5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें पहले अजीबोगरीब नामों से जाना जाता था

द रॉक और ऐज
द रॉक और ऐज

WWE एक स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट ब्रांड है, जिसकी पहली प्राथमिकता फैंस का मनोरंजन करने की होती है। फिर चाहे वो दिलचस्प स्टोरीलाइंस से हो या सुपरस्टार्स के अनोखे कैरेक्टर्स से, लेकिन ये दोनों चीजें मिलकर कंपनी के प्रोडक्ट को अच्छा बनाती हैं। इस बीच सुपरस्टार्स को दिया जाने वाला नाम भी किसी रेसलर के कैरेक्टर बिल्ड-अप में अहम भूमिका निभाता है।

रेसलर्स के नाम भी तो आम व्यक्तियों की तरह ही होते हैं, तो भला उनमें खास क्या होता है। असल में सुपरस्टार्स को उनके कैरेक्टर के हिसाब से नाम दिया जाता है। जैसे द अंडरटेकर (The Undertaker) नाम से जुड़ा अपना एक अलग इतिहास है, लेकिन अपने करियर में उन्हें भी अलग नामों से जाना जाता था।

ये भी पढ़ें: WWE इतिहास के 4 सबसे खराब रेसलर्स

ऐसे कई रेसलर्स हैं जो आज WWE में आज टॉप सुपरस्टार्स बन चुके हैं, लेकिन एक समय पर उन्हें बहुत अजीब नामों से जाना जाता था। इसलिए इस आर्टिकल में आइए जानते हैं उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में जिनके पुराने नामों को जानकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

ये भी पढ़ें: 6 बड़े सुपरस्टार्स जिन्हें WWE छोड़ने के बाद ज्यादा सफलता मिली

पूर्व WWE चैंपियन रे मिस्टीरियो को हरी छिपकली का नाम दिया गया

रे मिस्टीरियो
रे मिस्टीरियो

अपने करियर में रे मिस्टीरियो को अधिकांश समय पर इसी नाम से जाना गया है। असल में उनके अंकल असली रे मिस्टीरियो थे। वहीं आज हम जिन्हें रे मिस्टीरियो के नाम से जानते हैं, उन्होंने साल 1989 में केवल 14 साल की उम्र में अपने प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्होंने "La Lagartija Verde" नाम रखा था, जिसका अर्थ एक हरी छिपकली होता है।

इसके अलावा कुछ समय के लिए उन्हें "Colibri" नाम से भी जाना गया जिसका अर्थ हमिंगबर्ड है। कुछ समय बाद उनके अंकल ने उन्हें अपने नाम के साथ रिंग में परफॉर्म करने की अनुमति दे दी थी। उसके बाद उन्हें रे मिस्टीरियो जूनियर के नाम से जाना जाने लगा और उनकी गिनती आज WWE के सबसे महान रेसलर्स में की जाती है।

ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जो WWE में कभी वापस नहीं आएंगे

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

द रॉक को फ्लेक्स कवाना नाम से जाना जाता था

ड्वेन "द रॉक" जॉनसन आज WWE ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे जानीमानी हस्तियों में से एक हैं। WWE में आने के बाद उन्होंने अलग-अलग नामों का उपयोग कर परफॉर्म किया और एक समय पर उन्हें रॉकी मेविया के नाम से भी जाना जाता था।

उन्होंने 1996 में अपना WWE डेब्यू किया था, लेकिन उससे पहले उन्हें ट्रेनिंग की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने जैरी लॉलर के यूनाइटेड स्टेट्स रेसलिंग एसोसिएशन (USWA) को जॉइन किया, जहां उन्हें फ्लेक्स कवाना के नाम से जाना जाता था।

WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज का अजीब नाम

ऐज
ऐज

ऐज एक बेहद अनोखा नाम है और ये उन्हें न्यूयॉर्क में स्थित एक रेडियो स्टेशन की वजह से मिला था। उन्हें साल 1997 में WWE डेब्यू के बाद ये नाम मिला था, लेकिन उससे पहले वो लगातार छोटे स्तर पर होने वाले इवेंट्स में भाग लेते रहते थे। कुछ समय उन्होंने WCW में भी काम किया, जहां उन्हें डेमियन स्ट्राइकर नाम से जाना जाता था। मगर उससे पहले उन्हें सेक्सटन हार्डकैसल के नाम से भी जाना जाता था।

रॉबर्ट रूड

रॉबर्ट रूड
रॉबर्ट रूड

रॉबर्ट रूड को अपने प्रो रेसलिंग करियर में अधिकांश समय पर बॉबी रूड के नाम से जाना जाता था। WWE में आने के बाद उनके नाम से बॉबी को हटाकर रॉबर्ट जोड़ा गया, जो उनका असली नाम भी है। वहीं अपने करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें "टोटल" ली ऑसम के नाम से जाना जाता था। साल 1998 में उन्होंने पीट रॉक के खिलाफ एक मैच में ली ऑसम नाम का उपयोग कर परफॉर्म किया था।

WWE हॉल ऑफ फेमर केन

youtube-cover

WWE में केन को अंडरटेकर के भाई के रूप में पहचान मिलनी शुरू हुई थी। केन के कैरेक्टर ने ही उन्हें WWE इतिहास के सबसे महान सुपरस्टार्स में जगह दिलाई है। WWE में आने से कई साल पहले ही उनके प्रो रेसलिंग करियर की शुरुआत हो चुकी थी। उस समय उन्हें "एंगस किंग," "डूम्सडे," "यूनिबॉम्ब," और "क्रिस्मस क्रीचर" के नाम से भी जाना गया। नामों के साथ उनके इन रिंग कॉस्ट्यूम भी बहुत अजीब होते थे।

Quick Links