WWE के रेफरी ब्रायन ग्यून और जेसन एयर ने मरहूम ल्यूक हार्पर (ब्रॉडी ली) के बारे में किस्सा बताया है,उसमें उन्होंने WWE के इस पूर्व सुपरस्टार के बारे में बताया है कि उन्हें रिंग में सबसे ज्यादा उनके बारे में क्या पसंद था।ये भी पढ़ें: 4 WWE सुपरस्टार्स जो असल जिंदगी में द ग्रेट खली के अच्छे दोस्त हैंब्रॉडी ली जिन्हें WWE में फैंस ल्यूक हार्पर के नाम से जानते थे उनका निधर 41 साल की उम्र में 26 दिसंबर को फेफड़ो की बीमारी के कारण हुआ। अब WWE के रेफरी ने बताया कि कैसे ल्यूक हार्पर कैसे रिंग में काम करते थे।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने फिल्मों में अपने फिनिशिंग मूव्स का इस्तेमाल कियाब्रायन ने एक पोस्ट किया है जिसमें ल्यूक हार्पर स्टील स्टेप्स पर जोर जोर से हाथ मार रहे हैं। उन्होंने इस किससे को याद करते हुए कहा कि वो हमेशा रिंग में एंट्री करने से पहल ऐसा किया करते थे। हालांकि उन्होंने ये भी बताया कि कभी कभी ये वायट फैमिली के मेंबर को परेशान भी करता था।Knowing that he did this every time. I once stuck a “Suck It Harper” sticker on the post right at eye level. He lost it pic.twitter.com/l1RHtIULCr— Brian Nguyen (@WWE_RefBrian) December 27, 2020WWE ने ये भी बताया कि कैसे ल्यूक हार्पर हर बार स्टील स्टेप्स को अलग करते थे और टर्नबकल को खोल देते थे, जिसके बाद उन्हें हमेशा इसको ठीक करना पड़ता था। ब्रायन के ट्वीट पर WWE के एक और रेफरी जेसन ने याद करते हुए एक मजेदार किस्सा याद किया। Jon was one of my favorite people to work a live event with. He was notorious for messing with the rings, knowing the refs had to fix them. https://t.co/PDKE4S5Jc6— 🎉🍾 Ayers Lang Syne 🍾🎉 (@JasonAyersWWE) December 28, 2020साल 2019 में WWE को ल्यूक हार्पर ने बोल दिया था अलविदाब्रे वायट और ल्यूक हार्पर ने WWE मेन रोस्टर में साथ में डेब्यू किया था। एरिक रोवन भी उनके साथ थे। साल 2013 में ये आए थे और वायट फैमिली का गठन हुआ था। खास बात ये थी WWE में शील्ड और वायट फैमिली की टीम एक साथ बनाई गई थी और दोनों को अलग पहचान मिली। पिछले साल 2019 में WWE से उन्हें रिलीज कर दिया गया था और इसके बाद वो AEW में गए।ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने जॉन सीना के एटीट्यूड एडजस्टमेंट पर किकआउट किया हुआ है