समर का सबसे बड़ा शो समरस्लैम 11 अगस्त को टोरंटो, कनाडा में होने वाला है। डब्लू डब्लू ई (WWE) ने शो के लिए बहुत से जबरदस्त मैच बुक कर दिए हैं। यूनिवर्सल टाइटल के लिए ब्रॉक लैसनर और सैथ रॉलिंस के बीच मैच होगा। इसके अलावा ब्रे वायट और फिन बैलर का जबरदस्त मुकाबला होने वाला है।
रैंडी ऑर्टन को WWE चैंपियनशिप के लिए कोफी किंग्सटन का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा भी कई सारे मैच है। हर पीपीवी के पहले कई सारी अफवाहें आती हैं। अफवाहों के मुताबिक समरस्लैम में 2 बड़े मैच हो सकते हैं, जबकि 2 मुकाबलों के लिए कई सारी बातें चल रही है और यह मैच शायद ना हो।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें अब तक WWE में वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत जानी चाहिए थी
#2 मैच हो सकता है: शार्लेट फ्लेयर vs ट्रिश स्ट्रेटस
![शारà¥à¤²à¥à¤ vs à¤à¥à¤°à¤¿à¤¶](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/a194d-15642098298122-800.jpg 1920w)
स्मैकडाउन के एपिसोड में एम्बर मून के खिलाफ मैच में शार्लेट की हार हुई थी। इसके बाद बैकस्टेज द क्वीन ने बताया था कि वह समरस्लैम में स्मैकडाउन और रॉ विमेंस चैंपियनशिप से भी बड़ा मैच लड़ने वाली है।
इसके अलावा कई सारी रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रिश स्ट्रेटस समरस्लैम में एक मैच लड़ने के लिए वापसी कर सकती है। दोनों चीज़ों को अगर मिलाकर देखा जाए तो यह मैच जरूर हो सकता है। समरस्लैम पीपीवी ट्रिश के देश कनाडा में हो रहा है, इस वजह से भी हमें यह बड़ा ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है।
#2 मैच ना हो: गोल्डबर्ग vs डॉल्फ ज़िगलर
![à¤à¥à¤²à¥à¤¡à¤¬à¤°à¥à¤ vs à¤à¤¼à¤¿à¤à¤²à¤°](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/6695d-15642100192888-800.jpg 1920w)
पिछले दो हफ़्तों से डॉल्फ ज़िगलर ने अपने प्रोमो के दौरान गोल्डबर्ग को ताना मारा है। यह कई तरह से इशारा कर रहा है कि WWE समरस्लैम में यह मैच बुक कर सकती है। यह मैच ज़िगलर के करियर के लिए अच्छा माना जाएगा।
हाल ही में आई रिपोर्ट ने बताया है कि गोल्डबर्ग को लेकर मैनेजमेंट काफी ज्यादा नाराज है। सुपर शोडाउन में उनके प्रदर्शन ने काफी ज्यादा निराश किया था और इस वजह से WWE कभी भी नहीं चाहेगी कि वह समरस्लैम पीपीवी का मजा भी खराब कर दे। इस कारण से यह मैच शायद ही होगा।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#1 मैच हो सकता है: शिंस्के नाकामुरा vs अली (IC चैंपियनशिप)
![à¤
लॠvs नाà¤à¤¾à¤®à¥à¤°à¤¾](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/96ca4-15642095441920-800.jpg 1920w)
WWE ने पिछले हफ्ते बैकस्टेज सैगमेंट में टीज़ किया था कि हमें समरस्लैम में अली और नाकामुरा के बीच मैच देखने को मिल सकता है। इसके बाद कई सारी अफवाहें सामने आई की WWE यह मैच को कार्ड में जरूर डालने वाली है।
WWE ने खुद इस मैच के स्मैकडाउन के एपिसोड में संकेत दिए थे और अगला शो समरस्लैम ही रहने वाला है। इस कारण से हमें इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए यह मैच देखने को मिल सकता है। यह मैच WWE को अच्छी स्टार रेटिंग्स दिला सकता है।
#1 मैच ना हो: अंडरटेकर vs मैकइंटायर
![बड़ा डà¥à¤°à¥à¤® मà¥à¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/07/59412-15642094990960-800.jpg 1920w)
एक्सट्रीम रूल्स में अंडरटेकर और रोमन रेंस ने टीम बनाकर मैकइंटायर और शेन मैकमैहन को हराया था। इस दौरान रिपोर्ट सामने आई थी कि अंडरटेकर समरस्लैम में एक मैच लड़ सकते हैं और उनके प्रतिद्वंद्वी की सूची में मैकइंटायर का नाम सबसे ऊपर है।
एक्सट्रीम रूल्स के बाद लग रहा था कि यह मैच जरूर होगा पर अब 2 हफ्ते बीत चुके हैं और कंपनी के पास इस मैच को बुक करने के लिए बहुत कम समय बांकी है। बड़े मैच के लिए तगड़ी स्टोरीलाइन हो तो मैच में भी रुचि रहती है, लेकिन अब शायद ही यह मैच समरस्लैम के कार्ड में जुड़़ेगा।
ये भी पढ़ें:- 5 बड़े बदलाव जो WWE में जल्द ही होने वाले हैं