5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें असल जिंदगी में मजाकिया नामों से पुकारा जाता है 

सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर को असल जिंदगी में काफी मजाकिया निकनेम दिया गया है
सैथ रॉलिंस और ब्रॉक लैसनर को असल जिंदगी में काफी मजाकिया निकनेम दिया गया है

WWE में सुपरस्टार्स को काफी पॉवरफुल और अच्छे निकनेम दिए जाते हैं लेकिन आपको बता दें, कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिनके असल जिंदगी में काफी मजाकिया निकनेम है। आपको बता दें, WWE में निकनेम का काफी महत्व होता है और हर सुपरस्टार्स के पास एक या दो या फिर कभी-कभी इससे भी ज्यादा निकनेम होते हैं। WWE में निकनेम नए स्टार बनाने में मदद करते हैं और इन निकनेम्स के जरिए किसी भी सुपरस्टार के कैरेक्टर का अंदाजा लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े धोखे जो WWE WrestleMania 37 में देखने को मिल सकते हैं

WWE में द अंडरटेकर को डैडमैन और शॉन माइकल्स को हर्टब्रेक किड के नाम से जाना जाता है। हालांकि, असल जिंदगी में किसी सुपरस्टार के फैमिली & फ्रेंड्स उस सुपरस्टार को अलग निकनेम से जानते हैं। इस आर्टिकल में हम 5 ऐसे WWE सुपरस्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिनका असल जिंदगी में काफी मजाकिया निकनेम है।

5- WWE SmackDown सुपरस्टार सैथ रॉलिंस (ड्रामा किंग)

सैथ रॉलिंस
सैथ रॉलिंस

WWE सुपरस्टार सैथ रॉलिंस द आर्किटेक्ट, मंडे नाइट मसाया और SmackDown सेवियर बनने से पहले घर में अलग निकनेम से जाने जाते थे। आपको बता दें, सैथ की मां उन्हें ड्रामा किंग कहकर बुलाया करती थी। सैथ की मां हॉली फ्रैंक्लिन ने सैथ के इस निकनेम के पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि सैथ द्वारा बचपन में सभी को काफी परेशान करने की वजह से उन्हें यह निकनेम दिया गया था।

ये भी पढ़ें: 5 बड़ी कहानियां जो इस हफ्ते WWE SmackDown से निकलकर सामने आई

हालांकि, घर में ड्रामा किंग के नाम से पुकारे जाने वाले रॉलिंस WWE में बीस्टस्लेयर और किंगस्लेयर बने। यही नहीं, वह अपने करियर में दो-दो बार WWE चैंपियनशिप, यूनिवर्सल चैंपियनशिप, आईसी चैंपियनशिप और एक बार यूएस चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुके हैं। इसके अलावा वह 6 बार के WWE टैग टीम चैंपियंस भी रह चुके हैं। आपको बता दें, WrestleMania 37 में सैथ रॉलिंस का सिजेरो के खिलाफ मैच में सामना होने जा रहा है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- WWE SmackDown स्टार मैंडी रोज (हैमबर्गर्स)

मैंडी रोज
मैंडी रोज

मैंडी रोज को WWE में गॉड्स ग्रेटेस्ट क्रिएशन और द गोल्डेन गॉडेस के नाम से जाना जाता है। हालांकि, मैंडी को उनके भाइयों द्वारा हैमबर्गर्स कहकर पुकारा जाता है। मैंडी रोज अपने परिवार में सबसे छोटी हैं और उनके तीन बड़े भाई उनके निकनेम के पीछे का कारण हैं।

आपको बता दें, मैंडी को उनके भाई हैमबर्गर इसलिए कहते हैं क्योंकि मैंडी को हैमबर्गर्स काफी पसंद है। इसके पीछे की कहानी यह है कि जब 6 वर्षीय मैंडी एक हैमबर्गर खाने के बाद अपनी मां से दूसरा हैमबर्गर मांगा तो उनके भाई इस चीज को लेकर काफी उत्सुक थे और तभी से उन्हें यह नाम दिया गया।

3- WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर (वैनिला गोरिल्ला)

वैनिला गोरिल्ला
वैनिला गोरिल्ला

WWE के सबसे ताकतवर सुपरस्टार्स में से एक ब्रॉक लैसनर को द बीस्ट, बीस्ट इंकार्नेट, द कॉन्क्योरर आदि नामों से जाना जाता है। हालांकि, द अंडरटेकर ने कंपनी में ब्रॉक लैसनर के साथ काम करते वक्त उन्हें एक दूसरा निकनेम दिया था।

द जो रोगन एक्सपीरियंस पोडकास्ट पर बात करते हुए द अंडरटेकर ने खुलासा किया था कि उनकी WrestleMania स्ट्रीक तोड़ने वाले सुपरस्टार को वह वैनिला गोरिल्ला कहकर पुकारा करते थे। लैसनर आखिरी बार WrestleMania 36 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ मैच लड़ते हुए नजर आए थे और उनकी वापसी के बारे में कोई खबर नहीं है।

2- WWE लैजेंड द अंडरटेकर (वेंडी)

द अंडरटेकर
द अंडरटेकर

WWE के सबसे डरावने सुपरस्टार्स में से एक द अंडरटेकर को उनके करियर के दौरान डैडमैन, द फिनोम, अमेरिकन बैडेस जैसे निकनेम दिए गए थे। हालांकि, WWE के बाहर उन्हें एक ऐसा निकनेम दिया गया था जो कि उनसे बिल्कुल भी मेल नहीं खाता था।

द अंडरटेकर ने खुलासा किया था कि उनके पूर्व मैनेजर पॉल बियरर उन्हें वेंडी कहकर बुलाया करते थे। द अंडरटेकर ने पिछले साल रिटायरमेंट ले लिया था और उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania 36 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ लड़ा था।

1- WWE लैजेंड द रॉक (ड्वी)

द रॉक
द रॉक

द रॉक एक और ऐसे लैजेंड हैं जिन्हें WWE में अलग-अलग निकनेम दिए गए थे। आपको बता दें, द रॉक को WWE में द ब्रह्मा बुल, द ग्रेट वन और द पीपल्स चैंपियन के रूप में जाना जाता था। हालांकि, उनके फैमिली मेंबर्स उन्हें ड्वी कहकर बुलाया करते थे।

द रॉक ने एक इंटरव्यू के दौरान इस निकनेम के पीछे की कहानी बताते हुए खुलासा किया था कि उनकी गॉडमदर की वजह से उन्हें 6 महीने की उम्र में उन्हें यह नाम दिया गया था। साथ ही, रॉक यह भी खुलासा कर चुके हैं कि लोगों को उनका यह निकनेम ज्यादा पसंद नहीं आता है।