रोमन रेंस ने समरस्लैम में अपनी वापसी की थी और पेबैक में उन्होंने यूनिवर्सल चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। इसके साथ ही वो अपने सिंगल्स करियर में पहली बार हील बने और उन्होंने सबको प्रभावित किया। हाल ही में रोमन रेंस ने अपने भाई जे उसो को क्लैश ऑफ चैंपियंस में बुरी तरह हराया।इसके साथ ही उन्होंने टाइटल को रिटेन किया। वो खुद को 'ट्राइबल चीफ' मानते हैं। खैर, वो समोअन परिवार के सबसे सफल सुपरस्टार नहीं है, द रॉक काफी बड़ा नाम है। वो समोअन परिवार के सदस्य है और वो WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हैं। हमेशा ही रोमन रेंस और द रॉक की तुलना की जाती है।The Rock teases a #Wrestlemania match against Roman Reigns https://t.co/qthoBs0TjI #WWE pic.twitter.com/H6lZ6Z4hhX— NoDQ.com: #WWE #WWEClash 2020 news (@nodqdotcom) September 22, 2020ये भी पढ़ें:- 3 चौंकाने वाले स्टार्स जो रोमन रेंस को WWE में हरा चुके हैं दोनों ही सुपरस्टार WWE में काफी सफल रहे हैं और हमेशा ही फैंस ने उनके बीच मैच देखने की इच्छा जताई है। द रॉक और रोमन रेंस खुद रेसलमेनिया जैसे बड़े स्टेज पर एक-दूसरे के खिलाफ मैच लड़ना चाहते हैं। खैर, अब लग रहा है कि उनके बीच मैच हो सकता है।इसलिए हम बात करने वाले हैं 5 कारणों के बारे में जिनकी वजह से पता चलता है कि रोमन रेंस और द रॉक के बीच रेसलमेनिया में मैच होना चाहिए।5- रोमन रेंस के हील टर्न ने मैच की उम्मीदें बढ़ा दी हैI really hope WWE are planting the seeds for @WWERomanReigns vs @TheRock on the GRANDEST stage of them all.#WWEClash pic.twitter.com/egEGhWQS9J— ms parié • ♡ (@_nsw91) September 28, 2020रोमन रेंस पहले बेबीफेस थे। ऐसे में अगर द रॉक वापसी करते और रोमन रेंस का सामना करते तो दोनों बेबीफेस रहते। वापसी की वजह से द रॉक को फैंस चेयर करते लेकिन रोमन रेंस को हील की तरह रिएक्शन मिलता।अब रोमन रेंस हील है। इस वजह से अगर द रॉक वापस आते हैं तो रोमन रेंस को ज्यादा खराब रिएक्शन मिलेगा और ये बतौर हील उनके लिए फायदेमंद रहेगा। अब हील और बेबीफेस के बीच शानदार स्टोरीलाइन देखने मिल सकती हैं। रोमन रेंस को हील के रूप में खराब रिएक्शन चाहिए और द रॉक की वजह से वो बड़े हील बन सकते हैं। ये भी पढ़ें:- जॉन सीना के 5 बड़े और दिलचस्प आईडिया जिनका WWE ने प्रयोग किया