5 चौंकाने वाली चीज़ें जो WWE Raw के एपिसोड में हो सकती हैं

WWE
WWE

रॉ (Raw) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है WWE ने Raw के पिछले कुछ एपिसोड में काफी ज्यादा निराश किया हुआ है। साथ ही रेटिंग्स के मामले में भी WWE को जबरदस्त तरीके से नुकसान हो रहा है। उन्हें रेटिंग्स भी बढ़ानी है और फैंस को भी खुश करना होगा।

Ad
Ad

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना और बतिस्ता पर WWE दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप, कहा अभी फिल्में करने का कोई प्लान नहीं

ऐसे में अब हर कोई बेहतर शो की उम्मीद रखने वाला है। ऐसे में अगर WWE को Raw का एपिसोड खास बनाना है तो उन्हें शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करने वाले हैं जो Raw के एपिसोड में देखने को मिल सकती हैं।

5- Raw में ड्रू मैकइंटायर, बॉबी लैश्ले और ब्रॉन स्ट्रोमैन का ब्रॉल हो

Ad

पिछले हफ्ते ब्रॉन स्ट्रोमैन ने ड्रू मैकइंटायर को पराजित करते हुए बड़ी जीत दर्ज की थी। साथ ही वो WWE चैंपियनशिप मैच का हिस्सा बन चुके हैं। ऐसे में अब Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले का सैगमेंट देखने को मिलेगा। इस दौरान ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन भी प्रोमो कट करते हुए दखल दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने हमेशा के लिए छोड़ा शील्ड का साथ, नए और धमाकेदार थीम सॉन्ग के साथ WWE में पहली बार की एंट्री

WWE यहां अपने फैंस को सरप्राइज कर सकता है। दरअसल, तीनों ही सुपरस्टार्स काफी ताकतवर है और वो अपनी ताकत का जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं। उन सभी सुपरस्टार्स के बीच ब्रॉल देखने को मिल सकता है और यहां WWE का रोस्टर उन्हें रोकने की कोशिश में दिखाई दे सकता है। WWE इस तरह से फैंस को सरप्राइज कर सकता है। WWE अगर एक जबरदस्त ब्रॉल के साथ Raw का अंत करेगा तो अगले हफ्ते के लिए फैंस ज्यादा उत्साहित होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- शेमस Raw में हम्बर्टो कारिलो को चोटिल कर दें

Ad

पिछले कुछ हफ्ते से शेमस ओपन चैलेंज देने की कोशिश कर रहे हैं। शेमस के चैलेंज को दोनों ही मौकों पर हम्बर्टो कारिलो ने जवाब दिया है। ऐसे में अब दोनों के बीच दुश्मनी दिखाई जा रही हैं। दो हफ्ते पहले शेमस ने कारिलो पर बुरी तरह हमला किया था। इसके बाद पिछले हफ्ते कारिलो ने अपना बदला ले लिया था।

अब Raw में दोनों के बीच एक मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान शेमस को WWE एक बेहतर हील की तरह दिखाना चाहता है। इसके चलते Raw में वो सभी चौंका सकते हैं। शेमस Raw के एपिसोड में हम्बर्टो कारिलो को मैच में बुरी तरह चोटिल करते हुए अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर सकते हैं।

3- एलेक्सा ब्लिस Raw में नए कैरेक्टर के साथ दिखाई दें

Ad

पिछले कई हफ्ते से एलेक्सा ब्लिस का लगातार एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिल रहा है। इस दौरान वो लिली के बारे में बात कर रही हैं। हर कोई उस कैरेक्टर के बारे में जानना चाहता है। एलेक्सा ब्लिस इस हफ्ते Raw के एपिसोड में अपने सभी फैंस को काफी बड़ा सरप्राइज दे सकती है।

एलेक्सा ब्लिस Raw में अपने रूप को बदल सकती हैं। साथ ही वो लिली के कैरेक्टर को अपना सकती हैं। साथ ही विमेंस डिवीजन समेत WWE में सबको सरप्राइज कर सकती हैं। WWE में विमेंस सुपरस्टार का अभी तक कोई खतरनाक कैरेक्टर नहीं आया है और एलेक्सा ब्लिस इस हफ्ते सबको चौंका सकती हैं।

2- शार्लेट फ्लेयर Raw में रिया रिप्ली पर हमला करें

Ad

पिछले हफ्ते सोन्या डेविल ने शार्लेट फ्लेयर का सस्पेंशन हटा दिया था। इसके चलते अब शार्लेट फ्लेयर अब फिर Raw ब्रांड का हिस्सा बन गई है। दरअसल, शार्लेट फ्लेयर को असुका के खिलाफ मैच में रिया रिप्ली की वजह से हार मिली थी। इस हार के कारण ही शार्लेट को गुस्सा आया था और उन्हें रेफरी पर हमला किया था।

ऐसे में अब शार्लेट फ्लेयर जरूर ही Raw विमेंस चैंपियन रिया रिप्ली से बदला लेना चाहेंगी। ऐसे में वो Raw के एपिसोड में सबको चौंका सकती हैं। शार्लेट फ्लेयर Raw में किसी सैगमेंट या बैकस्टेज रिया रिप्ली पर हमला कर सकती हैं। साथ ही उन्हें चोटिल करने की कोशिश करते हुए सबको सरप्राइज कर सकती हैं।

1- मेस और टी-बार असल में ब्रॉन स्ट्रोमैन से मिले हुए हो

Ad

मेस और टी-बार ने रेट्रीब्यूशन को छोड़ दिया था। साथ ही वो लगातार ड्रू मैकइंटायर को अपना निशाना बना रहे थे। इस दौरान अचानक से ब्रॉन स्ट्रोमैन का स्टोरीलाइन में जुड़ना काफी ज्यादा शॉकिंग था। इसके साथ ही पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर और ब्रॉन स्ट्रोमैन के बीच सिंगल्स मैच देखने को मिला था।

इस दौरान मेस और टी-बार की इंटरफेरेंस ने ड्रू मैकइंटायर का ध्यान भटका दिया था। साथ ही ब्रॉन स्ट्रोमैन ने फायदा उठाकर जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में अब Raw में पता चल सकता है कि असल में मेस और टी-बार पहले ही ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ जुड़े हुए थे। अगर ऐसा कुछ होता है तो ये Raw का सबसे बड़ा सरप्राइज होगा।

ये भी पढ़ें:- 3 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने खुद अपना WWE करियर बर्बाद किया

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications