5 बातें जो फैंस द ग्रेट खली के बारे में शायद नहीं जानते

द ग्रेट खली
द ग्रेट खली

भारत की तरफ से WWE का हिस्सा बने दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) आज किसी परिचय के मोहताज नहीं। वो आज हर भारतीय रैसलर के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उनसे पहले भारत की तरफ से WWE में रेसलिंग में शायद ही कोई गया था। उन्होंने अपने काम से ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए कि आज रेसलिंग में उन्हें काफी सम्मान प्राप्त है। वो इस समय भारत में ही एक रेसलिंग प्रमोशन चला रहे हैं।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown: 5 कारण जिनके आधार पर केविन ओवेंस फिर से एक बेबीफेस बन गए हैं

जिंदर महल उन्हें अपना आदर्श मानते हैं और खली ने ही पूर्व 24/7 चैंपियन को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ पंजाबी प्रिजन मैच जीतने में सहायता की थी। ये तो वो बाते हैं जो आप जानते हैं लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जो आप उनके बारे में नहीं जानते हैं:

#5 उनकी बिग शो के साथ बैकस्टेज लड़ाई हुई थी

जब दो बड़े कद के रैसलर्स के बीच हुई लड़ाई
जब दो बड़े कद के रैसलर्स के बीच हुई लड़ाई

बिग शो कुछ साल पहले टॉक इज जैरिको पोडकास्ट का हिस्सा बने थे, जब AEW स्टार ने उनसे उस लड़ाई के बारे में पूछा जो खली के साथ हुई थी। इसके जवाब में शो ने कहा कि खली रेसलिंग बिज़नेस को लेकर उस समय उतने संजीदा नही थे। उनके बीच इसी को लेकर लड़ाई हुई थी जिसमें वो चित्त हो गए थे। बैकस्टेज से ये बात जब तक बाहर नहीं आई थी तब तक इसे कोई नहीं जानता था। जो भी उस समय इनके आसपास थे वो सुरक्षित थे और ये एक बड़ी बात है।

Ad

WWE News in Hindi, रॉ और स्मैकडाउन के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

#4 वो दुनिया की सबसे लंबे कद वाली टैग टीम का हिस्सा थे

youtube-cover
Ad

WWE में आने से पहले द ग्रेट खली NJPW में एटिट्यूड एरा के 'जायंट सिल्वा' के साथ काम करते थे। इनकी कुल कद काठी सात फिट ढाई इंच थी और वजन 175 किलो से ज़्यादा था।

ये भी पढ़ें: 5 भारतीय जिन्हें All Elite Wrestling द्वारा भविष्य में साइन किया जाना चाहिए

इससे पहले कि वो WWE में मशहूर होते खली ने अपने काम से लोगों को मुरीद बना लिया था। इसके बाद WWE में उनकी एंट्री हुई और लड़ाई की शुरुआत द अंडरटेकर के साथ हुई थी।

ये भी पढ़ें: 3 मेन इवेंट योग्य रैसलर्स जिन्हें विंस ज्यादा मौके देंगे और 3 जिन्हें मौके नहीं मिलेंगे

ऊपर दिए गए वीडियो में वो अपने टैग टीम पार्टनर के साथ मिलकर विरोधियों के खिलाफ एक 6 मैन टैग टीम मैच में लड़ते दिख रहे हैं। इस मैच में उनके साथ उनके टैग टीम पार्टनर और NJPW लैजेंड मसाहोरो चोनो हैं।

#3 उनकी पत्नी ने पंजाबी प्लेबॉय वाले सैगमेंट के बाद उन्हें वापस बुलाया था

इस सेगमेंट और पंजाबी प्लेब्वॉय वाली इमेज से परेशान थीं इनकी पत्नी
इस सेगमेंट और पंजाबी प्लेब्वॉय वाली इमेज से परेशान थीं इनकी पत्नी

खली की शादी 2002 में हरमिंदर कौर से हुई थी और वो खेल जगत से ताल्लुक नहीं रखती हैं। यही वजह है कि जब खली का पंजाबी प्लेबॉय वाला गिमिक शुरू हुआ, तो उनकी पत्नी ने उन्हें वापस आने के लिए कहा था। अब इसकी वजह क्या थी ये कोई नहीं जानता लेकिन ये खली का एक नया किरदार था।

Ad

ये भी पढ़ें: WWE रैसलर्स की 10 फोटोज़ जो शायद आपने कभी नहीं देखी होंगी

वो अपने गिमिक की वजह से काफी हिट हुए और एक समय किस कैम का भी हिस्सा थे। खली के मुताबिक, उन्होंने हर काम को हमेशा पूरे मन से किया है। इस आर्टिकल के आखिरी दोनों प्वाइंट्स भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने अबतक हुए सैगमेंट क्योंकि उनके बारे में ज़्यादातर लोग नहीं जानते हैं।

#2 खली जिनके साथ काम करते थे, वो काफी अद्भुत लोग थे

ये काफी मज़ाकिया कहानी है
ये काफी मज़ाकिया कहानी है

खली ने इस बात के बारे में कहा है कि जब उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स में काम करना शुरू किया, तो वो काफी अकेला महसूस करते थे। उसके बाद उनके साथ हॉर्न्सवोगल और मार्क हैनरी रहने लगे। ये तीनों साथ में ही सफर करते थे। इसकी वजह से तीनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। मज़ाक करने के लिए कभी कभी खली, हॉर्न्सवोगल और मार्क हैनरी को अपने बच्चे के रूप में बताते थे।

Ad

ये भी पढ़ें: 15 WWE रैसलर्स जिनकी शक्ल बॉलीवुड-हॉलीवुड सुपरस्टार्स से मिलती है

रेसलिंग बिजनेस, खासकर WWE में सभी उन्हें काफी पसंद करते हैं और उनके व्यवहार को काफी अच्छा माना जाता है। वो अब काफी कम रेसलिंग करते हैं लेकिन फिर भी उनका काम और उनकी बातचीत ने उन्हें फैंस और बिजनेस के लोगों को उनका मुरीद बना दिया है।

#1 वो सिगरेट और शराब नहीं पीते हैं

youtube-cover
Ad

हॉर्न्सवोगल उनके पुराने दोस्त हैं। वो उनके साथ हमेशा रहते थे, यही वजह है कि उन्हे खली की आदतों की जानकारी है। ऊपर दिए वीडियो में हॉर्न्सवोगल ने खली की उन आदतों के बारे में बताया, जो वो बिल्कुल नहीं करते हैं। उनके मुताबिक खली को सिगरेट और शराब नहीं पसंद है।

ये भी पढ़ें: WWE बैकस्टेज से जुड़ी 11 चौंकाने वाली बातें जो डीन एम्ब्रोज ने AEW में जाने के बाद बताई

रोड और रिंग के दौरान ऐसा अमूमन होता है कि रैसलर्स ऐसी आदतों के आदि हो जाते हैं लेकिन खली के साथ ऐसा नहीं है। वो इन दोनों चीजों को हाथ नहीं लगाते हैं।

हॉर्न्सवोगल ने बताया कि खली अपने खाने-पीने को लेकर काफी ध्यान रखते हैं। वो हिमाचल प्रदेश के एक आम परिवार से आते हैं। उनकी सोच हमेशा ही कुछ बेहतर करने की रही है।

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications