ब्रॉक लैसनर डब्लू डब्लू ई (WWE) के दिग्गज सुपरस्टार हैं, फिलहाल कंपनी में उनसे ज्यादा खतरनाक सुपरस्टार कोई और नहीं है। ब्रॉक लैसनर ने कुछ समय पहले ही यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती है। कहा जाता है कि द बीस्ट रिंग में काफी खतरनाक सुपरस्टार बन जाते हैं।
उनके साथ रिंग में उतरना एक सुपरस्टार के लिए बहुत ज्यादा घातक साबित हो सकता है। पूर्व चैंपियंस ने भी बताया है कि ब्रॉक लैसनर के साथ रिंग में उनका अनुभव बहुत ज्यादा खतरनाक रहा है। वह बहुत जल्द ही अपना आपा खो देते हैं और गुस्से में आ जाते हैं।
कई सारे मौकों पर ब्रॉक लैसनर ने गुस्से में आकर बैकस्टेज काफी ज्यादा हंगामा किया है। इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 मौकों के बारे में, जब ब्रॉक लैसनर ने बैकस्टेज काफी ज्यादा लड़ाई की।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें अब तक WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत जानी चाहिए थी
#5 मैट हार्डी के साथ बैकस्टेज लड़ाई
![लà¥à¤¸à¤¨à¤° vs हारà¥à¤¡à¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/31c31-15642911489588-800.jpg 1920w)
ब्रॉक लैसनर के साथ काम करना काफी कठीन है, यह बात मैट हार्डी ने एक इंटरव्यू में बताई थी। इस दौरान उन्होंने स्मैकडाउन में ब्रॉक लैसनर के साथ किए काम के बारे में बताया। ब्रॉक लैसनर पूरे दिन परेशान थे कि उन्हें हार्डी जैसे सुपरस्टार के साथ 12 मिनट तक मैच लड़ना होगा।
मैट ने बताया कि ब्रॉक लैसनर ने स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की थी। वह लैसनर के बैकस्टेज बर्ताव से काफी ज्यादा नाराज थे, मैच के दौरान हार्डी ने ब्रॉक लैसनर को थोड़ी ताकत से स्टील चेयर मार दी। ब्रॉक लैसनर को यह चीज़ पसंद नहीं आयी और उन्होंने बैकस्टेज हंगामा कर दिया।
इसके बाद खुद विंस मैकमैहन ने ब्रॉक लैसनर को शांत किया। मैट हार्डी ने बहुत सालों पहले इन सारी बातों का खुलासा किया था।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 जैरिको और लैसनर की बैकस्टेज लड़ाई
![रà¥à¤à¤¡à¥ à¤à¤°à¥à¤à¤¨ vs बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/7a248-15642909742209-800.jpg 1920w)
समरस्लैम 2016 में रैंडी ऑर्टन और ब्रॉक लैसनर के बीच मैच हुआ था। ब्रॉक लैसनर ने अपनी कोहनी से रैंडी ऑर्टन का सिर फोड़ दिया था। मैच का अंत काफी ज्यादा भयानक था।
ब्रॉक लैसनर का उस समय मूड़ खराब था और इस दौरान क्रिस जैरिको को द बीस्ट की यह हरकत पसंद नहीं आयी। वह रैंडी ऑर्टन के अच्छे दोस्त थे, इस कारण से वह बैकस्टेज लैसनर से लड़ाई करने पहुंच गए। यह किस्सा खुद क्रिस जैरिको ने बताया है।
#3 रेसलमेनिया 34 के बैकस्टेज का हाल
रेसलमेनिया 34 तक फैंस को ब्रॉक लैसनर बतौर यूनिवर्सल चैंपियन पसंद नहीं आ रहे थे। WWE यूनिवर्स जानता था कि रोमन रेंस रेसलमेनिया के मेन इवेंट में द बीस्ट को हराने वाले हैं। WWE ने अंतिम समय पर प्लान बदल दिए।
इसके चलते ब्रॉक लैसनर को यह बात अच्छी नहीं लगी क्योंकि वह UFC में जाने का प्लान बना रहे थे। प्लान में बदलाव की वजह से ब्रॉक नाराज थे और मैच के बाद उन्होंने बैकस्टेज विंस मैकमैहन पर यूनिवर्सल टाइटल फेंक दिया। शेन मैकमैहन को यह चीज़ पसंद नहीं आयी और वह ब्रॉक से लड़ाई करने चले गए लेकिन WWE ने इस मामले को संभाल लिया।
ये भी पढ़ें:- 2 मैच जो SummerSlam 2019 में हो सकते हैं और 2 जिनके होने की उम्मीद बहुत कम है
#2 एक्सट्रीम रूल्स 2012
![à¤à¥à¤¨ सà¥à¤¨à¤¾ vs बà¥à¤°à¥à¤ लà¥à¤¸à¤¨à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/60cb9-15642908958616-800.jpg 1920w)
एक्सट्रीम रूल्स 2012 में जॉन सीना और ब्रॉक लैसनर का मैच हुआ था। स्क्रिप्ट के अनुसार, जॉन सीना इस मैच को जीत तो जाएंगे लेकिन ब्रॉक लैसनर को मैच में मॉन्स्टर की तरह दिखाया जाएगा। दरअसल, मैच के बाद WWE ने प्लान किया था कि जॉन सीना जब सेलेब्रेशन करेंगे तब द बीस्ट उनकी खूब धुनाई करेंगे।
जिससे आगे स्टोरीलाइन बढ़ सके, लेकिन जॉन सीना जीत के बाद तुरन्त बैकस्टेज चले गए और ब्रॉक को अंतिम समय पर प्लान्स में बड़ा बदलाव पसंद नहीं आया और उन्होंने बैकस्टेज हंगामा कर दिया था।
#1 रेसलमेनिया 19 के बैकस्टेज का हाल
रेसलमेनिया 19 के मेन इवेंट में कर्ट एंगल और ब्रॉक लैसनर के बीच चैंपिपनशिप मैच हुआ था। इस मैच में ब्रॉक ने अपने प्रसिद्ध मूव 'शूटिंग स्टार प्रेस' में बहुत बड़ा बॉच कर दिया था। खुद कर्ट एंगल ने भी बताया था कि द बीस्ट रिंग में पूरी तरह धराशाई हो गए थे।
वह कुछ भी जवाब देने में असफल रहे थे और उन्होंने जैसे-तैसे मैच खत्म किया। इसके बाद बैकस्टेज द बीस्ट का चेक-अप किया गया। लैसनर काफी नाखुश थे और उन्होंने अपना आपा खो दिया था। इसके बाद जैरी ब्रिस्को ने उन्हें शांत किया।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े बदलाव जो WWE में जल्द ही होने वाले हैं