प्रो रेसलिंग की एक खासियत ये है कि यहां किसी चीज को कई तरीकों से प्रदर्शित किया जा सकता है और WWE भी हमेशा से इसी सिद्धांत पर आगे बढ़ती रही है, इसी की मदद से विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) मैचों को फैंस के लिए यादगार बनाते आए हैं।
मैचों से पहले प्रोमोज़ पर ध्यान दिया जाता है, क्योंकि प्रोमो ही किसी स्टोरीलाइन को दिलचस्प एंगल देते हैं। कोई स्टोरीलाइन दिलचस्प नहीं होगी तो लोगों को उसे देखने में कोई मजा नहीं आएगा। ये बात जगजाहिर है कि प्रो रेसलिंग में चीजें स्क्रिप्ट के अनुसार अमल में लाई जाती हैं।
ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं
लेकिन WWE के में ऐसा कई बार देखा गया है जब सुपरस्टार्स ने नियम तोड़कर अपने हिसाब से चीजों को करने की कोशिश की हो। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन 5 मौकों के बारे में बताएंगे जब WWE में सुपरस्टार्स को ऑफ-स्क्रिप्ट जाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: 3 मौके जब ब्रॉक लैसनर 3 मिनट से भी कम समय में बुरी तरह मैच हार गए
WWE सुपरस्टार बतिस्ता द्वारा खुद को चोट पहुंचाने के चलते भरना पड़ा जुर्माना
![बतिस्ता vs क्रिस जैरिको](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/57101-16144070717468-800.jpg 1920w)
साल 2008 में बतिस्ता Raw मुख्य सुपरस्टार्स में से एक थे और उस समय क्रिस जैरिको के साथ जबरदस्त फ्यूड में शामिल थे। उसी दौरान 3 नवंबर, 2008 के Raw एपिसोड में दोनों के बीच स्टील केज मैच लड़ा गया।
मैच के दौरान बतिस्ता ने जानबूझकर खुद को क्षति पहुंचाई, जिससे खून भी बहना शुरू हो गया था। असल में स्क्रिप्ट के अनुसार मैच के लिए ऐसा कुछ भी बुक नहीं किया गया था। इस गलती के लिए लिए द एनीमल को भारी कीमत चुकानी पड़ी थी।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी पूरी तरह फिट नजर आती है
इस घटना के बारे में बतिस्ता ने बताया, "विंस मैकमैहन ने 100,000 यूएस डॉलर्स के जुर्माने की बात कही। मुझे लगा था कि जुर्माना करीब 25,000 डॉलर्स होगा, इसलिए उससे 4 गुना ज्यादा जुर्माने के बारे में बारे में सुनकर मेरा दिल टूट सा गया। उस दिन मुझे अहसास हुआ कि स्थिति भविष्य में और भी बिगड़ सकती है।"
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।
बिग कैस ने SmackDown के सैगमेंट में तोड़ा नियम
![बिग कैस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/b1b45-16144074388911-800.jpg 1920w)
साल 2018 में बिग कैस और डेनियल ब्रायन की स्टोरीलाइन शुरू हुई। ब्रायन ने उससे कुछ हफ्ते पहले ही रिटायरमेंट से वापसी की थी। उस समय SmackDown के एक सैगमेंट में कैस को ब्रायन को बिग फुट लगाना था, लेकिन उन्होंने ऑफ-स्क्रिप्ट जाकर ब्रायन को कुछ पंच भी लगाए, जिसे देख विंस मैकमैहन गुस्से से आगबबूला हो गए।
कैस ने इस घटना के बारे में कहा, "ये सैगमेंट मुझे बड़े हील सुपरस्टार के रूप में प्रदर्शित करने के लिए रचा गया था। क्राउड से मुझे अच्छा रिएक्शन नहीं मिला, इसलिए मैंने क्राउड को और भी उकसाने के लिए पंच लगाए। लेकिन बैकस्टेज लौटने के बाद वो दिन मेरे सबसे खराब दिन में तब्दील हो गया था।"
केविन ओवेंस और सैमी जेन को WWE UK टूर से वापस भेजा गया
![सैमी जेन और केविन ओवेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/e055d-16144077613972-800.jpg 1920w)
साल 2017 के अंतिम महीनों में WWE यूनाइटेड किंग्डम का टूर कर रहा था। एक SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस, सैमी जेन, द न्यू डे और शेन मैकमैहन मौजूद रहे। स्क्रिप्ट के अनुसार ओवेंस और जेन को द न्यू डे के हाथों पिटाई खाकर अपनी विपक्षी टीम को ताकतवर दिखाना था।
पिटाई खाने के बजाय ओवेंस और जेन रिंग से बाहर आ गए, जिससे रिंग का माहौल बदला-बदला सा नजर आया। दोनों सुपरस्टार्स की बैकस्टेज काफी आलोचना की गई और इसी घटना के कारण उन्हें घर वापस भेज दिया गया था।
डेनियल प्यूडर ने कर्ट एंगल को चोटिल करने की कोशिश की
![कर्ट एंगल और डेनियल प्यूडर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/605c4-16144087066620-800.jpg 1920w)
साल 2004 में WWE लैजेंड कर्ट एंगल ने Tough Enough के युवा स्टार्स को चैलेंज किया। सभी युवाओं के बीच मैच लड़ा गया, जिसमें क्रिस नावरोकी ने जीत दर्ज करते हुए एंगल के खिलाफ मैच प्राप्त किया। दुर्भाग्यवश मैच में एंगल ने गलती से नावरोकी की रिब्स को क्षति पहुंचाई, लेकिन इससे एक अन्य Tough Enough स्टार डेनियल प्यूडर बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आए।
जब प्यूडर को एंगल के खिलाफ मैच मिला, तब उन्होंने दिग्गज सुपरस्टार पर किमूरा लॉक लगाकर उन्हें क्षति पहुंचाने की कोशिश की। रेफरी ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए 3 काउंट पूरे कर एंगल को विजेता घोषित किया। उसके बाद उन्हें कभी मेन रोस्टर पर परफॉर्म करने का मौका नहीं दिया गया।
कर्टेन कॉल के बाद ट्रिपल एच को मिली सजा
![ट्रिपल एच](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/02/32a00-16144090671014-800.jpg 1920w)
साल 1996 में केविन नैश और स्कॉट हॉल का WCW में जाना तय हो चला था। उससे पहले मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए एक शो में ट्रिपल एच और स्कॉट हॉल का मैच हुआ, वहीं मेन इवेंट के स्टील केज मैच में शॉन माइकल्स और केविन नैश आमने-सामने आए।
मैच के बाद हॉल और ट्रिपल एच बाहर और चारों सुपरस्टार्स एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आए। विंस इस अनस्क्रिपटेड मोमेंट से बिल्कुल खुश नहीं थे, वो नैश और हॉल को सजा नहीं दे सकते थे। लेकिन इसका भुगतान ट्रिपल एच को करना पड़ा, जिनके बहुत बड़े पुश को ड्रॉप कर दिया गया था।