WWE में रेसलिंग के साथ कैरेक्टर भी काफी अहम किरदार निभाता है। WWE में सभी को अपने कैरेक्टर में रहकर काम करना होता है। एक तरह से वो टेलीविजन स्क्रीन पर एक्टिंग ही करते हैं। द अंडरटेकर (The Undertaker), स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin), द स्टिंग (The Sting) समेत कई सारे सुपरस्टार्स को अपने कैरेक्टर की वजह से सफलता मिली है।New on WWE Shop! Can u spot the special little something in the shirt design !? 😈🖤 pic.twitter.com/444q0BthsJ— Lexi Kaufman (@AlexaBliss_WWE) July 3, 2021ये भी पढ़ें:- ब्रॉक लैसनर ने WWE में 'चीटिंग' करते हुए रचा था इतिहास, खुद को आधा भारतीय मानने वाले सुपरस्टार से छीनी थी जीतवो अपने-अपने गिमिक में रहने के लिए आकर एक्टिंग करते हैं। WWE में जबरदस्त सफलता हासिल करने के बाद कई सारे सुपरस्टार्स ने हॉलीवुड में भी अपने काम से काफी प्रशंसक बनाए हैं। द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता को हॉलीवुड में जबरदस्त सफलता मिली है। इस दौरान कई सारे ऐसे सुपरस्टार्स हैं जिन्हें हॉलीवुड में सफलता मिल सकती है। इसलिए इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो हॉलीवुड में सफल हो सकते हैं।5- WWE सुपरस्टार एलेक्सा ब्लिस@AlexaBliss_WWE so talented! Hello Hollywood... #BlissArmy #Twisted pic.twitter.com/KudDwWUFhH— Midwest Yeti (@LODRoadWarriors) January 20, 2021एलेक्सा ब्लिस ने WWE में अपनी एक्टिंग स्किल्स से काफी ज्यादा नाम कमाया है। उन्होंने हर एक किरदार में खुद को साबित किया है। वो बेबीफेस, विलन और डरावने कैरेक्टर्स में काम कर चुकी हैं। ब्लिस का मौजूदा कैरेक्टर रेसलिंग से ज्यादा एक्टिंग पर आधारित है और उन्होंने अबतक निराश नहीं किया है। काफी लोगों को कैरेक्टर के अंदर कुछ चीज़ें पसंद नहीं आई है। इसके बावजूद एलेक्सा ब्लिस ने अभिनय से इसे खास बनाया है।ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयावो डिज्नी द्वारा बनाई गई फिल्मों की बड़ी फैन हैं। WWE में अभी वो शानदार काम कर रही हैं लेकिन भविष्य में अगर उन्हें हॉलीवुड में काम करने का मौका मिलता है तो जरूर वो सफलता हासिल कर सकती हैं। अभी एलेक्सा ब्लिस के मौजूदा कैरेक्टर को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। आगे वो इस गिमिक से कई लोगों को प्रभावित कर सकती हैं।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीकृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!