5 WWE रेसलर्स जो द अंडरटेकर को हराकर भी बड़े सुपरस्टार नहीं बन पाए

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

द अंडरटेकर (The Undertaker) का WWE समेत पूरे प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में आज भी एक अलग रुतबा है। तीन दशकों तक वो फैंस के दिलों पर राज करते रहे और हमेशा कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शामिल रहे। उनकी उपलब्धियां ऐसी हैं, जिन्हें शायद कभी भुलाया नहीं जा सकता।

अपने करियर में वो शॉन माइकल्स (Shawn Michaels), ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और ट्रिपल एच (Triple H) जैसे दिग्गज सुपरस्टार्स के खिलाफ कई यादगार मैचों का हिस्सा रह चुके हैं। चूंकि वो हमेशा से WWE के मुख्य सुपरस्टार्स में से एक बने रहे, इसलिए हार के मुकाबले उनका जीत प्रतिशत काफी ज्यादा है।

ये भी पढ़ें: 4 भारतीय WWE सुपरस्टार्स और उनका मेन रोस्टर डेब्यू कैसे हुआ था

जिस भी सुपरस्टार को उनके खिलाफ जीत मिली, उसका बड़ा स्टार बनने की संभावनाएं बढ़ जाती थीं। जाहिर तौर पर उनके लेवल के सुपरस्टार के खिलाफ एक जीत किसी भी रेसलर को बड़ा स्टार बना सकती है, लेकिन कुछ ऐसे भी नाम रहे जिन्हें अंडरटेकर पर जीत से भी कोई फायदा नहीं पहुंचा था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी WWE से बाहर काम नहीं किया

पूर्व WWE सुपरस्टार मिस्टर कैनेडी

अंडरटेकर vs मिस्टर कैनेडी
अंडरटेकर vs मिस्टर कैनेडी

अगर मिस्टर कैनेडी बैकस्टेज पॉलिटिक्स में ना शामिल होते तो वो WWE के टॉप सुपरस्टार्स में से एक बन सकते थे। विंस मैकमैहन उन्हें पुश देने के पक्ष में थे और शायद इसी वजह से उन्हें द अंडरटेकर पर जीत मिली। असल में कैनेडी को विंस मैकमैहन के अवैध रिलेशन से जन्मे बेटे के रूप में दिखाया जाना था, लेकिन कुछ समय बाद ही इस प्लान को ड्रॉप कर दिया गया।

प्लान के ड्रॉप होने के कुछ समय बाद ही उन्हें WWE से रिलीज़ कर दिया गया। रिलीज़ के बाद उन्होंने कहा कि जॉन सीना और रैंडी ऑर्टन के साथ बिगड़ते संबंधों के कारण उन्हें कभी पुश नहीं मिला। साथ ही आपको बता दें कि साल 2006 में कैनेडी को द डेड मैन पर 2 बड़ी जीत हासिल हुई थीं।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्स

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

अहमद जॉनसन

अहमद जॉनसन
अहमद जॉनसन

अहमद जॉनसन की फ़िजिक जबरदस्त थी, लेकिन इन रिंग स्किल्स के मामले में वो मात खा रहे थे। उनका WWE डेब्यू साल 1995 में हुआ और उसके एक साल बाद ही WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी बने, लेकिन कभी मेन इवेंट सीन में उनकी एंट्री नहीं हो पाई। उनके बीच कभी सिंगल्स मैच नहीं हुआ, मगर ये बात भी आपको चौंका सकती है कि जॉनसन को अंडरटेकर के खिलाफ कभी किसी मैच में हार नहीं मिली है।

व्लादिमीर कोज़्लोव

व्लादिमीर कोज़्लोव
व्लादिमीर कोज़्लोव

व्लादिमीर कोज़्लोव को अपने WWE करियर के शुरुआती समय में बहुत बड़ा पुश मिल रहा था। ऐसा प्रतीत होने लगा था कि उन्हें कंपनी का मुख्य हील सुपरस्टार बनाने की कोशिश की जा रही है। WWE इतिहास के सबसे यादगार लम्हों में से एक तब देखने को मिला जब कोज़्लोव ने साल 2009 के एक SmackDown एपिसोड में द अंडरटेकर को क्लीन तरीके से हराया था। कुछ समय बाद उनका कॉमेडी सैगमेंट्स में नजर आना दर्शा रहा था कि कोज़्लोव का पुश रोक दिया गया है।

मेबल

मेबल
मेबल

पूर्व WWE सुपरस्टार मेबल को विसेरा, किंग मेबल और कई अन्य नामों से भी जाना जाता था। उनकी गिनती WWE इतिहास के सबसे ज्यादा वजन वाले रेसलर्स में की जाती है, इसके बावजूद उनकी रिंग स्किल्स काफी अच्छी थीं। 1995 में उन्हें पुश दिया जा रहा था और आगे चलकर King of the Ring टूर्नामेंट के विजेता भी बने। इसी टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मैच में उन्होंने द अंडरटेकर को मात दी थी। दुर्भाग्यवश समय बीतने के साथ उनका किरदार कमजोर पड़ता चला गया।

टिटो सेंटाना

टिटो सेंटाना
टिटो सेंटाना

साल 1991 में WWE के यूरोपीयन टूर पर पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल और टैग टीम चैंपियन टिटो सेंटाना का सामना द अंडरटेकर से हुआ। उस समय सेंटाना को एक बेबीफेस सुपरस्टार के रूप में पुश मिल रहा था, इसलिए अंडरटेकर के खिलाफ जीत के बाद फैंस उन्हें चीयर करने लगे थे। सेंटाना ने WWE में कई बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कीं, लेकिन कभी मेन इवेंट सुपरस्टार नहीं बन सके। वहीं साल 2004 में उन्हें हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया था।

Quick Links

Edited by Aakanksha
App download animated image Get the free App now