सीएम पंक WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। वो WWE और प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास का प्रसिद्ध नाम है। उन्होंने काफी समय तक WWE में काम किया है और यहां पर उनके कई सारे फैंस रहे हैं। पंक शुरुआत से ही एक शानदार इन-रिंग रेसलर रहे हैं।साथ ही माइक पर भी उन्हें हरा पाना मुश्किल था। 2014 में सीएम पंक ने WWE को अलविदा कह दिया था और इसके बाद वो कभी भी WWE में नजर नहीं आए। वो असल में WWE की बुकिंग और बर्ताव से खुश नहीं थे और इस वजह से न सिर्फ उन्होंने WWE बल्कि प्रोफेशनल रेसलिंग से ही रिटायर होने का निर्णय ले लिया।My favorite @CMPunk attire🔥💖 Just putting that out there😏 pic.twitter.com/CRe3iFFeAG— Ashley✨💫 |#WeWantMelina| (@MelinasQueendom) September 28, 2020ये भी पढ़ें:- 5 कारण क्यों रोमन रेंस और द रॉक के बीच WrestleMania में मैच जरूर होना चाहिए वो अपने सोशल मीडिया पर काफी जायदा एक्टिव रहते हैं और WWE में चल रही चीज़ों के बारे में बात करते हैं। WWE में कुछ सुपरस्टार्स है जो सीएम पंक को काफी ज्यादा पसंद करते हैं वहीं कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स है जो इस पूर्व WWE चैंपियन से नफरत करते हैं। इसलिए हम 2 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो सीएम पंक से नफरत करते हैं और 3 जो पंक को पसंद करते हैं।5- WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को नहीं पसंद सीएम पंकRoman Reigns vs. CM Punk? 👀(via @ComplexSports) pic.twitter.com/vr8kJ25EUT— B/R Wrestling (@BRWrestling) September 29, 2020रोमन रेंस को सीएम पंक बिल्कुल नहीं पसंद है। हाल ही में रोमन रेंस ने बताया कि वो भविष्य में द रॉक और सीएम पंक के साथ काम करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने पंक के बारे में काफी बातें की।उन्हें पंक का पोडकास्ट अच्छा नहीं लगा था, जहां वो रोमन रेंस को नीचा दिखा रहे थे। इसके साथ ही रोमन रेंस के कहा कि वो सीएम पंक को व्यक्ति के रूप में पसंद नहीं करते लेकिन जब बिजनेस की बात आएगी तो वो पूर्व WWE सुपरस्टार के साथ काम करने के लिए तैयार है। अब देखना होगा कि दोनों का सामना होता है या नहीं।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया