5 विमेंस सुपरस्टार्स जो द फीन्ड का साथ देने के लिए सिस्टर एबीगेल का किरदार निभा सकती है

ब्रे वायट
ब्रे वायट

'द इटर्स ऑफ द वर्ल्ड' ब्रे वायट ने रेसलमेनिया 35 के बाद अपने नए कैरेक्टर के साथ फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट के द्वारा वापसी की थी। कई महीनों तक प्रोमो सैगमेंट कट करने के बाद उन्होंने समरस्लैम में फिन बैलर के खिलाफ एक मैच लड़ा था।

ब्रे वायट ने द फीन्ड के कैरेक्टर से पूरे डब्लू डब्लू ई (WWE) यूनिवर्स को चौंका दिया था। वायट का यह नया गिमिक काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो रहा है क्योंकि उन्होंने 'वायट फैमिली' के गिमिक को पूरी तरह से खत्म करके एक नई चीज को प्रस्तुत किया है।

रैंडी ऑर्टन के साथ फ़्यूड के दौरान बताया गया था कि सिस्टर एबीगेल का अंत हो चुका है। कुछ समय पहले ही वायट ने एक ट्वीट में बताया कि सिस्टर एबीगेल अभी जिंदा है। पूर्व WWE चैंपियन के इस ट्वीट के बाद लग रहा है कि हमें सिस्टर एबीगेल कभी-न-कभी जरूर दिखाई देने वाली है।

ये भी पढ़ें:- फेमस WWE सुपरस्टार ने सीएम पंक के साथ मैच लड़ने की इच्छा जताई

इस चीज को ध्यान रखते हुए हम बात करने वाले हैं 5 रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स के बारे में जो सिस्टर एबीगेल का रोल निभा सकते हैं।

#5 एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस ब्रे वायट के साथ इस कैरेक्टर को लंबे समय तक निभा सकती है। उनपर यह रोल काफी ज्यादा अच्छा लगेगा और इससे फैंस की फायरफ्लाई फन हाउस के प्रति रुचि काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। अभी एलेक्सा ब्लिस और निकी क्रॉस विमेंस टैग टीम चैंपियन है।

एलेक्सा अपने नए गिमिक की शुरुआत टैग टीम चैंपियनशिप हारने के बाद कर सकती है। निकी क्रॉस ने पहले सैनिटी के साथ एक डरावना रोल निभाया था और इसे देखकर कहा जा सकता है कि ब्लिस खुद को नए गिमिक में लाकर सिस्टर एबीगेल का किरदार निभा सकती है। वह हमेशा से ही हील सुपरस्टार रही है और इस वजह से उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 एलिसा फॉक्स

 फॉक्स
फॉक्स

फॉक्स अभी चोटिल है। उन्होंने शुरुआत से ही अजीब से रोल निभाए हैं और इसे देखकर कहा जा सकता है कि वह सिस्टर एबीगेल के गिमिक में अच्छे से फिट हो सकती है।

फॉक्स को कभी भी WWE में अच्छी बुकिंग नहीं मिली। उन्हें हमेशा से ही जॉबर की तरह उपयोग किया गया है। अगर उन्हें सिस्टर एबीगेल के लिए चुना जाता है तो उनकी बुकिंग में सुधार हो सकता है।

#3 कार्मेला

पूर्व विमेंस चैंपियन
पूर्व विमेंस चैंपियन

फॉक्स की तरह से कार्मेला भी इंजर्ड है। पिछले कुछ समय से वह आर-ट्रुथ के साथ दिखाई दे रही हैं और अब लग रहा है कि उन्हें किसी नई चीज की जरूरत हैं। कार्मेला वापसी के बाद सिस्टर एबीगेल के किरदार में दिखाई दे सकती हैं।

यह उनके लिए नया और कठिन काम रहेगा लेकिन इससे शायद फायरफ्लाई फन हाउस सैगमेंट और भी ज्यादा रोचक बन जाएगी। खास बात तो यह है कि पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन के पास अच्छी माइक स्किल्स भी हैं।

ये भी पढ़ें:- टॉप स्टार ने अपने साथियों को कहा कचरा, खराब बर्ताव को लेकर जताई नाराजगी

#2 एम्बर मून

एम्बर मून
एम्बर मून

एम्बर मून का NXT रन काफी ज्यादा अच्छा रहा था। मेन रोस्टर पर आने के बाद उन्हें सही तरह से बुकिंग नहीं मिली। उनकी एंट्रेंस और कैरेक्टर थोड़ा डरावना है और इसके चलते वह वायट के साथ दिखाई दे सकती हैं।

एम्बर मून एक समय पर हील और फेस दोनों कैरेक्टर को अच्छे से निभा सकती हैं। वह वायट की तरह ड्यूल रोल में दिखाई दे सकती है। WWE के पास उन्हें पुश देने का काफी अच्छा मौका हैं।

#1 लिव मोर्गन

लिव मोर्गन
लिव मोर्गन

लिव मोर्गन काफी ज्यादा टैलेंटेड सुपरस्टार है लेकिन रायट स्क्वायड के अलग होने के बाद वह WWE में बहुत कम दिखाई दी है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार कंपनी उनके कैरेक्टर में बदलाव करना चाहती हैं।

वह ब्रे वायट के साथ अच्छा काम कर सकती हैं। इससे हमें उनका एक अलग और फ्रेश लुक देखने को मिल सकता हैं। सिस्टर एबीगेल के रूप में वह ज्यादा नाम कमा सकती है और फैंस की उनके प्रति रुचि भी बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो ब्रॉक लैसनर को वापसी के बाद चैलेंज कर सकते हैं

Quick Links

Edited by PANKAJ
App download animated image Get the free App now