5 बड़ी बातें जो WWE ने इस हफ्ते SmackDown के जरिए इशारों-इशारों में बताई

WWE SmackDown
WWE SmackDown

WWE एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) 2021 पीपीवी का बिल्ड-अप इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड के अंत के साथ ही समाप्त हो चला है। अब केवल इंतज़ार है तो पीपीवी के आयोजन का, जिसमें कंपनी के कई बड़े टाइटल्स डिफेंड किए जाएंगे और Elimination Chamber मैचों में धमाकेदार एक्शन का देखा जाना भी तय है।

SmackDown की शुरुआत ऐज (Edge) के सैगमेंट से हुई, जिसमें WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) का दखल भी देखा गया। इसके अलावा शो में शिंस्के नाकामुरा (Shinsuke Nakamura), टमिना-नटालिया की जीत के अलावा सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का दिलचस्प सैगमेंट भी देखा गया।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown में ऐज को खतरनाक स्पीयर लगाने के बाद रोमन रेंस का चौंकाने वाला बयान

मेन इवेंट में हुए 6-मैन टैग टीम मैच में सिजेरो-डेनियल ब्रायन-केविन ओवेंस को सैमी जेन-जे उसो-किंग कॉर्बिन की टीम पर जीत मिली। इस आर्टिकल में हम SmackDown में हुई सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए उन 5 बड़ी बातों के बारे में बताएंगे जो WWE ने इशारों-इशारों में बताई हैं।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: 19 फरवरी, 2021

SmackDown में रेजिनल्ड और कार्मेला की टीम पर मंडरा रहा खतरा

SmackDown में बेली ने डिंग डॉन्ग हेलो सैगमेंट को होस्ट किया, जिसमें WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस नाया जैक्स और शायना बैज़लर भी शामिल रहीं। इस बीच रेजिनल्ड ने भी एंट्री ली जिन्होंने साशा बैंक्स को सबसे महान चैंपियन का दर्जा दिया।

उसके बाद मौजूदा SmackDown विमेंस चैंपियन साशा बैंक्स और विमेंस Royal Rumble विनर बियांका ब्लेयर ने भी एंट्री ली। इस सैगमेंट का नतीजा ये निकला कि सभी सुपरस्टार्स के बीच 6-पर्सन टैग टीम मैच बुक किया गया, जिसमें रेजिनल्ड ने दिलचस्प भूमिका निभाई और अपनी टीम को जीत भी दिलाई।

रेजिनल्ड के इस बर्ताव से कार्मेला बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आईं, इस वजह से एक बैकस्टेज सैगमेंट में उन्होंने वाइन से भरे गिलास को उनके चेहरे पर दे पारा था। मौजूदा स्थिति दर्शा रही है कि कार्मेला-रेजिनल्ड की जोड़ी टूटने की कगार पर खड़ी है।

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स और हाइलाइट्स - 19 फरवरी, 2021

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

क्या ओटिस ने हील टर्न लिया?

SmackDown में ओटिस ने चैड गेबल के साथ टीम बनाकर रे और डॉमिनिक मिस्टीरियो की टीम का सामना किया। मैच SmackDown टैग टीम टाइटल्स के अगले चैलेंजर की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण रहा, वहीं मैच बेहद अनोखे अंदाज में फिनिश हुआ।

ओटिस और गेबल को रेफरी की बातों को नजरंदाज करने के चलते डिसक्वालिफ़ाई कर दिया गया। इस बीछ गेबल के कहने पर ओटिस ने एक बार फिर रे मिस्टीरियो पर स्प्लैश लगाया। क्या इसे ओटिस के हील टर्न की संज्ञा दी जानी चाहिए, अगर हां तो पूर्व Money in the Bank विजेता के करियर को यहां से नई शुरुआत मिल सकती है।

अपोलो क्रूज़ हील बनकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं

अपोलो क्रूज़ vs शिंस्के नाकामुरा मैच के दौरान रिंगसाइड पर मौजूद बिग ई रिंग में चल रहे एक्शन का आनंद ले रहे थे। मौजूदा WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन क्रूज़ की आंखों में खटक रहे थे, मैच के दौरान भी दोनों एक-दूसरे पर कटाक्ष करते रहे।

बिग ई ने ना केवल नाकामुरा की तारीफ की बल्कि माइकल कोल और कोरी ग्रेव्स से ये भी कहा कि क्रूज़ अगर जीत भी गए तो भी उन्हें रिंग में उनके खिलाफ उतरने में कोई दिलचस्पी नहीं है। गुस्से मैं आकर क्रूज़ ने ना केवल बिग ई बल्कि नाकामुरा को भी बुरी तरह पीटा। स्थिति स्पष्ट है कि अपोलो क्रूज़ SmackDown में एक हील सुपरस्टार की भूमिका को अच्छे से निभा रहे हैं।

SmackDown में कौन है सैथ रॉलिंस का नया दुश्मन?

SmackDown में सैथ रॉलिंस ने तब एंट्री ली जब बिग को स्ट्रेचर पर बाहर ले जाया जा रहा था। जिन्होंने पिछले हफ्ते अपने साथ घटी घटना की तुलना बिग ई की हालत से की। असल में उन्हें सिजेरो से दिक्कत है, जिनसे रॉलिंस की पिछले हफ्ते तगड़ी झड़प हुई थी।

रॉलिंस ने बिना बात को घुमाए सिजेरो पर निशाना साधा और कहा, "जो भी उनके साथ हुआ, सिजेरो खुद उसके जिम्मेदार हैं।" चीजें साफ नजर आ रही हैं कि रॉलिंस vs सिजेरो फ्यूड को Fastlane 2021 से पहले नया रूप दिया जा सकता है।

SmackDown ऐज के इर्दगिर्द घूमता रहा

इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड ऐज के इर्दगिर्द घूमता रहा। WWE हॉल ऑफ फेमर ने रोमन रेंस को सच्चाई से अवगत कराया कि, "तुम मुझे Wrestlemania मेन इवेंट में शामिल करना चाहते हो, लेकिन अभी तुम्हें मेरे पक्ष के बारे में जानकारी नहीं है।"

इसके अलावा ऐज SmackDown में सैमी जेन, सिजेरो और डेनियल ब्रायन के साथ भी नजर आए। उन्होंने ये भी कहा कि Wrestlemania 37 के लिए वो 13 संभावित प्रतिद्वंदियों पर विचार कर रहे हैं।