जॉन मॉरिसन WWE का हिस्सा बन गए हैं, उन्होंने कंपनी के साथ मल्टी ईयर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। जॉन ने 2011 में कंपनी छोड़ दी थी, जिसके बाद वो लगातार अलग-अलग कंपनियों में नज़र आए थे। वो लूचा अंडरग्राउंड में जॉनी मुंडो के नाम से नज़र आए थे, इसके बाद वो कुछ समय के लिए इम्पैक्ट रेसलिंग में भी नज़र आए थे, जहां पर उनका नाम जॉनी इम्पैक्ट था।
मॉरिसन उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने WWE के फेमस शो टफ एनफ में हिस्सा लिया, जिसे उन्होंने बाद में जीता भी था। इस शो को जीतने के बाद वो WWE से ही जुड़ गए थे। उनके लुक्स और इन रिंग वर्क की वजह से वो फैंस को उम्मीद थी कि वो WWE के बड़े स्टार्स बन सकते हैं।
हाई-फ्लाइंग मूव्स की वजह से वो फैंस के चहेते बन गए हैं। वहीं, अब जब वो एक बार फिर से कंपनी में वापस आ गए तो कंपनी के पास उन्हें कई बड़े मैचों में बुक करने का मौका होगा। तो आइये जानते है उनसे जुड़़ी कुछ 5 बातें।
ये भी पढ़ें: 5 फुट 6 इंच का रेसलर देगा अगले हफ्ते Raw में सैथ रॉलिंस को टाइटल के लिए चुनौती
#5 जॉन मॉरिसन से प्रभावित नहीं थे केविन डन
मॉरिसन ने टफ एनफ के दूसरे सीजन में भी ऑडिशन दिया था। जिसमें उन्हें लगभग हर जज ने पसंद किया था। हॉल ऑफ़ फेमर जिम रॉस ने भी उन्हें पसंद किया था, लेकिन केविन डन को वो कुछ ख़ास नहीं लगे थे और उन्हें शो में जगह नहीं मिली थी, हालांकि इसके बाद उन्होंने सीजन 3 में भी ऑडिशन दिया था। जिसके बाद वो इस शो को जीतने में भी सफल रहे थे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं