साल 2020 WWE समेत रेसलिंग जगत के लिए उतना खास नहीं रहा है। WWE द्वारा 2020 की शुरुआत अच्छी तरह हुई थी। इसके बावजूद वायरस की वजह से लॉकडाउन लगा और हर कोई इससे निराश नजर आया। WWE को भी काफी नुकसान हुआ।
WWE ने अपने शोज़ का आयोजन बिना फैंस के परफॉर्मेंस सेंटर में किया और इस दौरान कई सुपरस्टार्स को WWE ने रिलीज भी किया। WWE के अलावा AEW और अन्य रेसलिंग प्रमोशन के लिए साल 2020 निराशाजनक था।
ये भी पढ़े:- मरहूम ल्यूक हार्पर को लेकर WWE के रेफरी ने दिलचस्प किस्से का खुलासा किया, भावुक हो जाएगा मन
कुछ WWE और रेसलिंग दिग्गज इस साल दुनिया को छोड़कर चले गए। साथ ही प्रशंसकों को भी इसके चलते बड़े शॉक्स और सरप्राइज मिले। खैर, हम बात करने वाले हैं 5 पूर्व WWE सुपरस्टार्स के बारे में जो 2020 में दुनिया को छोड़कर चले गए।
5- पूर्व WWE स्टार ल्यूक हार्पर (ब्रोडी ली)
2020 के अंतिम समय में एक चौंकाने वाली चीज सामने आयी। दरअसल, पूर्व WWE स्टार और AEW रेसलर ल्यूक हार्पर का निधन हो गया। ल्यूक हार्पर 41 साल की कम उम्र में ही बीमारी के कारण दुनिया छोड़कर चले गए। हर किसी के लिए ये बड़ा शॉक था।
ल्यूक हार्पर ने 2012 में वायट फैमिली के अंदर डेब्यू किया था और सालों तक वो WWE का अहम हिस्सा रहे थे। लंबे समय तक वायट फैमिली में काम करने के बाद उन्होंने एरिक रोवन के साथ टैग टीम में भी काम किया था। 2019 में उन्हें WWE द्वारा खराब बुकिंग मिली। दिसंबर 2019 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया।
मार्च 2020 में ल्यूक हार्पर ने ब्रोडी ली के रूप में AEW में डेब्यू किया। इस दौरान वो डार्क ऑर्डर के लीडर के रूप में सामने आए। साथ ही उन्होंने TNT चैंपियनशिप पर भी कुछ समय तक कब्जा किया था। अक्टूबर में उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था जहां वो टाइटल हार गए थे। इसके बाद से ही वो चोट के कारण बाहर थे। खैर, बाद में उनकी चौंकाने वाली खबर सामने आई।
ये भी पढ़ें:- ल्यूक हार्पर के निधन के बाद 42 साल के दिग्गज सुपरस्टार ने किया बड़ा ऐलान, जीता सभी का दिल