5 मौके जब WWE सुपरस्टार्स को उनकी पुरानी तस्वीर में पहचान पाना मुश्किल हो गया

रोमन रेंस और जे उसो
रोमन रेंस और जे उसो

WWE दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड है, इसलिए यहां काम करने वाला हर एक प्रो रेसलर बड़ा सेलिब्रिटी ही होता है। बड़े चैंपियन सुपरस्टार्स की हर गतिविधि पर उनके फैंस की नजरें बनी होती हैं और WWE सुपरस्टार्स से जुड़ी छोटी-छोटी बातें भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती हैं।

एक ऐसा भी समय रहा होगा जब इन बड़े WWE सुपरस्टार्स के करियर की शुरुआत हुई होगी, आज बड़े प्रो रेसलिंग सुपरस्टार बन चुके रेसलर्स खुद भी कभी एक फैन के तौर पर प्रो रेसलिंग को फॉलो करते होंगे। उम्र के साथ किसी व्यक्ति के चेहरे की बनावट, कद-काठी का बदलना प्राकृतिक है।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

WWE सुपरस्टार्स भी आम लोग ही होते हैं, लेकिन ज्यादा लोकप्रियता उन्हें सेलिब्रिटी बना देती है। इस आर्टिकल में हम WWE सुपरस्टार्स की पुरानी और आज की तस्वीरों में तुलना करने वाले हैं। कुछ सुपरस्टार्स तो इतना बदल चुके हैं, जिन्हें आप पहली नजर में पहचान भी नहीं पाएंगे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिनकी बॉडी 50 की उम्र के बाद भी फिट नजर आती है

WWE सुपरस्टार्स शेमस और ड्रू मैकइंटायर को पहचान पाना बहुत मुश्किल

शेमस और ड्रू मैकइंटायर अपने-अपने करियर में WWE चैंपियंस बन चुके हैं और मौजूदा समय में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में उनकी गिनती की जाती है। WrestleMania 37 के बिल्ड-अप के दौरान Fastlane 2021 पीपीवी में दोनों के बीच 'नो होल्ड्स बार्ड मैच' हुआ था। उस इवेंट से ठीक पहले मैकइंटायर ने शेमस और अपनी एक बहुत पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

तस्वीर के साथ मैकइंटायर ने लिखा, "20 साल पहले हमारी दोस्ती कैसे शुरू हुई थी। कल Fastlane में 'नो होल्ड्स बार्ड मैच' में ये समाप्त होने वाली है। जल्द मुलाकात होगी।"

दोनों सुपरस्टार्स ने कड़ी मेहनत कर अपने करियर में इतनी सफलता पाई है। एक तरफ शेमस हैं, जो अपने पुराने लुक में वापसी कर अब अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं मैकइंटायर ने गज़ब की बॉडी ट्रांसफॉरमेशन और नए लुक में सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

लेसी इवांस की कई साल पुरानी तस्वीर

लेसी इवांस का इतिहास बेहद दिलचस्प रहा है। वो मरीन रह चुकी हैं, हाई स्कूल लेवल की रेसलर रही हैं और शुरू में प्रो रेसलिंग की फैन नहीं हुआ करती थीं। मगर WWE ने उनके 'Sassy Southern Belle' कैरेक्टर को बेहद अनोखे अंदाज में प्रदर्शित किया है।

इस साल WWE Elimination Chamber पीपीवी से पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने परिवार की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। उन्होंने ये भी बताया कि 19 साल की उम्र में उनकी शादी हो चुकी थी और 22 साल की उम्र में वो मां बनने का सुख प्राप्त कर चुकी थीं।

मर्फी का 10-ईअर चैलेंज

साल 2013 में WWE को जॉइन करने के बाद मर्फी को अपने करियर में कई बदलावों का सामना करना पड़ा है। WWE में आने से पहले उन्हें मैट सिल्वा के नाम से जाना जाता था और कुछ समय पहले उन्होंने 10 ईअर चैलेंज से संबंधित एक पोस्ट शेयर की थी।

दोनों तस्वीरों में न केवल उनकी फिटनेस में बहुत बड़ा अंतर है, बल्कि उनकी चेहरे की बनावट भी बिल्कुल नया रूप ले चुकी है। दुर्भाग्यवश मर्फी को फिलहाल WWE टीवी पर आने के ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं और उनका इंस्टाग्राम हैंडल फिटनेस की पोस्ट्स से भरा रहता है।

रोमन रेंस और जे उसो छोटे बालों वाले लुक में

रोमन रेंस WWE में पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा सफलता प्राप्त करने वाले सुपरस्टार्स में से एक हैं। इस समय SmackDown में ट्राइबल चीफ का किरदार निभा रहे हैं और पिछले कई महीनों से उनके रियल लाइफ कज़िन ब्रदर जे उसो भी उनका साथ देते आ रहे हैं।

दोनों के WWE Clash of Champions 2020 के मैच से पहले WWE ने दोनों की एक तस्वीर शेयर की थी। अब रेंस लॉन्ग-हेयर वाला लुक अपनाए हुए हैं, वहीं जे उसो ने भी लंबे बाल रखे हुए हैं। लेकिन इस तस्वीर में दोनों बहुत युवा हैं और छोटे बालों वाले लुक में उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है।

20 साल पहले कैसे दिखते थे ब्रॉन स्ट्रोमैन

ब्रॉन स्ट्रोमैन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने जबरदस्त वर्कआउट्स की वीडियो शेयर करते रहते हैं, लेकिन आपको बता दें कि वो हमेशा से इतने फिट नहीं रहे हैं। द मॉन्स्टर अमंग मेन ने हाल ही में अपनी करीब 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की थी।

उस समय उनका बॉडी फैट काफी ज्यादा हुआ करता था, इसलिए इस तस्वीर में उन्हें पहचान पाना बहुत कठिन काम प्रतीत हो रहा है। यहां तक कि अपने WWE करियर के शुरुआती दिनों में भी स्ट्रोमैन का बॉडी फैट बहुत ज्यादा हुआ करता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत कर खुद को फिट बनाया है।

Quick Links