जॉन सीना WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक है। उन्होंने रुथलेस एग्रेशन एरा की शुरुआत में अपना डेब्यू किया था और जल्द ही वो टॉप स्टार बन गए थे। 2005 में उन्हें अपना रेसलमेनिया मोमेंट मिला और वो पहली बार WWE चैंपियन बने। इसके बाद से वो कंपनी के टॉप स्टार बन गए और WWE ने बाद में उन्हें कंपनी का टॉप फेस बनाया।
सीना के पूरी दुनिया में काफी सारे फैंस है। इस समय वो WWE दिग्गजों की लिस्ट में आते हैं और हर कोई उन्हें काफी ज्यादा पसंद करता है। उन्होंने WWE में कई चैंपियनशिप जीती है और वो बड़े-बड़े दिग्गजों का सामना कर चुके हैं। साथ ही वो कई सारी बढ़िया स्टोरीलाइन का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने बड़े सुपरस्टार्स के साथ काफी सारी यादगार स्टोरीलाइन दी है।
ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो सीएम पंक को पसंद करते हैं और 2 जो उनसे नफरत करते हैं
इसके साथ ही उन्होंने अपने ऑन-स्क्रीन दुश्मनों की भी काफी तारीफ की है। इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 मौकों के बारे में जब जॉन सीना ने अपने दुश्मन की प्रशंसा की।
5- जॉन सीना ने WWE स्टार ब्रे वायट की प्रशंसा की
जॉन सीना और द फीन्ड के बीच रेसलमेनिया पीपीवी में 'फायरफ्लाई फन हाउस' मैच देखने को मिला था। यहां दोनों सुपरस्टार्स ने अपने आईडिया का उपयोग करके मैच को रोचक बनाने की पूरी कोशिश की। मुकाबले में फीन्ड को जीत मिली थी।
महीनों बाद सीना ने ब्रे वायट और सैथ रॉलिंस दोनों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि बिना क्राउड के भी वो अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने ब्रे को ताकतवर बताया और सैथ रॉलिंस के लिए भी बढ़िया बातें बोली।
ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए