5 तरीके जिनसे भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली WWE को जबरदस्त फायदा पहुंचा सकते हैं

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

WWE के लिए भारतीय फैनबेस क्या मायने रखता है, उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कंपनी पिछले कुछ समय से भारत के लोगों को रिझाने पर बहुत ध्यान दे रही है। इसका एक हालिया उदाहरण सुपरस्टार स्पेक्टेकल (Superstar Spectacle) नाम का इवेंट रहा।

इवेंट में जिंदर महल (Jinder Mahal), द बॉलीवुड बॉयज़ (समीर और सुनील सिंह) के अलावा भी कई उभरते हुए भारतीय प्रो रेसलर्स ने शानदार प्रदर्शन किया। मगर इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि साल 2007 में द ग्रेट खली (The Great Khali) के भारत के सबसे पहले WWE वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारत में प्रो रेसलिंग को बहुत बढ़ावा मिला है।

ये भी पढ़ें: 4 भारतीय सुपरस्टार्स जो WWE के मेन रोस्टर में आने का इंतज़ार कर रहे हैं

खली साल 2014 में अपने इन रिंग करियर को अलविदा कह चुके हैं और आखिरी बार WWE रिंग में 2018 ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (Greatest Royal Rumble) में नजर आए थे। फिलहाल विंस मैकमैहन (Vince Mcmahon) का प्रोमोशन संघर्ष के दौर से गुजर रहा है और इस आर्टिकल में हम उन 5 तरीकों के बारे में आपको बताएंगे जिनसे द ग्रेट खली WWE को बहुत फायदा पहुंचा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: 10 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE ने दूसरे देश का नागरिक बना दिया

26 जनवरी को WWE Superstar Spectacle की तरह 15 अगस्त के दिन भी हो बड़ा इवेंट

WWE Superstar Spectacle
WWE Superstar Spectacle

WWE ने इसी साल भारत के गणतंत्र दिवस पर Superstar Spectacle नाम के इवेंट का आयोजन किया। आप अक्सर पढ़ते होंगे कि कंपनी के शोज़ की व्यूअरशिप 2 मिलियन के इर्दगिर्द ही घूमती रहती है। मगर 26 जनवरी के इवेंट के बाद WWE ने जानकारी दी थी कि Superstar Spectacle को 20 मिलियन लोगों ने लाइव देखा था।

किसी एक शो का इतनी व्यूअरशिप बटोरना WWE के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। उसी तरह 15 अगस्त का दिन भी भारतीय फैंस के लिए खास होता है, क्योंकि इसी दिन 1947 में भारत को आजादी मिली थी। इसलिए 15 अगस्त के दिन भी एक बड़ा इवेंट और उसमें पूर्व वर्ल्ड चैंपियन द ग्रेट खली का शामिल होना WWE को बहुत फायदा पहुंचा सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

जायंट जंजीर उनकी विरासत को आगे बढ़ाएं

जायंट जंजीर
जायंट जंजीर

इस बात से सभी भारतीय प्रो रेसलिंग फैंस वाकिफ हैं कि द ग्रेट खली ने भारत का सबसे पहला WWE वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रचा था। अब उन्हें हॉल ऑफ फेम से सम्मानित भी किया जा चुका है, तो क्या ऐसा नहीं होना चाहिए कि WWE में उनकी विरासत को आगे बढ़ाने वाला भी कोई सुपरस्टार आए।

खली की लंबाई 7 फुट 1 इंच है, लेकिन आपको बता दें कि जब WWE ने 7 फुट 2 इंच लंबे जायंट जंजीर को साइन किया था तब उन्हें अगले खली होने की संज्ञा दी जाने लगी थी। उनका बॉडी साइज़ खली के समान है और Superstar Spectacle में जंजीर का प्रदर्शन अच्छा रहा था। इसलिए खली वापसी कर जंजीर का डेब्यू करवा सकते हैं, जो आगे चलकर द ग्रेट खली की WWE में विरासत को भी आगे बढ़ाने का सामर्थ्य रखते हैं।

भारतीय फैनबेस को टारगेट करने के लिए

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

Superstar Spectacle को मिले अच्छे रिस्पांस से ही तय हो चला था कि भारतीय फैंस चाहते हैं कि WWE खासतौर पर भारत के सुपरस्टार्स के लिए इवेंट्स का आयोजन करवाए। रोमन रेंस से लेकर बैकी लिंच और जॉन सीना के इस देश में करोड़ों फैंस मौजूद हैं, लेकिन उनके दिलों में अपने देश के सुपरस्टार द ग्रेट खली के लिए एक खास जगह है।

पिछले कुछ सालों में WWE ने जिंदर महल के जरिए भारतीय फैनबेस को टारगेट करने की कोशिश की है, लेकिन 'द महाराजा' लगातार चोटों से जूझते रहे हैं। इसलिए भारत से ज्यादा फैंस बटोरने के लिए खली की वापसी को भी एक विकल्प के तौर पर देखना कोई गलत फैसला नहीं है।

कविता देवी की WWE में भरपाई के लिए

कविता देवी
कविता देवी

2017 में कविता देवी WWE के साथ जुड़ने वाली पहली भारतीय प्रो रेसलर बनी थीं। साल 2018 में उन्होंने WrestleMania 34 के 20-विमेन बैटल रॉयल का हिस्सा बनकर अपना WrestleMania डेब्यू किया। उन्हें कुछ ही सालों में अच्छी लोकप्रियता हासिल हो चुकी थी, लेकिन मई 2021 में उन्हें रिलीज़ कर WWE ने सभी को चौंका दिया था।

उनके रिलीज़ होने से भारतीय फैंस को ठेस पहुंची होगी, इसलिए इस समय द ग्रेट खली की वापसी करवा कर विंस मैकमैहन भारत के लोगों को सरप्राइज़ दे सकते हैं। जिससे संभव ही व्यूअरशिप में उछाल देखा जा सकता है।

द ग्रेट खली की लोकप्रियता में कोई गिरावट नहीं आई है

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

द ग्रेट खली चाहे साल 2014 में अपने इन रिंग करियर को अलविदा कह चुके हों, इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। WWE छोड़ने के बाद उन्होंने अपने रेसलिंग स्कूल CWE (Continental Wrestling Entertainment) की शुरुआत की थी।

कविता देवी और शैंकी सिंह समेत अन्य कई WWE स्टार्स को ट्रेनिंग दे चुके हैं और लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के चलते उनकी लोकप्रियता में इजाफा ही हुआ है। खली की इसी लोकप्रियता का WWE को फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए।

Quick Links