WWE के 5 फिनिशिंग मूव जिनका प्रभाव अब कम हो गया है

डॉल्फ जिगलर जिग जैग लगाते हुए
डॉल्फ जिगलर जिग जैग लगाते हुए

किसी प्रोफेशनल रेसलर को बड़ा सुपरस्टार बनाने में उसका फिनिशिंग मूव भी बहुत बड़ा योगदान देता है और यही बात डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार्स पर भी लागू होती है। जैसे WWE में केविन ओवेंस (Kevin Owens) ने स्टनर को कितने ही अच्छे तरीके से क्यों ना लगाया हो लेकिन उसे हमेशा स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के ट्रेडमार्क मूव के रूप में जाना जाएगा।

कुछ WWE सुपरस्टार्स कई सालों से एक ही फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल करते आए हैं और वो प्रभावशाली भी साबित हुआ है। लेकिन WWE में कुछ ऐसे फिनिशिंग मूव्स भी रहे हैं जो अब अपना प्रभाव खो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 5 पूर्व और मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो अमीर होकर भी सस्ती कारों में घूमते हैं

कर्ट एंगल का WWE में एंगल स्लैम

youtube-cover

पिछले कई सालों से कर्ट एंगल (Kurt Angle) एंकल लॉक को अपने फिनिशिंग मूव के तौर पर प्रयोग करते आए हैं। इस मूव की मदद से उन्हें काफी संख्या में बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ जीत भी मिली है।

लेकिन 2004 के समय तक वो एंगल स्लैम को भी अपने फिनिशिंग मूव के रूप में प्रयोग करते थे। एक ऐसा मूव जिसके खिलाफ उनके प्रतिद्वंदी बहुत कम बार किक आउट कर पाते थे।

ऐजक्यूशन- ऐज

youtube-cover

ऐज उन चुनिंदा प्रो रेसलर्स में से एक रहे हैं जिन्होंने स्पीयर को एक लोकप्रिय और प्रभावशाली मूव बनाने में अहम योगदान दिया था। इससे पहले वो अनप्रेटियर और ऐजक्यूशन को भी अपने फिनिशिंग मूव के तौर पर इस्तेमाल करते थे।

चोट के कारण ऐज को 2003 का अधिकांश समय रिंग से दूर बिताना पड़ा था। लेकिन जब 2004 में उनकी वापसी हुई तो उन्होंने ऐजक्यूशन को छोड़ स्पीयर को अपना फिनिशिंग मूव बना लिया था। इसमें वो अपने प्रतिद्वंदी को हवा में उछालकर DDT लगाते थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जो रिंग में उतरने से पहले अलग-अलग तरह के टोटके करते हैं

चोकस्लैम- अंडरटेकर

youtube-cover

चोकस्लैम एक आइकॉनिक मूव रहा है और अंडरटेकर ने इसकी मदद से WWE में कई बड़े टाइटल भी जीते हैं। WWE ने अंडरटेकर द्वारा चोकस्लैम ना लगाए जाने का फैसला इसलिए लिया था क्योंकि केन और बिग शो भी इसे अपने फिनिशिंग मूव के तौर पर प्रयोग करते थे।

उसके बाद टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर को उन्होंने अपना फिनिशिंग मूव बनाया। WWE ने टॉम्बस्टोन पाइलड्राइवर को खास बनाने के लिए अन्य तरीकों के पाइलड्राइवर्स पर प्रतिबंध भी लगा दिया था।

ये भी पढ़ें: WWE में रोमन रेंस के 3 सबसे बेस्ट टैग टीम पार्टनर

कोफी किंग्सटन- SOS

youtube-cover

अपने WWE डेब्यू के समय कोफी किंग्सटन SOS को अपने थीम सॉन्ग के रूप में प्रयोग में लाते थे, इसी कारण उनके फिनिशिंग मूव को भी SOS नाम दिया गया था। उनका मूव बेहद प्रभावशाली हुआ करता था, जिसमें वो लेग स्वीप कर अपने प्रतिद्वंदी को पीछे की ओर पटकते थे।

उस समय की कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार कोफी को इस मूव के प्रयोग के लिए आदर्श सुपरस्टार नहीं माना जाता था। उसके बाद SOS को ड्रॉप कर उन्होंने ट्रबल इन पैराडाइज को अपना फिनिशिंग मूव बनाया था।

जिग जैग- डॉल्फ जिगलर

youtube-cover

डॉल्फ जिगलर का सबसे पहला फिनिशिंग मूव स्लीपर होल्ड हुआ करता था लेकिन स्लीपर होल्ड जैसा फिनिशिंग मूव जिगलर के शानदार इन रिंग प्रदर्शन से कम ही मेल खाता था। इसके बाद उन्होंने जिग जैग का प्रयोग करना शुरू किया।

इस मूव को लगाते हुए जिगलर पीछे से अपने प्रतिद्वंदी के गले को पकड़कर नीचे गिराते हैं। इस मूव को रेसलमेनिया 29 में एक अलग पहचान प्राप्त हुई थी। ये वही इवेंट था जिसमें जिगलर ने अल्बर्टो डेल रियो के खिलाफ मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया और WWE चैंपियन भी बने थे।

ये भी पढ़ें: 7 मौके जब WWE में सुपरस्टार्स फूट-फूट कर रोए

लेकिन शॉन माइकल्स के रिटायर होने के बाद जिगलर ज्यादातर सुपरकिक को अपने फिनिशिंग मूव के तौर पर प्रयोग में लाते रहे हैं।

Quick Links