3 फेमस WWE सुपरस्टार्स जो अपनी उम्र से ज्यादा बड़े दिखते हैं

WWE
WWE

WWE में आना हर एक रेसलर का सपना रहता है। हर एक रेसलर चाहता है कि उसे बड़े मंच पर काम करने का मौका मिले और वो पूरी दुनिया में अपना नाम बना सके। अक्सर WWE सुपरस्टार्स को कंपनी में आने से पहले सालों तक मेहनत करनी होती है। इसके बाद वो अपना नाम बना पाते हैं और उन्हें फिर WWE में आने का मौका मिलता है।

Ad

WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स है जो काफी सालों की मेहनत और अनुभव के बाद WWE में आए। इसके साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स मौजूद है जो WWE में काफी जल्दी आ गए और यहां से उन्हें सफलता मिली। उदाहरण के लिए एजे स्टाइल्स ने WWE में 38 साल की उम्र में डेब्यू किया था वहीं जैफ हार्डी ने 16 साल की उम्र में अपना पहला WWE मैच लड़ा था।

ये भी पढ़ें:- 4 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने विलन नहीं बनने दिया, 1 जिसके लिए वो न चाहते हुए भी तैयार हो गए

इस वजह से सुपरस्टार्स की उम्र जान पाना काफी ज्यादा मुश्किल रहता है। WWE में कुछ ऐसे सुपरस्टार्स है जो अपनी उम्र से काफी छोटे दिखते हैं। इसके साथ ही कई ऐसे सुपरस्टार्स भी है जो अपनी उम्र से बड़े दिखते हैं।

3- WWE स्टार रिया रिप्ली: 24 साल

रिया रिप्ली ने मेन रोस्टर पर ज्यादा समय काम नहीं किया है और इसके बावजूद उन्हें बड़ी सफलता मिल गयी है। रिया रिप्ली की उम्र इस समय सिर्फ 24 साल है और वो काफी अच्छा काम करते जा रही हैं। इस ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार ने 2013 में अपने इन रिंग करियर की शुरुआत की थी और उस समय वो सिर्फ 16 साल की थीं।

Ad

4 सालों की मेहनत के बाद 2017 में उन्होंने WWE में कदम रखा। वो NXT UK और NXT विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। साथ ही वो रेसलमेनिया में भी मैच लड़ चुकी हैं। इतनी कम उम्र में रिप्ली को सफलता मिली है और आगे जाकर वो मेन रोस्टर पर भी जरूर सफलता हासिल करेंगी।

ये भी पढ़ें:- 3 WWE सुपरस्टार्स जो सीएम पंक को पसंद करते हैं और 2 जो उनसे नफरत करते हैं

2- वैल्वेटीन ड्रीम: 25 साल

Enter caption

वैल्वेटीन इस समय WWE NXT के सबसे प्रसिद्ध और सफल सुपरस्टार्स में से एक है। उन्हें देखकर कोई नहीं कह सकता है कि वो सिर्फ 25 साल के है। उन्होंने अभी से काफी ज्यादा नाम कमा लिया है।

Ad

2014 में उन्होंने सिर्फ 19 साल की उम्र में अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। एक साल बाद ही उन्हें WWE के टफ-इनफ में आने का मौका मिला। 2017 में वो NXT में लगातार नजर आने लगे। अभी उनके पास WWE में और बड़ा नाम बनाने के लिए काफी समय है।

ये भी पढ़ें:- 3 मौके जब WWE में ट्रिपल एच और विंस मैकमैहन बड़े दुश्मन बने

1- साशा बैंक्स: 28 साल

Enter caption

साशा बैंक्स की सफलताओं को देखकर कोई नहीं बोल सकता है कि अभी वो सिर्फ 28 साल की है। 2010 के दौरान साशा बैंक्स ने 18 वर्ष की उम्र से अपने रेसलिंग करियर की शुरुआत की थीं। इंडिपेंडेंट सिर्फ पर 2 साल गुजारने के बाद बाद उन्हें WWE में आने का मौका मिला।

Ad

2014 में वो NXT द्वारा काफी प्रसिद्ध हुईं और फिर मेन रोस्टर पर वो और ज्यादा प्रभावित कर पाईं। वो अबतक 5 बार Raw विमेंस चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। इसके अलावा वो NXT विमेंस चैंपियन और विमेंस टैग टीम चैंपियन भी रही हैं। आने वाले कई सालों तक वो WWE में अपना जलवा बिखेरते हुए आने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:- 5 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE अथॉरिटी से पंगा लेना बहुत ज्यादा महंगा पड़ा था

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications