5 मौके जब WWE में मेंस सुपरस्टार्स ने विमेंस सुपरस्टार्स पर हमला किया

Enter caption

पिछले कुछ सालों में WWE विमेंस डिवीजन को काफी बढ़ावा दिया जा रहा है। विमेंस डिवीजन ने अपने आप को WWE में साबित भी किया है। WWE रेसलमेनिया में मेन इवेंट् करने का मौका भी विमेंस को मिल चुका हैं। विमेंस डिवीजन की सफलता काफी प्रेरणादायक हर किसी के लिए यहां पर है। एटीट्यूड एरा के दौरान कई मेल सुपरस्टार्स ने फीमेल सुपरस्टार्स पर हमला किया। पहले ये चीज कभी-कभी होती थी।

ये भी पढ़ें: 3 कारण क्यों क्लैश ऑफ चैंपियंस में रैंडी ऑर्टन को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ जीत मिलनी चाहिए

किसी मेल द्वारा फीमेल पर हमला करना अब आम बात WWE में हो गई है। पिछले कुछ सालों में हमने बहुत बार ये चीज देखी है। कई बार कई कारणों से ये चीज हुई है। कई बार स्टोरीलाइन में उत्साह लाने के लिए ये किया गया है। कई मैच भी हुए है जहां पर ये अटैक हुए है। WWE में अब विमेंस का दर्जा भी काफी ऊंचा है। कई विमेंस सुपरस्टार्स के पास मेंस से लड़ने की पूरी क्षमता है। तो आइए जानते हैं पिछले कुछ सालों में किन फीमेल सुपरस्टार्स के ऊपर मेल सुपरस्टार्स ने हमला किया।

पूर्व WWE रॉ विमेंस चैंपियन बैकी लिंच के ऊपर बैरन कॉर्बिन का हमला

Enter caption

साल 2019 एक्सट्रीम रूल्स में खतरनाक पल देखने को मिला था। सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच अपना टाइटल बैरन कॉर्बिन और लेसी इवांस के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। सैथ रॉलिंस यूनिवर्सल चैंपियन थे और बैकी लिंच रॉ विमेंस चैंपियन थीं। मिक्सड टैग टीम मैच ये हुआ था। और विनर टेक ऑल मुकाबला ये हुआ था।

इस मैच में हर तरह की चीजों का इस्तेमाल हुआ था। कॉर्बिन और लेसी इवांस ने काफी पास पिन दोनों को किया लेकिन सफल नहीं हुए। मैच के बीच में कॉर्बिन ने सैथ रॉलिंस को डीप सिक्स मार दिया। लिंच ने आकर रॉलिंस को बचाया। गुस्से में आकर कॉर्बिन ने इसके बाद बैकी लिंच को भी डीप सिक्स मार दिया। सभी लोग ये देखकर काफी हैरान हो गए थे। इस चीज को देकर सैथ रॉलिंस का गुस्सा चरम पर पहुंच गया था। उन्होंने आकर कैंडी स्टिक से रॉलिंस को बुरी तरह पीट दिया था। रॉलिंस ने इसके बाद तीन कर्ब स्टॉम्प कॉर्बिन को मार दिए। ये मैच सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच ने जीत लिया था। हालांकि इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने आकर सैथ रॉलिंस के ऊपर मनी इन द बैंक कैश इन किया और यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीत अपने नाम कर लिया था।

ये भी पढ़ें:- WWE Clash of Champions 2020: 3 बड़े हील और 2 बेबीफेस टर्न जो शो में देखने को मिल सकते हैं

बैथ फीनिक्स, खर्मा और नाया जैक्स ने की WWE मेंस रॉयल रंबल में एंट्री

अब विमेंस रॉयल रंबल मैच का आयोजन भी WWE में होता है। पिछले कई सालों से मेंस रॉयल रंबल मैच में विमेंस की एंट्री भी हुई है। साल 2010 के रॉयल रंबल मैच में बैथ फीनिक्स ने एंट्री की थी। ग्रेट खली ने पांच नंबर पर एंट्री की थी। सीएम पंक को वो कॉर्नर पर मार रहे थे। इसके बाद म्यूजिक बजा और बैथ की एंट्री हुई थी। बैथ ने ग्रेट खली को किस करने के बहाने से एलिमिनेट कर दिया। इसके बाद सीेएम पंक ने अपनी फिनिशिंग मूव मारकर बैथ को एलिमिनेट किया।

साल 2012 के रॉयल रंबल में खर्मा ने एंट्री की थी। 21वें नंबर पर वो आईँ थी। खर्मा ने आकर तहलका मचा दिया था। माइकल कोल भी बाहर हो गए थे। जिगलर ने फिर खर्मा को बाहर किया था। साल 2019 रॉयल रंबल में नाया जैक्स ने 30वे नंबर पर एंट्री की थी। जैक्स को सुपरकिक जिगलर ने मारी थी और इसके बाद 619 रे मिस्टीरियो ने मारा। बाद में रैंडी ऑर्टन ने आरकेओ नाया जैक्स का मारा था। फिर नाया जैक्स को एलिमिनेट किया।

बैकी लिंच और जेम्स एल्सवर्थ का मैच

Enter caption

7 नवंबर 2017 को बैकी लिंच और जेम्स एल्सवर्थ का मैच हुआ था। इन दोनों की स्टोरीलाइन स्मैकडाउन में कई महीनों से चल रही थी। जेम्स एल्सवर्थ ने कार्मेला के साथ मिलकर बैकी लिंच को काफी परेशान किया था। कई जगह जेम्स एल्सवर्थ की वजह से बैकी लिंच को हार का सामना करना पड़ा था। ये मैच हालांकि ज्यादा समय का नहीं हुआ। लेकिन इस मैच में बैकी लिंच के ऊपर जेम्स एल्सवर्थ ने अटैक जरूर किया। 6 मिनट का ये मैच हुआ था। बैकी लिंच की हालांकि इस मैच में जीत हो गई थी।

ये मैच काफी अच्छा भी रहा था। इस मैच के बाद कार्मेला ने आकर बैकी लिंच के ऊपर अटैक भी किया था। हालांकि एक तरह से कहा जाए तो पूरे मैच में कॉमेडी ही हुई थी। क्योंकि जेम्स एल्सवर्थ को इसके लिए ही जाना जाता था।

फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने किया एलेक्सा ब्लिस पर हमला

Enter caption

इस साल रेसलमेनिया के बाद से द फीन्ड और ब्रॉन स्ट्रोमैन की फ्यूड शुरू हो गई थी। ब्रॉन स्ट्रोमैन यूनिवर्सल चैंपियन थे। 31 जुलाई 2020 को स्मैकडाउन के एपिसोड में ब्रे वायट ने कहा कि कोई भी सेफ नहीं है। इस शो के मेन इवेंट में बेली ने निकी क्रॉस को हराकर अपनी चैंपियनशिप को डिफेंड किया था। एलेक्सा ब्लिस की वजह से निकी क्रॉस की हार हुई थी। लेकिन इसके बाद फीन्ड ने एंट्री की और एलेक्सा ब्लिस को मैैंडीबल क्लॉ लगा दिया था। इसके बाद फिर अगले हफ्ते स्मैकडाउन में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने एंट्री की थी और उन्होंने एलेक्सा ब्लिस के उठाकर रिंग में पटक दिया था। हालांकि इससे पहले ब्रॉन स्ट्रोमैन को कई थप्पड़ एलेक्सा ब्लिस ने मारे थे।

स्टेसी किब्लर और स्टैफनी मैकमैहन को रैंडी ऑर्टन ने मारा आरकेओ

Enter caption

रैंडी ऑर्टन को लैजेंड किलर कहा जाता है। विमेंस सुपरस्टार्स के ऊपर हमेशा रैंडी ऑर्टन ने हमला किया हैं। उनके आरकेओ से कोई नहीं बच पाया। साल 2005 में रेसलमेनिया 21 से पहले रॉ में रैंडी ऑर्टन ने अपनी ऑन स्क्रीन गर्लफ्रैंड स्टेसी किब्लर को आरकेओ मार दिया था। रैंडी ऑर्टन का इसके बाद अंडरटेकर के साथ मुकाबला होना था। लेकिन इससे पहले ये कारनामा कर उन्होंने सभी को चौंका दिया था।

साल 2009 में रैंडी ऑर्टन ने स्टैफनी मैकमैहन को भी अपना निशाना बनाया है। रेसलमेनिया 25 में रैंडी ऑर्टन और ट्रिपल एच का मुकाबला हुआ था। इस मैच से पहले शो में रैंडी ऑर्टन ने द गेम को हैंडक्राफ्ट लगाकर रोप्स में लटका दिया। इसके बाद उन्होंने शानदार डीडीटी स्टैफनी मैकमैहन को मारा और फिर उन्हें किस भी किया। ट्रिपल एच कुछ नहीं कर पाए थे। साल 2020 में ऐज के साथ रैंडी ऑर्टन की फ्यूड हुई थी। इसमें बैथ फीनिक्स भी शामिल थी। रैंडी ऑर्टन ने बैथ फीनिक्स को भी आरकेओ मार दिया था।

Quick Links