5 रियल लाइफ कपल्स जो मौजूदा समय में WWE में साथ काम कर रहे हैं

WWE रियल लाइफ कपल्स जो साथ काम कर रहे हैं
WWE रियल लाइफ कपल्स जो साथ काम कर रहे हैं

WWE को विंस मैकमैहन(Vince Mcmahon) ने पिछले करीब 4 दशकों से प्रो रेसलिंग के टॉप पर बनाया हुआ है। कई बार उनकी रणनीतियां विफल भी रहीं, लेकिन सबसे ज्यादा यही बात मायने रखती है कि आज भी WWE टॉप पर बनी हुई है।

Ad

विंस ने अलग-अलग तरह के नियम बनाए हुए हैं और कुछ साल पहले वो अपनी कंपनी में सुपरस्टार्स के बीच रियल-लाइफ रिलेशनशिप के पक्ष में नहीं होते थे। लेकिन समय बीतने और उसकी मांग के चलते उन्हें अपनी जिद से पीछे हटना पड़ा।

ये भी पढ़ें: 5 रियल लाइफ कपल्स जो WWE में चैंपियन रह चुके हैं

मौजूदा समय में अक्सर WWE सुपरस्टार्स को एकसाथ घूमते देखा जाना कोई आश्चर्यजनक बात नहीं है। सभी के जीवन में ऐसे लोग होते हैं, जिनके साथ काम करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है और WWE सुपरस्टार्स भी इंसान ही हैं।

साथ काम करते-करते कब उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगती हैं, उन्हें पता ही नहीं चलता कि कब वो एक-दूसरे से प्यार कर बैठे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 कपल्स के बारे में आपको बताने वाले हैं जो मौजूदा समय में WWE में साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो बहुत जल्दी इस दुनिया को अलविदा कह गए

WWE सुपरस्टार्स बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच
सैथ रॉलिंस और बैकी लिंच

बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस मौजूदा समय में WWE में अपने-अपने डिविजन के टॉप सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं। फिलहाल दोनों ही ब्रेक पर चल रहे हैं, क्योंकि बैकी हाल ही में मां बनी हैं और सैथ इस खुशी के समय में अपनी पार्टनर का साथ दे रहे हैं।

Ad

पिछले 2 साल से भी ज्यादा समय से दोनों एक-दूसरे का साथ दे रहे हैं और उन्होंने अपनी बेटी को रोक्स नाम दिया है।

ये भी पढ़ें: WWE के इतिहास के 5 सबसे बेहतरीन फिनिशिंग मूव्स

अभी तक रॉलिंस की वापसी पर कोई अपडेट नहीं आया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वो Royal Rumble मैच में चौंकाने वाली एंट्री ले सकते हैं। दूसरी ओर बैकी की वापसी जरूर होगी, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पाया है कि आखिर वो वापसी कब होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

जिमी उसो और नेओमी

जिमी उसो और नेओमी
जिमी उसो और नेओमी

जिमी उसो WWE के इतिहास के सबसे सफल टैग टीम सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं और अपने भाई जे उसो के साथ मिलकर ढेरों टैग टीम टाइटल्स जीते हैं। दोनों साल 2014 में शादी करने के बाद से ही लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं।

Ad

फिलहाल एक तरफ जिमी उसो घुटने की चोट से उबर रहे हैं और पिछले कई महीनों से बाहर हैं। वहीं सितंबर में नेओमी को भी सर्जरी से गुजरना पड़ा था और उसके बाद से उन्हें ऑन-स्क्रीन कम ही देखा गया है।

जॉनी गार्गानो और केंडिस ली रे

जॉनी गार्गानो और केंडिस ली रे
जॉनी गार्गानो और केंडिस ली रे

पूर्व WWE NXT चैंपियन साल 2015 में अपने डेब्यू के बाद से ही टॉप सुपरस्टार्स में से एक बने रहे हैं। एक इंटरव्यू में गार्गानो ने कहा था कि केंडिस के साथ उनकी पहली मुलाकात एक रेसलिंग शो के दौरान हुई थी।

Ad

समय बीतने के साथ उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं और आखिरकार 2016 में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। दोनों अक्सर टैग टीम के रूप में भी काम करते दिखाई दे जाते हैं।

बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड

बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड
बियांका ब्लेयर और मोंटेज फोर्ड

एक तरफ मोंटेज फोर्ड WWE में खुद को एंजेलो डॉकिंस का साथ पाकर एक टॉप टैग टीम सुपरस्टार के रूप में स्थापित कर चुके हैं। वहीं बियांका ब्लेयर विमेंस डिविजन की उभरती हुई स्टार्स में से एक हैं।

Ad

दोनों ने साल 2018 में अपने प्यार को शादी का रूप दिया था। खास बात ये है कि दोनों ही फिलहाल SmackDown रोस्टर का हिस्सा हैं।

शार्लेट और एंड्राडे

शार्लेट और एंड्राडे
शार्लेट और एंड्राडे

ये काफी समय से बहुचर्चित विषय रहा है कि क्या शार्लेट और एंड्राडे अपने रिश्ते को शादी का रूप देंगे। लोगों को उनके सवाल का जवाब 1 जनवरी 2021 को मिला, जब दोनों WWE सुपरस्टार्स की सगाई की खबर सामने आई।

शार्लेट वापसी कर असुका के साथ WWE विमेंस टैग टीम चैंपियन बनी हुई हैं, वहीं एंड्राडे पिछले करीब 3 महीने से ब्रेक पर चल रहे हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications