रेसलिंग बिजनेस में चोटिल होना काफी ज्यादा आम बात है। सुपरस्टार्स फैंस और प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए अपने शरीर द्वारा रिस्क लेते हैं। ऐसे में कई मौकों पर मूव्स में गलती या अन्य कारणों की वजह से रेसलर्स चोटिल हो जाते हैं। कई बार स्टार्स ज्यादा चोटिल नहीं होते और कुछ महीनों बाद वापसी कर लेते हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसे भी स्टार्स रहे हैं जो सालों तक रिंग से दूर रहे। WWE में अबतक कुछ स्टार्स की किस्मत काफी ज्यादा खराब रही है क्योंकि वे अपने करियर के टॉप पर रहते हुए बुरी तरह चोटिल हुए। इस गंभीर चोट को वजह से उनका करियर खत्म हो गया।
इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो अपने रेसलिंग करियर के मुख्य समय पर इंजर्ड हुए।
#5 "स्टोन कोल्ड" स्टीव ऑस्टिन

स्टोन कोल्ड WWE फैंस के सबसे चहिते और पसंदीदा स्टार्स में से एक है। स्टीव ने किंग ऑफ द रिंग के बाद से सफलता हासिल करना शुरू की थी और वे कंपनी के अगले टॉप स्टार बन गए थे। 1997 के समरस्लैम पीपीवी में ओवेन हार्ट ने मैच के दौरान उन्हें सही तरह से मूव नहीं लगाया। यहां से उनके करियर का अंत शुरू हुआ। बाद में उन्होंने सालों तक कई सर्जरी कराई लेकिन वे पहले जैसे नहीं बन पाए।
#4 ट्रिपल एच

ट्रिपल एच को WWE के सबसे अच्छे स्टार्स में से एक कहा जा सकता है। 2001 में उन्हें पूरी तरह चोट लगी थी। द किंग और स्टोन कोल्ड अपनी टैग टीम टाइटल्स को क्रिस जैरिको और क्रिस बेनोइट के खिलाफ डिफेंड कर रहे थे। मैच के दौरान एच वॉल्स ऑफ जैरिको से बाहर निकलने के दौरान गलत तरीके से लैंड किये। इस वजह से उन्हें अपने करियर की सबसे बड़ी चोट लगी।
WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं
#3 सैथ रॉलिंस

सैथ रॉलिंस के लिए 2015 साल बढ़िया चल रहा था और इस साल वे WWE चैंपियन भी बने थे। उसी साल लाइव इवेंट में केन के साथ मैच के दौरान वे बुरी तरह चोटिल हुए। सनसेट फ्लिप लगाने के दौरान वे सही तरह से लैंड नहीं किये और उनके ACL में गहरी चोट आई।
#2 शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स को 1998 में अंडरटेकर के खिलाफ WWE चैंपियनशिप मैच में पिट पर बुरी तरह चोट लगी थी। इस गंभीर चोट की वजह से उन्हें WWE से 4 सालों तक दूर रहना पड़ा और बाद में वे 8 सालों तक WWE का फुल टाइम हिस्सा बने।
#1 डैरेन ड्रोजडोव

1998 में WWE में डेब्यू करने वाले डैरेन को कंपनी में सफलता मिलते जा रही थी और विंस मैकमैहन की नजरें भी उनपर पड़ रही थी। इस दौरान अक्टूबर 1999 में स्मैकडाउन के एक एपिसोड में उनका मैच डी-लो ब्राउन से हुआ। ब्राउन सही तरह से अपना पावरबॉम्ब नहीं लगा पाए। इस वजह से डैरेन का करियर खत्म हो गया। इसके बाद उनके ऊपरी शरीर ने काम करना बंद कर दिया। वे अबतक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।
ये भी पढ़ें:- क्यों WWE के पास इस समय ड्रू मैकइंटायर के लिए सैथ रॉलिंस से अच्छा विकल्प नहीं है?