5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने AEW में जाने के बाद अपना नाम बदल दिया

WWE
WWE

WWE प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी है। हर एक सुपरस्टार चाहता है कि WWE में उसे काम करने का मौका दिया जाए। कई सारे सुपरस्टार्स को WWE में सफलता मिली है वहीं कुछ बुरी तरह असफल भी रहे थे। WWE हमेशा ही सुपरस्टार्स के नाम और कैरेक्टर्स को सिर्फ अपने साथ रखने की कोशिश करता है।

ये भी पढ़ें:- 3 पूर्व WWE सुपरस्टार्स जिन्हें AEW में डेब्यू करना चाहिए और 2 जिन्हें वहां जाने की गलती नहीं करनी चाहिए

इसी वजह से कई सारे सुपरस्टार्स WWE के बाहर अलग नाम से रेसलिंग करते हैं। WWE में आने के बाद ज्यादातर सुपरस्टार्स का नाम बदला जाता है और फिर WWE उसे ट्रेडमार्क करता है। खैर, कुछ पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने AEW में डेब्यू किया और उन्हें अपना नाम नहीं बदलना पड़ा। इस दौरान 5 ऐसे भी सुपरस्टार्स रहे हैं जिन्हें WWE से जाने के बाद AEW में डेब्यू करने पर अपना नाम बदलना पड़ा।

5- पूर्व WWE सुपरस्टार मिरो

मिरो WWE में रुसेव के नाम से काफी ज्यादा फेमस थे। उन्होंने 2014 में अपना डेब्यू किया था और कंपनी द्वारा उन्हें काफी ताकतवर दिखाया गया। उनकी जीत की स्ट्रीक चली थी और वो काफी समय तक यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन भी रहे थे। इस दौरान रुसेव ने काफी नाम कमाया और एक समय वो फैन फेवरेट भी बन गए थे।

ये भी पढ़ें;- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गया

बाद में WWE का भरोसा उनपर से हट गया और इस वजह से उन्हें खराब बुकिंग मिली। अप्रैल 2020 में कंपनी ने ढेरों सुपरस्टार्स को रिलीज किया और इसमें रुसेव का नाम भी शामिल था। कुछ समय तक रेसलिंग से दूर रहने के बाद उन्होंने सितंबर 2020 में AEW के अंदर अपना डेब्यू किया। उन्होंने अबतक सभी को प्रभावित किया है लेकिन वो रुसेव नाम को कंपनी के बाहर उपयोग नहीं कर पाए। इस वजह से उन्होंने मिरो नाम से डेब्यू किया। अभी वो AEW के अंदर TNT चैंपियन बने हुए हैं।

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

4- डस्टिन रोड्स

डस्टिन रोड्स का रेसलिंग करियर काफी लंबा रहा है। इस दिग्गज ने 1990 में डस्टिन रोड्स नाम से WWE में अपना डेब्यू किया था लेकिन वो सफल नहीं हुए। WCW में कुछ समय तक काम करने के बाद 1995 में उन्होंने गोल्डस्ट नाम से डेब्यू किया। उन्होंने कई प्रमोशन्स में अलग-अलग नाम से काम किया।

WWE में वापसी के बाद वो सालों तक प्रमोशन का हिस्सा रहे और अप्रैल 2019 में उन्होंने WWE से जाने का निर्णय लिया। गोल्डस्ट नाम WWE के पास था और वो AEW में इस नाम का उपयोग नहीं कर सकते थे। इस वजह से उन्हें अपने पुराने नाम का उपयोग करना पड़ा और वो अभी भी AEW का हिस्सा बने हुए हैं।

3- शॉन स्पीयर्स

शॉन स्पीयर्स को WWE ने कभी भी सही तरह से उपयोग नहीं किया। वो WWE में टाई डिलिंजर नाम से प्रसिद्ध थे। इस सुपरस्टार का मेन रोस्टर पर प्रदर्शन खास नहीं था। काफी सालों तक WWE में रहने के बाद उन्होंने खराब बुकिंग के कारण रिलीज की मांग की। WWE ने फरवरी 2019 में उन्हें रिलीज कर दिया।

इसके बाद वो अपने पुराने नाम शॉन स्पीयर्स का उपयोग करने लगे। स्पीयर्स ने शानदार तरीके से डेब्यू किया था। बीच में वो चोटिल हो गए थे लेकिन कुछ समय पहले ही उनकी वापसी हुई। खैर, वो इस समय AEW की टॉप फैक्शन पिनेकल का हिस्सा बने हुए हैं और लगातार सभी को प्रभावित कर रहे हैं।

2- जेक हेगर

जेक हेगर WWE में जैक स्वैगर नाम से जाने जाते थे। वो कंपनी में डेब्यू के बाद सबसे जल्दी सफलता हासिल करने वाले सुपरस्टार्स में से एक थे। वो काफी कम समय में वर्ल्ड चैंपियन बन गए थे। इसके बावजूद वो कभी भी टॉप स्टार नहीं बन पाए। अपने शुरुआती करियर में सफलता हासिल करने के बाद उन्हें जॉबर बना दिया गया।

इसके बाद उन्होंने WWE से जाने का निर्णय लिया और अपने असली नाम जेक हेगर से करियर को आगे बढ़ाया। वो MMA में सफल रहे और फिर AEW में अपना डेब्यू किया। अबतक उन्हें AEW में काफी ताकतवर दिखाया गया है। उन्होंने कोई भी चैंपियनशिप नहीं जीती लेकिन उनका AEW रन अबतक शानदार रहा है।

1- जॉन मोक्सली

जॉन मोक्सली इस समय AEW ही नहीं बल्कि पूरे रेसलिंग जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक माने जाते हैं। उन्होंने WWE में सालों तक काम किया है। दरअसल, 2012 में उन्होंने WWE में अपना डेब्यू किया था और 2019 तक वो कंपनी के साथ बने रहे। उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था।

WWE में वो डीन एम्ब्रोज़ नाम से रेसलिंग करते थे और इसी नाम से उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल की। वो अपने इस नाम को WWE के बाहर उपयोग नहीं कर सकते थे क्योंकि यह WWE ने ट्रेडमार्क कराया हुआ था। इस वजह से WWE से जाने के बाद पूर्व आईसी चैंपियन ने अपने पुराने नाम का उपयोग किया।

ये भी पढ़ें;- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

Quick Links