द ग्रेट खली(The Great Khali) को कौन नहीं जानता हैं। WWE का जब भी कोई नाम सुनता है तो उसके दिमाग में सबसे पहले द ग्रेट खली का नाम आता हैं। WWE में खली ने अपना डंका बजाया है। भारत का तिरंगा उन्होंने WWE रिंग में फहराया। उनका शरीर देखकर अच्छे रेसलर्स की भी हालत खराब हो जाती थी।
ये भी पढ़ें-5 बातें जो फैंस द ग्रेट खली के बारे में शायद नहीं जानते
द ग्रेट खली हर भारतीय रेसलर के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। खली इस समय भारत में ही एक रेसलिंग प्रमोशन चला रहे हैं। जिंदर महल भी द ग्रेट खली को अपना आदर्श मानते हैं और खली ने ही पूर्व WWE चैंपियन जिंदर महल को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ पंजाबी प्रिजन मैच जीतने में मदद की थी। तो आइए द ग्रेट खली के बारे में ऐसी तीन बातें जानते हैं जो शायद ही किसी को पता हो।
ये भी पढ़ें-39 साल के WWE दिग्गज की दर्दनाक मौत, रेसलिंग जगत में शोक की लहर
द ग्रेट खली को जूतों का साइज नहीं मिलता था
सभी को पता है कि खली का बड़ी साइज बहुत ही बड़ा है। इस वजह से उनके पैर की नाप भी बहुत बड़ी है। शुरूआत में उन्हें इसे लेकर काफी दिक्कत हुए थी। मार्केट में उनके साइज के जूते उन्हें नहीं मिल पाते थे। बाद में खली ने मोची से अपने लिए जूते चप्पल बनाने शुरू किए थे। ये बात शायद ही किसी को पता होगी। करीब 7 फुट और एक इंच लंबे खली है। तो आप इससे समझ सकते हैं कि उन्हें कितनी परेशानी हो सकती थी।
ये भी पढ़ें-WWE दिग्गज अंडरटेकर ने अपनी लंबी एंट्रेंस का काफी मजेदार कारण बताया
द ग्रेट खली को जब उनकी पत्नी ने घर वापस बुलाया था
साल 2002 में द ग्रेट खली की शादी हरमिंदर कौर के साथ हुई थी। दरअसल WWE में खली ने पंजाबी प्लेबॉय वाला गिमिक अपनाया था। ये बात खली की पत्नी को पसंद नहीं आई। और उन्होंने उन्हें वापस आने के लिए कह दिया था। हालांकि इस गिमिक की वजह से खली काफी फेमस हो गए थे। लेकिन ये बात बहुत ही कम लोगों के पता है कि उनकी पत्नी इस गिमिग के बाद उनसे काफी खफा हो गई थी।