WWE के 5 मोमेंट्स जब फैंस के आंसू छलक आए

द शील्ड
द शील्ड

डब्लू डब्लू ई (WWE) का आधार केवल इन रिंग एक्शन और स्टोरीलाइंस ही नहीं हैं। पिछले कई दशकों से WWE और फैंस के बीच काफी गहरा नाता रहा है, इसलिए तो फैंस शोज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे होते हैं।

बहुत सी ऐसी स्टोरीलाइंस भी होती हैं जो भावनात्मक तरीके से रची जाती हैं जो फैंस के दिलों पर गहरी छाप छोड़ जाती हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम WWE के ऐसे 5 भावुक मोमेंट्स आपके सामने रख रहे हैं जिन्हें देख पूरा WWE यूनिवर्स रो पड़ा था।

ये भी पढ़ें: WWE के 5 नियम जो किसी किताब में नहीं लिखे हैं

रोमन रेंस ने WWE रिंग में खड़े होकर ल्यूकीमिया के बारे में बताया

youtube-cover

रोमन रेंस (Roman Reigns) का WWE फैंस से हमेशा से एक गहरा रिश्ता रहा है और समरस्लैम 2018 में वो ब्रॉक लैसनर को हराकर पहली बार यूनिवर्सल चैंपियन बने। करीब 2 महीने बाद उन्हें लैसनर और स्ट्रोमैन के खिलाफ ट्रिपल थ्रेट मैच में अपना टाइटल डिफेंड करना था।

लेकिन उस मैच से कुछ हफ्ते पहले ही रोमन ने रिंग में खड़े होकर बताया कि ल्यूकीमिया उनपर एक बार फिर हावी होने लगा है। ऐसा सुन एरीना में मौजूदा अधिकतर फैंस की आँखों से आंसू रोके नहीं रुक रहे थे।

डेनियल ब्रायन की रिटायरमेंट

youtube-cover

यस मूवमेंट ने डेनियल ब्रायन (Daniel Bryan) को WWE इतिहास के सबसे चहेते और लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक बना दिया था। लेकिन रेसलमेनिया 30 के बाद चोट उनपर निरंतर हावी होने लगीं और उन्हें गर्दन की सर्जरी भी करानी पड़ी।

वो वापसी करने में सफल रहे लेकिन करीब 10 महीने बाद 8 फरवरी 2016 के रॉ एपिसोड में उन्होंने रिटायर होने की पुष्टि की। लेकिन 2 साल के बाद अब वो एक बार फिर इन रिंग रिटर्न कर चुके हैं और पहले से अच्छी शेप में नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE छोड़ सकते हैं

कैंसर से पीड़ित 3 वर्षीय बच्चे की WWE ने इच्छा पूरी की

youtube-cover

अक्टूबर 2012 में एक 3 वर्षीय बच्चे की वीडियो वायरल हुई थी, जिसका नाम कॉनर था और वो दिमागी और स्पाइन कैंसर से पीड़ित था। उसने WWE सुपरस्टार डेनियल ब्रायन से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।

जब WWE अधिकारियों को पता चला कि कॉनर के पास अब ज्यादा समय नहीं बचा है तो उनकी मुलाकात केवल डेनियल से ही नहीं बल्कि रॉ के एक एपिसोड में WWE सुपरस्टार्स ने कॉनर के चारों ओर खड़े होकर उनके लिए चीयर भी किया था।

ये भी पढ़ें: 5 फेमस WWE कैरेक्टर्स जो विंस मैकमैहन की देन हैं

9/11 हमलों पर विंस मैकमैहन की स्पीच

youtube-cover

11 सितंबर 2001 का दिन आतंकी हमले के कारण अमेरिकी इतिहास के लिए सबसे बुरा दिन रहा। 13 सितंबर के स्मैकडाउन एपिसोड में जो हुआ, वो इससे पहले WWE इतिहास में कभी नहीं हुआ था।

9/11 हमलों को याद करते हुए विंस मैकमैहन ने एक भावुक स्पीच दी और अमेरिका के लोगों का ढांढस बंधाया। उस स्पीच के लिए विंस को दुनिया भर से वाहवाही मिली और एरीना USA! USA! के चैंट्स से गूंज उठा।

WWE ने एडी गुरेरो को श्रद्धांजलि दी

youtube-cover

एडी गुरेरो ने चाहे अपने करियर में अधिकांश समय हील सुपरस्टार का किरदार निभाया था लेकिन आज भी दुनिया भर के प्रो रेसलिंग फैंस उन्हें अपने पसंदीदा WWE सुपरस्टार के रूप में देखते हैं। 13 नवंबर 2005 के दिन उन्हें होटल के कमरे में मृत पाया गया और उनकी मौत का कारण दिल का दौरा बताया गया था।

WWE फैंस और उनके साथी सुपरस्टार्स आकस्मिक तरीके से दुनिया छोड़कर चले जाने से हतप्रभ रह गए थे। उससे अगले रॉ एपिसोड में विंस ने सभी WWE रेसलर्स के साथ बाहर आकर गुरेरो को भावुक श्रद्धांजलि दी थी।

ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE के बाहर काम नहीं किया

Quick Links