WWE के ड्राफ्ट 2020 का सफलतापूर्वक अंत देखने को मिल गया है। SmackDown के एपिसोड से ड्राफ्ट की शुरुआत देखने को मिली थी और Raw में आखिर इसका अंत हुआ। कुल मिलाकर 60 से ज्यादा सुपरस्टार्स को अपने नए ब्रांड मिले। ड्राफ्ट 2020 की शुरुआत में ड्रू मैकइंटायर और रोमन रेंस को सबसे पहले लिया गया था। इसके साथ ही विमेंस चैंपियंस भी अपने ब्रांड में रही।टैग टीम चैंपियंस जरूर बदले लेकिन US और IC चैंपियंस अपने पूर्व ब्रांड में बने रहे। ड्राफ्ट के दौरान कई सारे शॉक्स देखने को मिले। कुछ सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली वहीं बड़ी टैग टीम जोड़ियां अलग हो गयी। इसके अलावा SmackDown के कई बड़े सुपरस्टार्स Raw में गए वहीं Raw से भी कुछ स्टार्स ब्लू ब्रांड में आए।Ladies and gentlemen ... @IAmEliasWWE is BACK! #WWERaw pic.twitter.com/Fgq9HGyFUW— WWE (@WWE) October 13, 2020ये भी पढ़ें:- WWE Raw रिजल्ट्स: 12 अक्टूबर 2020WWE ने कई अच्छे फैसले लिए और अब रोस्टर काफी अच्छा दिखाई दे रहा है। इसके बावजूद कंपनी ने कुछ जगहों पर गलतियां की और ड्राफ्ट के दौरान कुछ खराब निर्णय लिये गए। इसलिए हम 5 गलत फैसलों के बारे में बात करने वाले हैं जो WWE ने ड्राफ्ट लिए।5- WWE द्वारा पुरानी और विवादित स्टोरीलाइन की शुरुआत करनाThis is how @IAmEliasWWE plays @AJStylesOrg's VICTORY song on #WWERaw! pic.twitter.com/JrSXMUUVPU— WWE (@WWE) October 13, 2020कुछ महीने पहले SmackDown में WWE ने एक एंगल दिखाया था जहां बताया गया था कि जैफ हार्डी ने इलायस पर गाडी से नशे में हमला किया था। इसके बाद से इलायस WWE में नजर नहीं आ रहे थे।उस समय सोशल मीडिया पर हार्डी की निजी जीवन की समस्यों को टीवी पर दिखाने की वजह से फैंस निराश थे। अब Raw में इलायस ने वापसी की और हार्डी पर हमला किया। दोनों की वो स्टोरीलाइन फिर शुरू हो गयी। WWE ने विवादित स्टोरीलाइन को वापस लाकर गलती की है।ये भी पढ़ें:- WWE Draft, Part-1: SmackDown और Raw में जाने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट