Raw में WWE चैंपियन की करारी हार से फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर आया प्रतिक्रियाओं का सैलाब

WWE
WWE

रॉ (Raw) का एपिसोड उतना खास नहीं था। यह थंडरडोम (ThunderDome) में WWE का अंतिम एपिसोड था। सभी को उम्मीद थी कि कुछ खास देखने को मिलेगा। इसके बावजूद WWE ने थोड़ा निराश किया। कुछ फैंस एपिसोड को लेकर निराश दिखाई दिए। हालांकि, कुछ लोगों ने जरूर तारीफ भी की। इस आर्टिकल में हम Raw को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालने वाले हैं।

WWE Raw को फैंस की प्रतिक्रियाएं:

(यह बॉबी लैश्ले हमें चाहिए! एक हीरो!)

(मुझे रिडल पसंद है। वो काफी ज्यादा गजब और फनी और शानदार ब्रो हैं।)

(जब आप एजे स्टाइल्स को एक रैंडम सिंगल्स मैच में हारते हुए देखते हैं।)

(मैं जेवियर वुड्स को पसंद करता हूँ। वो एक शानदार रेसलर हैं। मुझे पसंद नहीं आया कि उन्होंने बॉबी लैश्ले को क्लीन तरीके से हराया। उस निर्णय से काफी निराश हूँ।)

(थंडरडोम को गुड़ बाय! यह एक सफर रहा है, यादों के लिए धन्यवाद।)

ये भी पढ़ें:- Money in the Bank से पहले मौजूदा WWE चैंपियन की करारी हार, फेमस सुपरस्टार ने जीत दर्ज कर सभी को चौंकाया

(थंडरडोम को गुडबाय। WWE को शानदार मोमेंट्स के लिए धन्यवाद। अद्भुत पीपीवी और शानदार ग्राफिक्स/पायरो! 21 अगस्त 2020 से 12 जुलाई 2021!)

(उम्मीद है कि फैंस की वापसी के बाद Raw का एपिसोड बेहतर रहेगा।)

(तो मैं मॉरिसन और रिकोशे के और भी मैच देखने चाहता हूँ। भगवान, असल क्राउड के सामने मैं इसका इंतजार नहीं कर सकता।)

(आज Raw का एपिसोड असल में काफी अच्छा था! अच्छे मैच, मजेदार सैगमेंट्स और ऑलमाइटी WWE चैंपियन का कोफी को अंत में संदेश देना खास था! बॉबी लैश्ले के कुछ शानदार प्रोमोज में से एक था! इसने मुझे संडे के Money in the Bank के लिए हाइप कर दिया है।)

ये भी पढ़ें:- Raw रिजल्ट्स: जिंदर महल की बाइक को बुरी तरह तोड़ा गया, WWE चैंपियन ने गुस्से में आकर मचाया जबरदस्त बवाल

(डूड्रॉप जरूर किसी भी चीज़ के इतिहास में सबसे खराब नाम है।)

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Be the first one to comment