5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें WrestleMania 37 के बाद बड़ा पुश मिलना चाहिए 

सिजेरो, एलेक्सा ब्लिस & द फीन्ड
सिजेरो, एलेक्सा ब्लिस & द फीन्ड

इस साल रेसलमेनिया (WrestleMania) के आयोजन में ज्यादा समय नहीं रह गया है और WWE के इस सबसे बड़े इवेंट को 'Showcase of Immortals' भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस पीपीवी में कंपनी के सबसे बड़े स्टार्स के बीच टक्कर होते हुए देखने को मिलती है। आपको बता दें, कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जिन्हें कंपनी बड़ा पुश देकर बड़ा स्टार बनाती है, वहीं, कुछ सुपरस्टार्स ऐसे भी हैं जो फैंस के बीच लोकप्रिय होने की वजह से मेन इवेंट स्टार का दर्जा प्राप्त कर लेते हैं।

ये भी पढ़ें: WWE Rumor Roundup: WrestleMania 37 के मेन इवेंट मैच का खुलासा हुआ, ट्रिपल एच के रिटायमेंट मैच को लेकर बड़ी खबर

आपको बता दें, WWE की सभी स्टोरीलाइंस अकसर WrestleMania में समाप्त हो जाती है और कंपनी इस शो के बाद फ्यूड्स और स्टोरीलाइंस को नए सिरे से शुरूआत करती है। इसके अलावा कंपनी कुछ ऐसे सुपरस्टार्स को भी पुश देना शुरू करती है जिन्हें लंबे वक्त से किसी खास स्टोरीलाइन में काम करने का मौका नहीं मिला हो। इस आर्टिकल में हम ऐसे 5 ऐसे ही स्टार्स का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WrestleMania 37 के बाद पुश मिलना चाहिए।

5- WWE विमेंस स्टार शायना बैजलर

शायना बैजलर
शायना बैजलर

शायना बैजलर को WWE के विमेंस टैग टीम डिवीजन में समय बिताए हुए काफी लंबा समय बीत चुका है और अब समय आ चुका है कि कंपनी में उन्हें मॉन्स्टर की तरह बुकिंग मिले। आपको बता दें, NXT में बैजलर का काफी दबदबा हुआ करता था और मेन रोस्टर में आने के बाद भी शायना ने Elimination Chamber मैच में सभी सुपरस्टार्स को अकेले ही एलिमिनेट कर अपना दबदबा स्थापित किया था।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें असल जिंदगी में मजाकिया नामों से पुकारा जाता है

हालांकि, WrestleMania 36 में बैकी लिंच के खिलाफ मिली हार के बाद शायना के लिए सबकुछ बदल गया। रिपोर्ट्स की माने तो उस वक्त विंस मैकमैहन को शायना का काम उतना पसंद नहीं आया था। हालांकि, अगर शायना को NXT की तरह बुकिंग मिले तो वह मेन रोस्टर में भी बड़ी स्टार बन सकती हैं। यही कारण है कि इस साल शोज ऑफ शोज के बाद शायना बैजलर को पुश मिलना चाहिए।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- WrestleMania 37 के बाद WWE द्वारा केविन ओवेंस को हील सुपरस्टार के रूप में पुश देना चाहिए

केविन ओवेंस
केविन ओवेंस

केविन ओवेंस WrestleMania 37 में WWE सुपरस्टार सैमी जेन का सामना करने जा रहे हैं। इस बात में कोई शक नहीं है कि यह काफी शानदार मैच होने वाला है लेकिन ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इन दोनों सुपरस्टार्स के लिए कोई प्लान न होने की वजह से इन दोनों को एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी बना दिया।

हालांकि, ओवेंस ने बेबीफेस के रूप में काफी प्रभावित किया है लेकिन हील सुपरस्टार के रूप में वह इससे कई ज्यादा बेहतर हैं। ओवेंस के हील सुपरस्टार के रूप में मेन रोस्टर में डेब्यू करने के बाद जॉन सीना पर किये गए हमले को कौन भूल सकता है। यही कारण है कि शोज ऑफ शोज के बाद ओवेंस को हील सुपरस्टार के रूप में पुश मिलना चाहिए।

3- WWE Raw स्टार एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस
एलेक्सा ब्लिस

एलेक्सा ब्लिस को WWE WrestleMania 37 के बाद विमेंस डिवीजन में पुश देने की जरूरत है। ब्लिस ने अभी तक द फीन्ड के साथ मिलकर काफी शानदार काम किया है और अब वक्त आ चुका है कि उन्हें सिंगल्स विमेंस स्टार के रूप में पुश दिया जाए।

वैसे भी, Raw विमेंस डिवीजन में गहराई की कमी है और ब्लिस के शामिल होने से इस डिवीजन में नया रोमांच आ जाएगा। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि ब्लिस के फ्यूड्स के दौरान द फीन्ड उनकी मदद करते हैं या नहीं।

2- बिग ई को WrestleMania के बाद WWE में बड़ा पुश मिलना चाहिए

बिग ई
बिग ई

बिग ई को पुश देते हुए WWE ने उन्हें आईसी चैंपियन बनाया था और वह WrestleMania 37 में अपोलो क्रूज का सामना करते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, शोज ऑफ शोज के बाद बिग ई बड़ा पुश पाना डिजर्व करते हैं।

बिग ई की इन-रिंग स्किल्स शानदार हैै और वह अच्छे प्रोमो देना भी जानते हैं। इसके अलावा बिग ई फैंस के बीच भी लोकप्रिय हैं और कंपनी चाहे तो बिग ई अगले बड़े बेबीफेस स्टार बन सकते हैं। यही कारण है कि उन्हें WrestleMania 37 के बाद बड़ा पुश मिलना चाहिए।

1- क्या WrestleMania 37 के बाद WWE सिजेरो को बड़ा पुश देगी?

सिजेरो
सिजेरो

सिजेरो को WWE में सिंगल्स स्टार के रूप में पुश मिलना शुरू हो चुका है और WrestleMania 37 में वह सैथ रॉलिंस के खिलाफ मैच में मुकाबला करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, सिजेरो जैसे टैलेंटेड सुपरस्टार इस ज्यादा बड़ा पुश मिलना डिजर्व करते हैं।

सिजेरो एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनका अगर सही तरह इस्तेमाल किया जाए तो वह कमाल कर सकते हैं। यही कारण है कि WrestleMania 37 के बाद सिजेरो को बड़ा पुश देते हुए नया आईसी चैंपियन बना देना चाहिए। अगर सिजेरो चैंपियन बनते हैं तो वह इस टाइटल के वैल्यू को एक बार फिर बढ़ा सकते हैं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now