5 मौके जब विंस मैकमैहन ने सुपरस्टार्स को रिलीज करने से मना कर दिया था

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

डब्लू डब्लू ई (WWE रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है, हर एक प्रो रेसलर का मकसद WWE में कदम रखने का होता है। विंस मैकमैहन ने अपनी मेहनत से आज WWE को छोटे प्रमोशन से लेकर दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बना दिया। WWE में हर एक सुपरस्टार को पूरी तरह से वह चीज़ नहीं मिल पाती जो वह चाहता है।

WWE के पास काफी बड़ा रोस्टर है और वह हर एक सुपरस्टार को चैंपियनशिप या बड़े सुपरस्टार्स के साथ बुक नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा जिन्हें स्टोरीलाइन मिल जाती है, वह उससे खुश नहीं रहते हैं। इन सारी चीज़ों को देखते हुए बहुत सारे सुपरस्टार WWE के निर्णयों से बिल्कुल परेशान रहते हैं।

इन सुपरस्टार्स को WWE के बाहर निकलने का सबसे अच्छा रास्ता होता है रिलीज की मांग करना। कुछ सुपरस्टार्स को विंस मैकमैहन रिलीज कर देते हैं लेकिन कुछ को वह मना भी कर देते हैं। रिलीज ना करने का सबसे बड़ा कारण है AEW, क्योंकि सुपरस्टार्स फिर WWE के प्रतिद्वंद्वी प्रमोशन में जाएंगे और इससे WWE को बहुत बड़ा घटा होगा।

इन सारी चीज़ों को देखते हुए हम बात करने वाले हैं, 5 मौकों के बारे में जब विंस मैकमैहन ने सुपरस्टार्स को रिलीज करने से मना कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- 3 सुपरस्टार्स जो SummerSlam के बाद ब्रॉक लैसनर को हराकर यूनिवर्सल चैंपियन बन सकते हैं


#5 ल्यूक हार्पर

इन्होंने रिलीज की मांग की थी
इन्होंने रिलीज की मांग की थी

हार्पर को वायट फैमिली में उनके रोल के लिए जाना जाता था। उन्होंने अपने इस ग्रुप के साथ काफी कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद WWE ने 2016 में वायट फैमिली को पूरी तरह से अलग कर दिया था। बाद में हार्पर ने रोवन के साथ मिलकर स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप जीती।

इसके बाद वह WWE में पूरी तरह गायब हो गए। कुछ समय पहले उन्होंने ट्विटर पर बताया था कि उन्होंने WWE से रिलीज की मांग की थी, लेकिन इसके बाद Wrestling.nic ने बताया था कि विंस ने हार्पर मांग को पूरी तरह से रिजेक्ट कर दिया है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 लियो रश

लियो रश
लियो रश

लियो रश कुछ समय पहले तक बॉबी लैश्ले के साथ काम करते थे लेकिन अचानक वह WWE की टीवी से गायब हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, रश के बर्ताव से कई सारे सुपरस्टार्स परेशान थे और इस वजह से वह WWE में दिखाई नहीं दे रहे हैं।

PWInsider ने अनुसार, WWE ने लियो रश को 5 सालों का कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया था लेकिन उन्होंने इसको रिजेक्ट करते हुए, कंपनी से रिलीज की मांग की। WWE ने रश को रिलीज नहीं किया और अब उनका कॉन्ट्रैक्ट 2020 में खत्म होने वाला है।


#3 माइक और मारिया कैनलिस

माइक और मारिया कैनलिस
माइक और मारिया कैनलिस

माइक और मारिया कैनलिस ने इम्पैक्ट रेसलिंग में काफी अच्छा काम किया था। WWE में आने के बाद वह मैनेजमेंट को प्रभावित करने में पूरी तरह से असफल रहे। इसके बाद WWE ने माइक को 205 में डाल दिया था। शायद माइक और मारिया को यह चीज़ पसंद नहीं आ रही थी।

कुछ समय पहले मारिया ने ट्विटर पर WWE से कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बारे में टीज़ किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले उन्होंने WWE के नए कॉन्ट्रैक्ट को अस्वीकार किया था लेकिन बाद में WWE ने उन्हें अच्छा कॉन्ट्रैक्ट देकर जाने से रोक लिया।

ये भी पढ़ें:- 60 से 70 साल की उम्र में WWE चैंपियनशिप जीतने वाले 5 सुपरस्टार्स

#2 द रिवाइवल

द रिवाइवल
द रिवाइवल

द रिवाइवल को दुनिया की सबसे अच्छी टैग टीम माना जाता है। मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्हें अच्छी बुकिंग नहीं मिली और कंपनी ने उनके टैलेंट को नजरअंदाज किया। उन्होंने टैग टीम टाइटल तो जीती लेकिन फिर भी वह टीवी पर दिखाई नहीं देते हैं।

बॉडीस्लैम.नेट के अनुसार, रिवाइवल ने जनवरी में WWE से रिलीज की मांग की थी, देखा जाए तो वह अभी भी WWE में मौजूद है। इससे साफ पता चलता है कि विंस और WWE ने उनकी रिलीज की मांग को अस्वीकार किया है। अब अगले साल 2020 में उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होगा।


#1 साशा बैंक्स

साशा बैंक्स
साशा बैंक्स

साशा बैंक्स फैंस की पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक हैं। रेसलमेनिया के बाद से ही वह WWE से बाहर चल रही हैं। वह WWE के रेसलमेनिया 35 में उनके मैच के निर्णय से बिल्कुल भी खुश नहीं थी।

इसके बाद बॉडीस्लैम.नेट ने बताया था कि उन्होंने WWE से रिलीज की मांग की थी। WWE कभी भी इतने बड़े सुपरस्टार को रिलीज नहीं करेगा और ऐसा ही हुआ। विंस मैकमैहन ने उनकी द्वारा रिलीज की मांग को रिजेक्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें:- 4 चीज़ें जो WWE में सिर्फ सीएम पंक ही हासिल कर पाए