5 रेसलर्स जो WWE लैजेंड मार्क हेनरी की वजह से रेसलिंग की दुनिया में बड़े स्टार बन पाए

मार्क हेनरी और ब्रॉन स्ट्रोमैन
मार्क हेनरी और ब्रॉन स्ट्रोमैन

WWE लैजेंड मार्क हेनरी (Mark Henry) ने हाल ही में AEW ज्वाइन करके सभी को चौंका दिया था। आपको बता दें, WWE हॉल ऑफ फेमर मार्क हेनरी ने हाल ही में AEW पीपीवी Double or Nothing में नजर आते हुए यह कंपनी ज्वाइन करने की घोषणा की। मार्क हेनरी को साइन करना AEW के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और अधिकतर लोगों को इस बात का अंदाजा नहीं होगा कि हेनरी AEW के लिए कितने फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Ad

ये भी पढ़ें:- WWE NXT रिजल्ट्स: बड़े सुपरस्टार ने वापसी करके मचाया बवाल, शो के मेन इवेंट में हुआ खतरनाक मैच

आपको बता दें, जब हेनरी WWE का हिस्सा थे तो उन्होंने स्क्रीन के पीछे से कंपनी के लिए कई टैलेंट की खोज की थी और यह कई कारणों में से एक है क्यों AEW ने उन्हें साइन किया है। आपको बता दें, इस वक्त WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स मौजूद हैं जो या तो मार्क हेनरी द्वारा खोजे गए हैं या फिर हेनरी ने उनका टैलेंट निखारने में मदद की थी। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जो मार्क हेनरी की वजह से रेसलिंग की दुनिया में बड़े स्टार बन पाएं।

5- वर्तमान WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर की खोज मार्क हेनरी ने की थी

youtube-cover
Ad

बियांका ब्लेयर को WWE में काफी तेजी से सफलता मिली है और इस साल विमेंस Royal Rumble मैच का विजेता बनने के बाद वह WrestleMania 37 में साशा बैंक्स को हराकर नई SmackDown विमेंस चैंपियन बनने में कामयाब रही थी। इस वक्त बियांका अपने करियर के शिखर पर पहुंच चुकी हैं, हालांकि, कंपनी में सफलता हासिल करने से पहले वह ट्रैक & फील्ड एथलीट हुआ करती थी।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: जिंदर महल के ऑन-स्क्रीन नजर न आने का कारण, साथी से धोखा खाने के बाद सुपरस्टार ले सकता है बेबीफेस टर्न

आपको बता दें, बियांका एथलेटिक्स से रेसलिंग में मार्क हेनरी की वजह से आ पाई और हेनरी ही वह शख्स थे जिन्होंने बियांका के टैलेंट को पहचाना था। बियांका ने WWE Chronicles के एक एपिसोड के दौरान खुलासा किया था कि मार्क हेनरी ने उन्हें मैसेज करते हुए कैंप में आने का न्योता दिया था और अगर हेनरी न होते तो बियांका शायद ही WWE सुपरस्टार बन पाती।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- WWE सुपरस्टार ब्रॉन स्ट्रोमैन

youtube-cover
Ad

पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन ब्रॉन स्ट्रोमैन इस वक्त WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक हैं और उन्हें भी रेसलिंग की दुनिया में लाने में मार्क हेनरी का बहुत बड़ा हाथ रहा है। स्ट्रोमैन ने बस्टेड ओपन रेडियो को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अगर मार्क हेनरी न होते तो वह WWE सुपरस्टार नहीं बन पाते।

आपको बता दें, स्ट्रोमैन की हेनरी से सबसे पहली मुलाकात साल 2010 में स्ट्रांगमैन कम्पटीशन के दौरान हुई थी। इस दौरान स्ट्रोमैन ने हेनरी से खुद का परिचय कराते हुए कहा था कि वह हेनरी के बहुत बड़े फैन रहे हैं। इस मुलाकात के बाद हेनरी ही स्ट्रोमैन को WWE की नजर में लेकर आए थे।

3- WWE सुपरस्टार बैरन कॉर्बिन

बैरन कॉर्बिन
बैरन कॉर्बिन

पूर्व WWE यूएस चैंपियन बैरन कॉर्बिन एक और सुपरस्टार हैं जिन्हें मार्क हेनरी ने WWE में करियर बनाने में मदद की थी। हालांकि, अधिकतर फैंस कॉर्बिन को पसंद नहीं करते हैं लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अभी तक अपना हील कैरेक्टर काफी अच्छे से निभाया है।

Ad

आपको बता दें, जब कॉर्बिन WWE के डेवलपमेंटल ब्रांड FCW का हिस्सा थे तो मार्क हेनरी ने कॉर्बिन की तारीफ करके उनका हौसला बढ़ाया था। यही नहीं, हेनरी ने FCW में कॉर्बिन के करियर के दौरान उनका टैलेंट निखारने में भी काफी मदद की थी।

2- WWE लैजेंड मार्क हेनरी ने AEW से पहले जेड कर्गिल की खोज की थी

जेड कर्गिल
जेड कर्गिल

जेड कर्गिल इस वक्त AEW में परफॉर्म कर रही हैं और वह पिछले कुछ समय में एक डोमिनेंट सुपरस्टार बनकर उभरी हैं। आपको बता दें, कर्गिल, WWE लैजेंड चायना से काफी प्रभावित रही हैं और यह मार्क हेनरी थे जिन्होंने कर्गिल को WWE ट्रायआउट के लिए मौका दिया था।

Ad

इस ट्रायआउट के दौरान जेड ने सभी को काफी प्रभावित किया और इस वजह से उन्हें WWE की ओर से डील की पेशकश की गई। हालांकि, जेड कर्गिल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से इनकार कर दिया था।

1- WWE आईसी चैंपियन अपोलो क्रूज

youtube-cover
Ad

अपोलो क्रूज को WWE में अपने शुरुआती सालों में काफी संघर्ष करना पड़ा था लेकिन पिछले कुछ समय में उन्हें मौका मिलना शुरू हुआ और वर्तमान समय में वह आईसी चैंपियन बन चुके हैं। आपको बता दें, WWE में क्रूज को सफलता मिलने से पहले अकसर इस चीज की चर्चा होती थी कि क्रूज कितने टैलेंटेड हैं लेकिन आपको बता दें कि उनके टैलेंट को सबसे पहले मार्क हेनरी ने पहचाना था।

क्रूज ने WWE के द बंप शो पर खुलासा किया था कि WWE में उन्हें लाने में मार्क हेनरी और रैपर वेल का बहुत बड़ा हाथ रहा था। यह चीज दर्शाती है कि मार्क दुनिया भर केे बेहतरीन रेसलर्स पर अपनी नजर बनाए रखते हैं और अब जबकि, हेनरी AEW के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके हैं, इस कंपनी को भी आने वाले समय में कुछ टैलेंटेड रेसलर्स मिल सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications