5 सुपरस्टार्स जो शुरुआत में WWE में फ्लॉप हुए लेकिन बाहर सफलता हासिल हुई

cody rhodes

20 साल पहले WCW के साथ हुए मंडे नाइट वॉर्स में WWE को जीत हासिल हुई थी। यहीं से WWE दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड बनीं। उसके बाद काफी लोगों ने WWE को नीचा दिखाने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुए।

एक समय ऐसा था जब किसी भी व्यक्ति के लिए WWE में नौकरी पाना किसी बड़े सपने के समान हुआ करता था। काफी संख्या में रैसलर्स को इंडिपेंडेंट सर्किट के कारण रैसलिंग यूनिवर्स में लोकप्रियता हासिल हुई है।

मगर अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और रैसलर्स या प्रोड्यूसर्स, कोई भी WWE की रणनीतियों से खुश नहीं है। एथलीट्स को यहां वह नहीं मिल पा रहा है, जिसके वो हकदार हैं।

इस आर्टिकल में हम ऐसे चार रैसलर्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं। जो शुरुआत में WWE में सफल नहीं हो पाए और एक ऐसा जिसने WWE के बाहर ही अत्यधिक सफलता हासिल की।

# एजे स्टाइल्स: WWE में वापसी के बाद हुए सफल

Aj Styles

एजे स्टाइल्स 2016 में WWE के साथ जुड़़े थे और रॉयल रम्बल मैच के साथ उन्होंने WWE रिंग में कदम रखा। आपको बता दें कि स्टाइल्स को WWE में अपने शुरुआती दौर में कुछ ख़ास सफलता हासिल नहीं हुई थी। लेकिन जॉन सीना और रोमन रेंस जैसे सुपरस्टार्स पर जीत मिलने के बाद उन्हें बड़े सुपरस्टार का औदा मिला।

आपको यह भी याद दिला दें कि एजे स्टाइल्स ने साल 2002 में पहली बार WWE में एंट्री ली थी। परन्तु वो उस समय नाम कमाने में सफल नहीं रहे।

एजे स्टाइल्स को अधिक सफलता ROH और TNA कि वजह से मिली। NJPW में बुलेट क्लब के दौर को भला कौन भूल सकता है, स्टाइल्स उस समय बुलेट क्लब के लीडर थे।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

# कोडी रोड्स: WWE से बाहर जाकर ही सफल बिजनेसमैन बने

cody rhodes

मूल रूप से कोडी रोड्स WWE के मुख्य मिड-कार्ड सुपरस्टार्स में से एक हुआ करते थे। मगर बदलते समय के साथ-साथ वो जॉबर की भूमिका में शामिल हो गए। निःसन्देह कोडी अपने करियर में बहुत कुछ हासिल करना चाहते थे, दुर्भाग्यवश उन्हें WWE में पर्याप्त मौके नहीं मिल सके।

रिलीज़ के बाद शायद ही किसी ने सोचा होगा कि कोडी रोड्स रैसलिंग की दुनिया का एक बड़ा चेहरा बनने वाले हैं। WWE से बाहर जाने के बाद उन्होंने ROH, NJPW और TNA में भी काम किया और सफल भी हुए।

अब कोडी रोड्स AEW(ऑल एलीट रैसलिंग) के वाइस प्रेसिडेंट हैं और रैसलर की भूमिका में भी कार्यरत हैं। जल्द ही AEW के पहले शो Double or Nothing का आयोजन होने वाला है। ख़ास बात तो यह है कि AEW को इसके लिए टीवी राइट्स भी मिल गए है।

यह भी पढ़ें: 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जो AEW के शो Double or Nothing में सरप्राइज़ एंट्री ले सकते हैं

# ड्रू मैकइंटायर: WWE का पहला सफर रहा बेकार

drew mcintyre

3MB(ड्रू मैकइंटायर, हीथ स्लेटर और जिंदर महल) का हिस्सा रहते हुए ड्रू मैकइंटायर एक जॉबर की भूमिका निभाते थे। अंततः WWE ने 2011 में उन्हें रिलीज़ कर दिया।

वो इंडिपेंडेंट सर्किट में वापस लौटे और अपने किरदार को अधिक मजबूती भी प्रदान की। मैकइंटायर TNA के अलावा भी कई अन्य रैसलिंग कंपनियों में काम कर चुके हैं। वो हमेशा से एक बड़ा सुपरस्टार बनने के काबिल थे, परन्तु पिछली बार WWE उन्हें ठीक तरीके से पुश नहीं दे सकी।

2014 में मैकइंटायर ने वापसी की और आज वो कंपनी के सबसे बेहतर और मुख्य हील सुपरस्टार्स में से एक है।

यह भी पढ़ें: 5 रैसलर्स जिन्होंने वापसी के बाद WWE में सफलता हासिल की

# बॉबी लैश्ले नहीं हो पाए थे सफल

bobby lashley

करीब दस साल बाद लैश्ले ने WWE में वापसी की है, परन्तु सफलता अभी भी उनसे बहुत दूर खड़ी है। माइक स्किल्स ना होने के साथ-साथ वो क्राउड के साथ सामंजस्य बैठाने में विफल रहे।

खैर जब पिछली बार वो WWE छोड़ TNA के साथ जुड़े, तो बेबीफेस किरदार में उन्होंने अपार सफलता हासिल की। ख़ास बात तो यह रही कि लैश्ले TNA वर्ल्ड चैंपियन भी रहे। मगर जबसे WWE में उनकी वापसी हुई है, क्रिएटिव टीम की नाकामी की वजह से एक बार फिर उन्हें फेल होना पड़ा है।

# EC3

EC3

EC3 एक बेहतरीन एथलीट हैं, जो किसी भी कंपनी का बड़ा सुपरस्टार बनने का माद्दा रखते हैं। 2009 से 2013 तक WWE के साथ काम करने के बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।

TNA ने उन्हें साइन किया और अच्छे प्रदर्शन का नतीजा यह निकला कि वो TNA वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन भी बने। बढ़ती लोकप्रियता और अच्छे प्रदर्शन के दम पर एक बार फिर WWE से उन्हें ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार भी कर लिया।

कुछ समय NXT में काम करने के बाद ट्रिपल एच ने उन्हें मेन रोस्टर में प्रोमोट किया। मगर कड़वा सच तो यह है कि मेन रोस्टर में आने के बाद भी ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है जैसे WWE के पास EC3 के लिए कोई बड़े प्लान मौजूद है। यानी WWE के साथ उनका दूसरा सफर भी फ्लॉप होने की स्थिति में आ पहुंचा है।

यह भी पढ़ें: 3 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें खोने का विंस मैकमैहन को होगा पछतावा

Quick Links