WWE स्टार्स की कमाई के बारे में फैंस ज्यादा नहीं जानते हैं। दूसरे स्पोर्ट्स में ऐसा नहीं होता है। अगर कोई फुटबॉलर किसी टीम को जॉइन करता है तो फैंस को तुरंत पता लग जाता है कि हर हफ्ते उनकी कमाई कितनी होने वाली है। WWE के रेसलर्स के कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से उन्हें हर साल तय किए गए पैसे मिलते हैं चाहे वो कोई मुकाबला लड़े या ना लड़े। इसके अलावा रेसलर्स को WWE में मुकाबले लड़ने, मर्चेंडाइज सेल्स और दूसरे WWE इवेंट्स के लिए भी पैसे मिलते हैं।ये भी पढ़ें: 5 चीजें जो क्रिस जैरिको अपने करियर में कभी हासिल नहीं कर पाएआमतौर पर रेसलर्स अपनी कमाई के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं देते हैं मगर कुछ रेसलर्स ने ये जरूर बताया है कि उनके लिए कौनसा मैच सबसे ज्यादा फ़ायदेमंद रहा है। इस आर्टिकल में जानेंगे ऐसे 5 रेसलर्स के बारे में और किस मुकाबले में उन्होंने सबसे ज्यादा कमाई की।#5 WWE हॉल ऑफ़ फेमर जैरी लॉलर 1980's-2020 Two of my favorite entrances ever! pic.twitter.com/KFjcG7hcW3— Jerry Lawler (@JerryLawler) October 1, 2020जैरी लॉलर ने साल 2017 में Dinner With the King पॉडकास्ट के जरिये फैंस को बताया था कि उन्होंने रेसलमेनिया 27 में माइकल कोल के खिलाफ लड़ने के लिए WWE से 130000 डॉलर्स लिए थे जोकि करीब 90 लाख रुपए होते हैं।ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स द्वारा अपने करियर में की गईं सबसे बड़ी गलतियांये मैच विंस मैकमैहन को जरा भी पसंद नहीं आया था मगर इसके बावजूद उन्होंने किंग को इतने सारे पैसे दिए थे। WWE में आने से पहले भी लॉलर का एक शानदार इन-रिंग करियर था मगर अब वह यहाँ नहीं लड़ सकते हैं। लॉलर के अनुसार WWE के डॉक्टर्स उन्हें कभी क्लियर नहीं करने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर कभी रिंग में लड़ते हुए उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है तो इससे WWE को काफी ज्यादा नुक्सान हो सकता है। आज से कुछ साल पहले लॉलर को WWE प्रोग्रामिंग के दौरान कार्डियक अरेस्ट हो गया था।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा हैBig thanks to @memphisnews and @MaxGarlandTypes for the great FRONT PAGE coverage of my 50th anniversary show Saturday night in Jackson TN pic.twitter.com/9mCVNg40aM— Jerry Lawler (@JerryLawler) September 30, 2020