5 बड़े WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे छुपकर शादी की

WWE
WWE

WWE में कई कपल्स ऐसे रहे हैं जिन्होंने अपनी शादी को काफी शानदार तरीके से आयोजित किया वहीं कुछ कपल्स ने मामूली इवेंट में अपने जीवन के अहम पल का अनुभव किया। कई प्रसिद्ध स्टार्स अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बातें करना पसंद नहीं करते हैं।

साथ ही कुछ WWE रेसलर्स किसी तरीके से अपने निजी रिलेशन को चोरी-छुपे शादी में बदल लेते हैं। अपनी शादी को निजी रखने के कई सारे कारण है और इसमें बड़ा कारण सोशल मीडिया पर मिलने वाला खराब रिएक्शन है।

ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज जॉन सीना ने रचाई शादी, ट्विटर पर आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इसके साथ ही कुछ सुपरस्टार्स शादी को निजी रखते हैं ताकि उनसे जुड़े किसी भी निजी व्यक्ति की जानकारी साझा न हो। इसलिए हम बात करने वाले हैं कुछ WWE सुपरस्टार्स के बारे में जिन्होंने चोरी-छुपे शादी करने का निर्णय लिया।


5- पूर्व WWE चैंपियन जॉन सीना और शे शारियटज़देह

हाल ही में WWE दिग्गज जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड शे शारियटज़देह से शादी की। खबरों के अनुसार उन्होंने सोमवार को टैम्पा के कोर्ट में शादी की। दोनों ही पिछले 18 महीनों से साथ थे और उन्होंने पिछले साल ही इस बारे में बताया था। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही एक-दूसरे से 'प्लेइंग विथ फायर' फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे।

इसके पहले जॉन 6 सालों से WWE स्टार निकी बैला को डेट कर रहे थे लेकिन अप्रैल 2018 में वो अलग हो गए। इसके बाद बैला ने अपने अलग जीवन की शुरुआत की। कुछ समय पहले निकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया था। जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड शे शारियटज़देह से छुपकर शादी की और ये हर किसी के लिए सरप्राइज था।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

4- WWE स्टार साशा बैंक्स और सारथ टोन

साशा बैंक्स 2015 के बाद से WWE के विमेंस डिवीजन की मुख्य स्टार बन चुकी हैं। बॉस असल में अपने पूरे WWE करियर के दौरान कॉस्ट्यूम डिजाइनर सारथ टोन के साथ रिलेशन में रही हैं। दोनों ने 2016 के दौरान एक प्राइवेट सेरेमनी का आयोजन किया और शादी की।

इसका बड़ा कारण था कि वो फैंस से मिलने वाले खराब रिएक्शन से बचना चाहते थे। साशा बैंक्स ने एक साल बाद 2017 में छुपकर शादी करने का कारण बताया था। वो हमेशा ही अपने निजी जीवन को दूर रखती हैं।

3- WWE दिग्गज द रॉक और लॉरेन हाशियन

द रॉक और लॉरेन हाशियन 2006 के दौरान पहली बार मिले थे। 2008 में डैनी गार्सिया को डिवोर्स देने के बाद दोनों रिलेशन में आए। लंबे रिलेशन और दो बच्चे होने के बाद आखिर द रॉक ने बताया कि उन्होंने हवाई में छुपकर शादी कर ली है।

दोनों ने पिछले साल अगस्त के महीने में शादी की थी। द रॉक ने अचानक से उस महीने पिक्स डालकर सबको सरप्राइज कर दिया था। दोनों की दो बेटियां है जिनका नाम जैस्मिन और टैना है।

2- WWE स्टार फिन बैलर और वेरोनिका रोड्रिगेज़

फिन बैलर WWE के पहले यूनिवर्सल चैंपियन थे और इस समय वो NXT के सबसे बड़े सुपरस्टार है। बैलर ने जून 2019 में बताया था कि वो FOX की न्यूज़ रिपोर्टर के साथ रिलेशन में है।

उन्होंने हमेशा ही अपने निजी जीवन को सबसे छुपाकर रखा हैं। खैर, दोनों ने पिछले साल अचानक से शादी कर ली। बैलर ने एक अलग जगह पर जाकर वेरोनिका के साथ शादी की थी। अबतक नहीं पता है कि वो कितने समय से डेट कर रहे हैं।

1- पूर्व WWE चैंपियन डीन एम्ब्रोज़ और रैने यंग

दोनों ही पूर्व WWE स्टार्स 2013 से रिलेशनशिप में थे। उस समय डीन एम्ब्रोज़ की प्रसिद्धि की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा हेट मिली थी। इस वजह से उन्होंने 2015 में अपनी शादी को छुपकर प्लान करने का निर्णय लिया।

उन्होंने इस चीज़ को लगभग 2 सालों तक छुपाकर रखा। इसके बाद यंग ने बताया कि उन्होंने लॉस वेगास में शादी कर ली थी। इसके बाद से ही दोनों एक साथ है और उनकी जोड़ी हर किसी को पसंद है।

ये भी पढ़ें:- 5 मौके जब जॉन सीना ने WWE में अपने दुश्मनों की जमकर तारीफ की

Quick Links