4 कारणों से आपको WWE Hell in a Cell पीपीवी को जरूर देखना चाहिए

WWE Hell in a Cell
WWE Hell in a Cell

WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) 2021 पीपीवी का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है, जिसमें कई दिलचस्प और धमाकेदार मुकाबलों को जगह मिली है। रिया रिप्ली (Rhea Ripley), बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अपने-अपने टाइटल्स को डिफेंड करने की कोशिश करेंगी।

वहीं ड्रू मैकइंटायर (Drew Mcintyre) को WWE चैंपियन बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के खिलाफ आखिरी मौका मिल रहा है। यदि उन्हें इस मैच में हार मिली, तो लैश्ले के चैंपियन रहते उन्हें कोई चैंपियनशिप नहीं मिलेगा। वहीं रोमन रेंस (Roman Reigns) और रे मिस्टीरियो (Rey Mysterio) के बीच Hell in a Cell मैच होने वाला था, लेकिन उसे अब उससे पहले स्मैकडाउन (SmackDown) एपिसोड में शिफ्ट कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 5 तरीके जिनसे Hell in a सेल 2021 में बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर मैच समाप्त हो सकता है

अभी भी मैच कार्ड में कई धमाकेदार मैच शामिल हैं और अगले SmackDown एपिसोड में कुछ नए मैचों को कार्ड से जोड़ा जा सकता है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए आइए उन 4 कारणों पर नजर डालते हैं जिनसे आपको WWE Hell in a Cell 2021 को जरूर देखना चाहिए।

ये भी पढ़ें: WWE Hell in a Cell 2021 में रिया रिप्ली vs शार्लेट मैच के 5 संभावित अंत

WWE Hell in a Cell में कई स्टोरीलाइंस का अंत हो सकता है

ड्रू मैकइंटायर और बॉबी लैश्ले इस साल फरवरी के महीने से ही एक-दूसरे के सबसे बड़े दुश्मन बने हुए हैं। इससे पहले WWE चैंपियन लैश्ले को WrestleMania 37 में मैकइंटायर के खिलाफ जीत मिली। उसके बाद उन्होंने WrestleMania Backlash के ट्रिपल थ्रेट चैंपियनशिप मैच में ब्रॉन स्ट्रोमैन और मैकइंटायर के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड किया।

अब Hell in a Cell पीपीवी में मैकइंटायर को लैश्ले के खिलाफ आखिरी मौका मिल रहा है। हार के बाद वो लैश्ले को WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज नहीं कर पाएंगे। दूसरी ओर सैथ रॉलिंस और सिजेरो के बीच कई महीनों से चली आ रही स्टोरीलाइन अगले पीपीवी में अंतिम रूप ले सकती है। वहीं रिया रिप्ली के पास भी शार्लेट से WrestleMania 36 की हार का बदला पूरा करने का मौका होगा।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell पीपीवी में हार से भी फायदा होगा

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

WWE Hell in a Cell में जबरदस्त इन रिंग एक्शन देखने को मिलेगा

बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर
बॉबी लैश्ले vs ड्रू मैकइंटायर

WWE Hell in a Cell 2021 के मैच कार्ड में बियांका ब्लेयर, बॉबी लैश्ले, ड्रू मैकइंटायर और शार्लेट समेत कई बेहतरीन इन रिंग परफॉरमर्स फैंस का मनोरंजन करते नजर आएंगे। रिया रिप्ली और शार्लेट की गिनती मौजूदा समय की सबसे बेहतरीन विमेंस इन रिंग परफॉरमर्स में की जाती है, इसलिए इनके बीच तगड़े एक्शन का देखा जाना तय है।

लैश्ले और मैकइंटायर सैल के अंदर संभव ही एक-दूसरे की पीट-पीटकर बुरी हालत करने की कोशिश करेंगे। वहीं बेली का दिलचस्प किरदार ब्लेयर को मजबूत दिखाने में मदद करेगा, एलेक्सा ब्लिस और शायना बैज़लर की स्टोरीलाइन ने थोड़े ही समय में फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचना शुरू कर दिया है, उस दृष्टि से लोगों को इस फाइट से काफी उम्मीदें होंगी।

Hell in a Cell पीपीवी से WWE के फ्यूचर प्लान के बारे में जानकारी मिलेगी

अगले महीने WWE के शोज़ में लाइव क्राउड की वापसी हो रही है और Hell in a Cell आखिरी पीपीवी है जो एक क्लोज़्ड़ डोर इवेंट होगा। अगले महीने और उसके बाद के बड़े इवेंट्स के लिए स्टोरीलाइंस इसी पीपीवी से नया रूप लेना शुरू करेंगी।

फैंस को Hell in a Cell 2021 के मैचों से आयडिया मिलेगा कि लाइव ऑडियंस की वापसी के बाद WWE क्या नए प्लान तैयार कर सकती है। इस इवेंट में कुछ फ्यूड समाप्त हो सकती हैं, कुछ की नई शुरुआत तो कुछ को नया और दिलचस्प एंगल दिया जा सकता है।

पीपीवी में कई चौंकाने वाले लम्हे देखने को मिल सकते हैं

कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स
कोफी किंग्सटन और ज़ेवियर वुड्स

WWE Hell in a Cell पीपीवी को सरप्राइज़ मोमेंट्स के लिए कम और जबरदस्त इन रिंग एक्शन या हार्डकोर रेसलिंग के लिए ज्यादा जाना जाता है। फिर भी इसमें कई चौंकाने वाले लम्हे देखने को मिलते रहे हैं और इस बार भी Hell in a Cell 2021 के कुछ लम्हे फैंस को चौंका सकते हैं।

एलेक्सा ब्लिस WrestleMania 37 में द फीन्ड की हार का कारण बनी थीं। जिससे सवाल खड़ा होता है कि क्या फीन्ड वापसी कर ब्लिस की शायना बैज़लर के खिलाफ हार का कारण बनेंगे। वहीं कोफी किंग्सटन द्वारा अपने साथी ज़ेवियर वुड्स को धोखा देने की संभावनाएं भी काफी अधिक हैं।

साथ ही जिंदर महल भी कुछ महीने पहले वापसी कर चुके हैं, जो शायद आने वाले महीनों में ड्रू मैकइंटायर के बड़े दुश्मन बन सकते हैं। हालांकि संभावनाएं बहुत कम हैं, लेकिन Hell in a Cell के WWE चैंपियनशिप में महल का दखल भी देखा जा सकता है।