5 WWE सुपरस्टार्स जो केज के ऊपर से बहुत बुरी तरह से गिरे

अंडरटेकर ने मैनकाइंड को गिराया
अंडरटेकर ने मैनकाइंड को गिराया

WWE हैल इन ए सैल (Hell in a Cell) मैचों का इतिहास काफी पुराना रहा है। WWE में पहली बार कोई Hell in a Cell मैच 1997 Bad Blood पीपीवी में द अंडरटेकर (The Undertaker) और शॉन माइकल्स (Shawn Michaels) के बीच लड़ा गया था। दोनों के बीच बेहद कड़ा संघर्ष देखा गया, जिससे Hell in a Cell मैचों को धमाकेदार शुरुआत मिली थी।

हार्डकोर रेसलिंग पर आधारित इस तरह के मैचों में कई खतरनाक लम्हे भी देखे जाते रहे हैं, जिनमें अक्सर सुपरस्टार्स को असली में भी चोटिल होते देखा गया है। इस मैच को आज भी प्रो रेसलिंग के सबसे खतरनाक मैचों में से एक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: 4 दिग्गज AEW सुपरस्टार्स जिन्हें रोमन रेंस ने WWE में हराया हुआ है

कई बार रेसलर्स को करीब 18-20 फुट ऊंचे सैल के ऊपर भी फाइट करते देखा गया है, वहीं कई नामी सुपरस्टार्स बुरी तरह सैल से नीचे जमीन पर भी गिर पड़े थे। इसलिए आइए जानते हैं उन 5 WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो बुरी तरह से सैल से नीचे गिर गए थे।

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जिनके 3 या उससे ज्यादा बच्चे हैं

1997 WWE Bad Blood में शॉन माइकल्स की बुरी हालत हुई

youtube-cover

जैसा कि हमने आपको बताया कि WWE में सबसे पहला Hell in a Cell मैच 1997 Bad Blood पीपीवी में अंडरटेकर और शॉन माइकल्स के बीच लड़ा गया था। दोनों के बीच बेहद कड़ा संघर्ष देखा गया, इसी मैच में एक ऐसा लम्हा भी आया जब माइकल्स केज से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंडरटेकर उन्हें ऐसा करने से रोक रहे थे।

द हार्टब्रेक किड केज पर लटके हुए थे, तभी अंडरटेकर ने उनकी उंगलियों पर जोर से पैर मारने शुरू कर दिए, इसके चलते माइकल्स कई फुट नीचे रखी टेबल पर बहुत जोर से जा गिरे थे। इसके बावजूद माइकल्स मैच में बने रहे और करीब आधे घंटे चले इस मुकाबले के अंत में द डेड मैन को पिन कर जीत अपने नाम की थी।

youtube-cover

ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो शादी से पहले ही माता-पिता बन गए

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

मैनकाइंड

ट्रिपल एच vs कैक्टस जैक
ट्रिपल एच vs कैक्टस जैक

हार्डकोर रेसलिंग के लैजेंड रेसलर्स में से एक मिक फोली अपने करियर में कई बार केज के ऊपर से नीचे गिर चुके हैं और कभी इस तरह के खतरनाक लम्हों का हिस्सा बनने से पीछे नहीं हटे हैं। King of the Ring 1998 में अंडरटेकर ने उन्हें 2 बार केज के ऊपर से धक्का दिया था। इसके अलावा No Way Out 2000 के WWE चैंपियनशिप मैच में ट्रिपल एच ने भी उन्हें केज से नीचे गिरा दिया था। वो कैक्टस जैक (मिक फोली का एक कैरेक्टर) के WWE में आखिरी कुछ मैचों में से एक भी रहा।

रिकिशी

अंडरटेकर ने रिकिशी को धक्का दिया
अंडरटेकर ने रिकिशी को धक्का दिया

WWE Armageddon 2000 पीपीवी से पहले अंडरटेकर ने रिकिशी को कई बार समझाया था कि वो उनसे दूर रहें। पीपीवी में हुए 6-मैन टैग टीम Hell in a Cell मैच में अंडरटेकर ने सैल के ऊपर से 400 पाउंड से भी अधिक वजन वाले रिकिशी को नीचे खड़े ट्रक में धक्का दे दिया था। इसी के साथ ये WWE इतिहास के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक बना। इस 6-मैन Hell in a Cell मैच में कर्ट एंगल ने अपनी WWE चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड किया था।

शेन मैकमैहन

शेन मैकमैहन ने लगाई छलांग
शेन मैकमैहन ने लगाई छलांग

शेन मैकमैहन एक फुल-टाइम प्रो रेसलर तो नहीं, लेकिन जरूरत पड़ने पर WWE रिंग में उतरते रहे हैं और कई ऐतिहासिक लम्हों का हिस्सा रह चुके हैं। उनके द्वारा WrestleMania 32 में अंडरटेकर के खिलाफ मैच में लगाई गई छलांग आज भी WWE के सबसे यादगार लम्हों में से एक बनी हुई है। अंडरटेकर एनाउंस टेबल पर पड़े हुए थे, वहीं मैकमैहन ने करीब 20 फुट की ऊंचाई से छलांग लगा दी थी, अंत में जीत द डेड मैन के हाथ लगी थी।

डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस एकसाथ नीचे गिरे

सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़
सैथ रॉलिंस और डीन एम्ब्रोज़

डीन एम्ब्रोज़ ने WWE Hell in a Cell 2014 पीपीवी में दिखा दिया था कि वो प्रो रेसलिंग के प्रति किस कदर समर्पित हैं। रिंग में शुरू से ही बेहद तगड़ा एक्शन देखने को मिला, वहीं कुछ समय बाद दोनों ने केज के ऊपर चढ़कर एक-दूसरे की पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच दोनों केज से नीचे उतर रहे थे, लेकिन केज से लटके हुए ही दोनों एक-दूसरे को क्षति पहुंचाते हुए नजर आए। इसी दौरान दोनों सुपरस्टार्स नीचे रखी एनाउंस टेबल पर जा गिरे थे। अंत में सैथ रॉलिंस ने इस मैच में जीत अपने नाम की थी।

Quick Links