5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE Raw
WWE Raw

WWE का हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) पीपीवी करीब है। इस इवेंट से पहले WWE अपने मैचों को हाइप करना चाहेगा। इस वजह से रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। Raw के एपिसोड के लिए कुछ बड़े मैचों की घोषणा हो गई है। इसके अलावा कई अन्य सैगमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Hell in a Cell में होगा रोमन रेंस का खतरनाक मैच, WWE लैजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे अपनी चैंपियनशिप

अगर WWE को Hell in a Cell से पहले Raw के एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे फैंस के बीच एपिसोड चर्चा का विषय बन जाएगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में हो सकती हैं।

5- Raw में शायना बैजलर पर एलेक्सा ब्लिस बुरी तरह हमला करें

Raw के अंतिम एपिसोड में एलेक्सा ब्लिस का सैगमेंट देखने को मिला था। उनके सैगमेंट में शायना बैजलर स्पेशल गेस्ट थीं और बैजलर ने लिली का अपमान किया था। इसके बाद बैजलर के साथ लगातार माइंड गेम्स खेले जा रहे थे और लिली कमरे में भी आ गई थीं। अब Raw के एपिसोड में WWE अपने प्रशंसकों को एक बार फिर चौंका सकता है।

ये भी पढ़ें:- WWE Hell in a Cell 2020 में जीतने वाले सभी सुपरस्टार्स की लिस्ट और अब वो क्या कर रहे हैं?

अगर एलेक्सा ब्लिस Raw में शायना बैजलर के साथ माइंड गेम्स खेलती हैं और फिर उनपर हमला करती हैं तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। पिछले हफ्ते भी उनके बीच हाथापाई हुई थी लेकिन अब ब्लिस अपना बदला लेने की कोशिश कर सकती हैं। उनके बीच Hell in a Cell पीपीवी के लिए मैच तय हो सकता है।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- रैंडी ऑर्टन और रिडल को न्यू डे पर क्लीन जीत मिल जाए

रैंडी ऑर्टन और रिडल की टैग टीम जोड़ी ने सभी फैंस का ध्यान खींचा है। इस समय वो न्यू डे के साथ दुश्मनी का हिस्सा बने हुए हैं। दोनों टैग टीम के सदस्यों के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिले हैं। इसके बावजूद कभी उन्होंने टैग टीम मैचों में एक-दूसरे का सामना नहीं किया है। अब Raw में वो आमने-सामने आएंगे।

न्यू डे के पास टैग टीम मैचों का ज्यादा अनुभव है। वो रिडल और रैंडी ऑर्टन को मैच में हराने के प्रबल दावेदार रहेंगे। इसके बावजूद अगर आरकेब्रो को दिग्गज टैग टीम जोड़ी पर बड़ी जीत मिल जाएगी तो ये बड़ा शॉक रहेगा। WWE अपने प्रशंसकों को सरप्राइज देने के लिए निर्णय ले सकता है।

3- रिया रिप्ली Raw में शार्लेट फ्लेयर पर हमला करें

रिया रिप्ली और शार्लेट फ्लेयर के बीच Hell in a Cell में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच देखने को मिलेगा। पिछले हफ्ते दोनों सुपरस्टार्स ने टैग टीम में साथ काम किया था। मुकाबले में निकी क्रॉस और असुका को जीत मिली क्योंकि शार्लेट फ्लेयर ने रिप्ली पर हमला कर दिया था। निकी ने इसका फायदा उठाकर टीम को जीत दिलाई।

रिया रिप्ली अपनी हार का बदला लेना चाहेंगी। वो Raw के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर को निशाना बना सकती हैं। अगर वो फ्लेयर पर बुरी तरह हमला करती हैं और फिर उनका ब्रॉल होता है तो ये बड़ा सरप्राइज होगा। Raw विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए WWE इस सैगमेंट को बुक कर सकता है।

2- Raw में ईवा मरी वापसी करते हुए जीत दर्ज करें

ईवा मरी की Raw के एपिसोड में वापसी देखने को मिलेगी। काफी समय से उनके सैगमेंट्स देखने को मिल रहे हैं लेकिन वो अब जाकर वापसी करने वाली हैं। Raw में वो वापसी करते हुए न सिर्फ प्रोमो कट कर सकती हैं बल्कि रिंग में लंबे समय बाद उनका रिटर्न हो सकता है। खबरें सामने आई थी कि ईवा ने अपनी रेसलिंग स्किल्स में सुधार किया है।

वो Raw के एपिसोड में किसी लोअर-मिड कार्ड सुपरस्टार के खिलाफ मैच लड़ सकती हैं और सभी को चौंका सकती हैं। अगर Raw के एपिसोड में ईवा को जीत मिल जाए तो ये काफी बड़ा सरप्राइज रहेगा। WWE ने अबतक पूर्व NXT सुपरस्टार की वापसी को काफी हाइप किया है और अब फैंस को निराशा नहीं मिलनी चाहिए।

1- ड्रू मैकइंटायर की हार हो

ड्रू मैकइंटायर और एजे स्टाइल्स के बीच Raw के एपिसोड में सिंगल्स मैच का आयोजन किया जाने वाला है। दोनों ही सुपरस्टार्स हमेशा की तरह शानदार मैच दे सकते हैं। इस मुकाबले में ड्रू मैकइंटायर की जीत के ज्यादा चांस रहेंगे क्योंकि वो WWE टाइटल की दुश्मनी का हिस्सा बने हुए हैं।

WWE अपने फैंस को सरप्राइज कर सकता है। अगर मैच में बॉबी लैश्ले या MVP की इंटरफेरेंस होती है और इसकी वजह से से ड्रू मैकइंटायर की हार हो तो ये चौंकाने वाली चीज़ रहेगी। WWE स्टोरीलाइन को रोचक बनाने के लिए निर्णय ले सकता है। खैर, मुकाबला जरूर शानदार रहेगा।

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें जॉन सीना हरा नहीं पाए

Quick Links