WWE का भारतीय फैनबेस जितना बड़ा है, उसकी तुलना में कंपनी में भारतीय सुपरस्टार्स की संख्या बहुत कम है। द ग्रेट खली से लेकर जिंदर महल और द सिंह ब्रदर्स जैसे बड़े भारतीय प्रो रेसलर्स ने WWE में काफी सफलता प्राप्त की है।इसके अलावा कविता देवी, रिंकू और जीत रामा समेत कई अन्य सुपरस्टार्स मेन रोस्टर में जगह बनाने के सपने को साथ लिए प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहे हैं। खली ने भारत के युवाओं को दुनिया की सबसे बड़ी प्रो रेसलिंग ब्रांड में जाने के लिए प्रोत्साहित भी किया है।ये भी पढ़ें: 2 WWE सुपरस्टार्स जो द ग्रेट खली को कभी नहीं हरा पाए और 2 जिन्हें खली नहीं हरा पाएपहले सबसे पहले भारतीय WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनकर इतिहास रचा और अब Continental Wrestling Entertainment नाम के अपने रेसलिंग स्कूल में युवाओं को ट्रेनिंग दे रहे हैं।अपने लंबे WWE करियर में द ग्रेट खली ने काफी अच्छे दोस्त भी बनाए हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम उन कुछ सुपरस्टार्स के नाम आपके सामने रखने वाले हैं जो असल जिंदगी में द ग्रेट खली के बहुत अच्छे दोस्त हैं।ये भी पढ़ें: WWE के 4 बड़े दिग्गज जिन्हें आप नहीं जानते द ग्रेट खली ने हराया हुआ हैद ग्रेट खली के बहुत अच्छे दोस्त हैं रे मिस्टीरियो View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)साल 2006 में द ग्रेट खली के डेब्यू के कुछ समय बाद ही रे मिस्टीरियो अपने करियर में पहली बार WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे। खली अक्सर सोशल मीडिया पर WWE सुपरस्टार्स के साथ अपनी तस्वीर साझा करते रहे हैं, जिनमें से रे मिस्टीरियो के साथ भी उन्होंने कई तस्वीर शेयर की हैं।कुछ समय पहले ही इंस्टाग्राम पर द ग्रेट खली ने अनोखे अंदाज में मिस्टीरियो को बधाई दी थी। जिसमें उन्होंने कहा, "आज मेरे सबसे पुराने दोस्तों में से एक और सच्चे मित्र रे मिस्टीरियो का जन्मदिन है। लोगों ने रिंग में चाहे हमें कितना ही लड़ते क्यों ना देखा हो लेकिन रिंग के बाहर हमने बहुत मस्ती भी की। मुझे तुम्हारे साथ बिताए पल बहुत याद आते हैं।"I want you guys to appreciate the height difference between The Great Khali and Rey Mysterio pic.twitter.com/J7YrGNKYi9— Carameli ☀️ (@cooldogjpg) January 3, 2016इस तरह की भावुक पोस्ट दर्शाती है कि खली अपने साथी रेसलर मिस्टीरियो का असल जिंदगी में कितना सम्मान करते हैं।ये भी पढ़ें: 3 मजेदार बातें जो फैंस को द ग्रेट खली के बारे में नहीं पता होंगी