WWE की हमेशा से ही थोड़े समय के लिए नए फैक्शंस बनाने की आदत रही है लेकिन हर बार ये फैक्शंस सफल नहीं हो पाते हैं। हालांकि, WWE इन फैक्शंस को सफलता पाने के लिए नहीं बनाती है लेकिन कई ऐसे मौके देखने को मिले हैं जहां थोड़े समय के लिए बनाए गए फैक्शंस फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हुए थे। आपको बता दें, द शील्ड, एवोल्यूशन, डी जेनरेशन एक्स, द अनडिस्प्यूडेट एरा को सफलतम WWE फैक्शंस में से एक माना जाता है।
ये भी पढ़ें: 5 WWE फ्यूड्स जिनमें WrestleMania 37 से पहले सुधार की जरूरत है
हालांकि, WWE में कई ऐसे फैक्शंस देखने को मिले हैं जो ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाए थे और फैंस भी इन फैक्शंस के बारे में जल्द ही भूल गए थे। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे फैक्शंस का जिक्र करने वाले हैं जो कि WWE में ज्यादा समय तक अस्तित्व में नहीं रह पाए।
5- WWE द कोर को नेक्सस की तरह डोमिनेंट फैक्शन नहीं बना पाई
सीएम पंक के Nexus में वेड बैरेट की जगह लेने के बाद बैरेट ने द कोर के रूप में खुद का अपना फैक्शन बनाया। Nexus मेंबर्स जस्टिन गैब्रियल, हीथ स्लेटर द कोर का हिस्सा बने और एजेकाइल जैक्सन को इस ग्रुप का पॉवरहाउस बनाया गया। ऐसा लग रहा था कि द कोर WWE में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहेंगे, हालांकि, जल्द ही इस ग्रुप का पतन शुरू हो गया।
ये भी पढ़ें: 5 शानदार तरीके जिनसे बैकी लिंच की WWE में वापसी हो सकती है
आपको बता दें, WrestleMania 27 में द बिग शो, कोफी किंग्सटन, केन और सैंटिनो मरैला ने द कोर को 2 मिनट के अंदर आसानी से हरा दिया था। इस हार के बाद जैक्सन इस ग्रुप के खिलाफ होते हुए द कोर लीडर को आईसी चैंपियनशिप मैच के लिए चैलेंज कर दिया। हालांकि, जैक्सन यह मैच हार गए और द कोर फैक्शन मात्र 5 महीने के अंदर ही टूट गई।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।