SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। WWE ने इस एपिसोड के लिए कई सारी बड़ी चीज़ें तय कर दी थी। WWE ने दो बड़े चैंपियनशिप मैच बुक किये और कुछ अन्य स्टोरीलाइन भी आगे बढ़ते हुए नजर आयी। एक चौंकाने वाला हील टर्न भी देखने को मिला। इसके आलावा ब्रे वायट का फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट भी देखने को मिला। WWE धीरे-धीरे अपने शोज़ को ज्यादा रोचक बना रहा है। कुछ समय पहले तक ब्लू ब्रांड के एपिसोड ज्यादा रोचक नहीं रहते थे और फैंस इस चीज़ से काफी ज्यादा नाराज रहते थे। इस हफ्ते WWE ने एक सॉलिड शो देने की कोशिश की। WAIT WHAT!?!#SmackDown #ShortyG @BaronCorbinWWE @SuperKingofBros @WWEGable pic.twitter.com/s7LLiCdY2E— WWE (@WWE) August 1, 2020ये भी पढ़ें- WWE SummerSlam 2020 : 3 बड़े मैच जो इस इवेंट में देखने को मिल सकते हैंSmackDown के एपिसोड में WWE ने भले ही कई सारी चीज़ें बताई हो लेकिन कुछ ऐसी बातें भी है जो WWE ने इशारों में बताई। अक्सर WWE अपने एपिसोड में कुछ बड़ी चीज़ों के हिंट देता है और इस हफ्ते भी WWE ने कुछ बड़ी चीज़ों के संकेत दिए। इसलिए आइये 5 चीज़ों के बारे में बात करते हैं जो WWE ने SmackDown के एपिसोड द्वारा इशारों-इशारों में बताई है।5- SmackDown में शॉर्टी जी का हील टर्नMoney talks...#SmackDown #ShortyG @BaronCorbinWWE @WWEGable pic.twitter.com/SWFDKaQtTH— WWE (@WWE) August 1, 2020SmackDown के एपिसोड में शॉर्टी जी और किंग कॉर्बिन बैकस्टेज नजर आए थे और लग रहा था कि दोनों की पुरानी दुश्मनी फिर शुरू होने वाली है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। शॉर्टी जी ने किंग कॉर्बिन को बचाते हुए मैट रिडल पर हमला किया।किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी। WWE ने इस हील टर्न से बताया है कि वो शॉर्टी जी को हील के रूप में मौका देना चाहते हैं। थोड़े समय बाद शॉर्टी जी और किंग कॉर्बिन की जोड़ी टैग टीम डिवीजन में नजर आ सकती है। WWE का ये निर्णय अच्छा साबित हो सकता है और इससे शॉर्टी को टिवी पर पर्याप्त समय भी मिलेगा। बेबीफेस के रुप में शॉर्टी जी ने बढ़िया काम नहीं किया और अब हील के रूप में भी उन्हें एक दूसरा मौका दिया है। ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने अपना पहला मैच हारा लेकिन फिर भी वो वर्ल्ड चैंपियन बने