WWE के पहले 6 महीनों में कई धमाकेदार इवेंट्स और कई यादगार मुकाबले देखे गए। अब साल के आखिरी 6 महीनों से भी फैंस को एक्शन से भरपूर इवेंट्स के होने की उम्मीद होगी। हाल ही में Wrestle Votes की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि WWE इस साल King of the Ring टूर्नामेंट की वापसी करवा सकती है।
किंग कॉर्बिन (King Corbin) साल 2019 में King of the Ring टूर्नामेंट विजेता बने थे और इन दिनों शिंस्के नाकामुरा उनके क्राउन को छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इस स्टोरीलाइन से उम्मीद बढ़ चली है कि इस साल वाकई में इस टूर्नामेंट की वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 4 बड़ी चीजें जो Hell in a Cell पीपीवी में जरूर होनी चाहिए
कॉर्बिन को क्राउन जीतने के बाद भी कोई खास फायदा नहीं मिला है, इसलिए इस साल अगर टूर्नामेंट की वापसी हुई तो WWE को इसमें कुछ नई चीजों को जोड़ना होगा। इस आर्टिकल में हम उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में आपको बताएंगे जोे King of the Ring टूर्नामेंट के विजेता बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 4 कारणों से आपको WWE Hell in a Cell पीपीवी को जरूर देखना चाहिए
WWE सुपरस्टार ज़ेवियर वुड्स इस टूर्नामेंट को जीतने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम द न्यू डे के मेंबर ज़ेवियर वुड्स का है, जिन्हें King of the Ring टूर्नामेंट बहुत पसंद है। 2019 में WWE द्वारा टूर्नामेंट में शामिल ना किए जाने से वुड्स बहुत निराश थे। वो कई बार क्राउन के लिए फाइट करने की बात कह चुके हैं।
अगर WWE उन्हें टूर्नामेंट जीत के लिए बुक करती है तो उससे पहले उन्हें सिंगल्स पुश मिलना जरूरी है। एक तरफ कोफी किंग्सटन पहले ही WWE चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुके हैं, इन दिनों बिग ई को सिंगल्स पुश मिल रहा है। जाहिर तौर पर वुड्स भी भविष्य में सिंगल्स सुपरस्टार के रूप में सफलता प्राप्त करने के हकदार हैं।
ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell पीपीवी में हार से भी फायदा होगा
कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!
सिजेरो
King of the Ring टूर्नामेंट किसी सुपरस्टार को बड़ा पुश देने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। इन दिनों सिजेरो WWE के टॉप बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक बने हुए हैं और सैथ रॉलिंस उनके सबसे बड़े दुश्मन हैं। इससे पहले वो रोमन रेंस को WWE यूनिवर्सल टाइटल के लिए भी चैलेंज कर चुके हैं।
SmackDown को अच्छी स्थिति में बनाए रखने के लिए सिजेरो के पुश का लंबा चलना बहुत जरूरी है। एक समय पर उनकी रॉलिंस के खिलाफ फ्यूड भी समाप्त हो चुकी होगी। उसके बाद भी स्विस सुपरस्टार को अच्छे मोमेंटम की जरूरत होगी, जो उन्हें इस King of the Ring टूर्नामेंट विजेता बनकर प्राप्त हो सकता है।
केविन ओवेंस
![केविन ओवेंस](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/9ded0-16240057718271-800.jpg 1920w)
केविन ओवेंस भी उन बेबीफेस सुपरस्टार्स में से एक हैं जिन्हें बड़े पुश की सख्त जरूरत है। इस समय उनकी दुश्मनी सैमी जेन से चल रही है और वो काफी समय से WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप फ्यूड का हिस्सा बने हुए हैं।
इससे पहले रोमन रेंस के खिलाफ उन्हें यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैचों में हार मिली थी। King of the Ring टूर्नामेंट की जीत को मोहरा बनाकर WWE ओवेंस को दोबारा टॉप कार्ड स्टोरीलाइंस में शामिल कर सकती है।
फिन बैलर
![फिन बैलर](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/a1d2c-16240061203006-800.jpg 1920w)
अगर इस साल King of the Ring टूर्नामेंट की वापसी हुई तो NXT सुपरस्टार्स को भी उसमें शामिल करने पर विचार करना कोई गलत बात नहीं होगी। NXT में वापसी के बाद बैलर चैंपियन भी बने, लेकिन अब उनका चैंपियनशिप सफर समाप्त हो चुका है।
चाहे अब वो चैंपियन ना रहे हों, लेकिन NXT में उनका प्रदर्शन उन्हें टूर्नामेंट में जीत के प्रबल दावेदारों में से एक बना रहा होगा। मेन रोस्टर में वापसी से पहले बैलर को अच्छे मोमेंटम की जरूरत होगी, जिसे वो क्राउन जीतने के बाद आसानी से हासिल कर सकते हैं।
सैमी जेन
![सैमी जेन](https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2021/06/43ee4-16240067075829-800.jpg 1920w)
सैमी जेन की उस स्टोरीलाइन से हम सभी वाकिफ हैं जब वो लगातार WWE पर उनके खिलाफ षड्यंत्र रचने के आरोप लगा रहे थे। उस दौरान वो हर हफ्ते शानदार प्रोमो कट कर रहे थे और अपनी बेहतरीन इन रिंग स्किल्स से वो फैंस को कई बार प्रभावित कर चुके हैं। वो King of the Ring टूर्नामेंट के हर मैच से पहले बहाने बनाकर अंत में सभी का ध्यान भटका कर जीत प्राप्त कर सकते हैं। इससे वो WWE द्वारा रचे गए षडयंत्रों का भी बदला पूरा कर पाएंगे।