इस हफ्ते रॉ (Raw) के खत्म होने के साथ ही WWE Thunderdome का युग समाप्त हो चला है, क्योंकि अगले हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) से WWE एरीना में लाइव क्राउड की वापसी होने वाली है। इस हफ्ते Raw की शुरुआत बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) की ज़ेवियर वुड्स (Xavier Woods) पर जीत के साथ हुई।शो में निकी एश (Nikki ASH), ईवार (Evar), ओमोस (Omos), शेमस (Sheamus), रिकोशे (Ricochet) और Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली (Rhea Ripley) की बड़ी जीत भी देखने को मिली। साथ ही जिंदर महल (Jinder Mahal) और ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre), एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के दिलचस्प सैगमेंट्स भी देखने को मिले।ये भी पढ़ें: Raw रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स - 12 जुलाई 2021मेन इवेंट सैगमेंट में लैश्ले ने MVP पर अपना गुस्सा निकाला और ये भी कहा कि वो कोफी किंग्सटन का बहुत बुरा हाल करने वाले हैं। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए आइए डालते हैं नजर उन 5 बड़ी बातों पर जो WWE ने इस हफ्ते Raw के जरिए इशारों-इशारों में बताई हैं।ये भी पढ़ें: Raw में WWE चैंपियन की करारी हार से फूटा फैंस का गुस्साWWE चैंपियन की हार का क्या अर्थ?TFW you get pinned by @AustinCreedWins just days before a title defense at #MITB! 😮😮😮#WWERaw @AustinCreedWins @TrueKofi @The305MVP pic.twitter.com/LI3TmYS8cw— WWE (@WWE) July 13, 2021इस हफ्ते Raw की शुरुआत WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले और ज़ेवियर वुड्स के मैच से हुई, जिसमें वुड्स ने सभी को चौंकाते हुए लैश्ले पर पिन के जरिए जीत हासिल की है। इससे ऐसा प्रतीत होने लगा है कि WWE लैश्ले को चैंपियन होते हुए भी मजबूत दिखाने के पक्ष में नहीं है। वहीं वुड्स की इस जीत से ये भी तय हो चला है कि Money in the Bank 2021 में कोफी किंग्सटन की जीत की सभी संभावनाएं अब लुप्त हो चली हैं।😳😳😳#WWERaw @fightbobby @The305MVP pic.twitter.com/nC5kkGrcot— WWE (@WWE) July 13, 2021लैश्ले इस समय MITB ब्रीफ़केस को लेकर भी चिंतित हैं, क्योंकि अगले पीपीवी में चैंपियनशिप रिटेन करने के बाद भी उनकी बेल्ट पर कैशइन का खतरा मंडरा रहा होगा। Raw के मेन इवेंट में लैश्ले का गुस्सा दर्शा रहा था कि वो Money in the Bank पीपीवी में किंग्सटन को बख्शने के मूड में बिल्कुल नहीं होंगे।ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स - 12 जुलाई 2021कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!