सीएम पंक को रेसलिंग जगत के दिग्गज सुपरस्टार्स में से एक माना जाता था। वह डब्लू डब्लू ई (WWE) के टॉप स्टार्स की सूची में हमेशा से ही शामिल रहे हैं। सीएम पंक ने 2005 में रिंग ऑफ ऑनर को छोड़ने के बाद WWE के साथ साइन किया था।
इसके बाद उन्होंने WWE के लगभग हर टाइटल पर कब्जा किया है। वह 2 बार WWE चैंपियनशिप और 3 बार वर्ल्ड हैवीवेट टाइटल जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियनशिप भी जीती है। वह शुरुआत में ECW का हिस्सा थे, जहां वह ECW चैंपियन बनने में सफल रहे थे।
2014 में सीएम पंक ने कुछ निजी कारणों के चलते WWE छोड़ दी थी। अपने WWE में 9 सालों के करियर में उन्होंने बहुत सारी बड़ी चीज़ें हासिल की हैं, जो कोई और सुपरस्टार कभी भी नहीं कर पाया। इसलिए हम बात करने वाले हैं 4 चीज़ों के बारे में, जो सिर्फ सीएम पंक ने ही WWE में की है।
#4 रेसलर होने के साथ-साथ निरंतर रूप से कमेंट्री की
नवंबर 2010 में बताया गया था कि पंक चोटिल हैं और वह थोड़े समय तक रिंग में नहीं उतर सकते हैं। इसके बाद WWE ने उन्हें एक कमेंटेटर के रूप में उपयोग किया क्योंकि वह पंक को टीवी से दूर नहीं करना चाहते थे।
ये भी पढ़ें:- भारतीय रेसलर जिंदर महल के बारे में 5 बातें जो आप नहीं जानते
22 नवंबर, 2010 से उन्होंने कमेंट्री करना शुरू की। इसके बाद चोट से उबरने तक वह कमेंट्री ही कर रहे थे। इसके अलावा अक्टूबर 2011 में एक रॉ के एपिसोड में भी उन्होंने कमेंट्री की थी। पंक ही एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने इंजरी के बाद भी टीवी पर आना बंद नहीं किया।
#3 पूरी शील्ड को हराने वाले अकेले सुपरस्टार
द शील्ड को 2013 में हराना काफी ज्यादा कठीन था। उन्हें आज तक सिर्फ 5 ही टीम हरा सकी हैं, जिसमें सीएम पंक का नाम भी शामिल है। TLC 2013 में WWE ने द शील्ड vs सीएम पंक का एक हैंडीकैप मैच बुक किया था।
इस मैच में उन्हें द शील्ड पर बड़ी जीत मिली थी। वह एकलौते ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने अकेले दम पर द शील्ड जैसी दिग्गज टीम को हराया है। यह काम आज तक WWE में कोई भी नहीं कर सका है।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं