5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने Royal Rumble मैच में अपनी एंट्री से सभी को चौंका दिया था 

WWE
WWE

रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस बड़े इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हर साल WWE अपने इस इवेंट का आयोजन करता है और सालों से फैंस को ये इवेंट पसंद आता रहा है। Royal Rumble का आयोजन पहली बार 1988 में देखने को मिला था और इसके बाद फैंस को ये काफी पसंद आया।

Ad

Royal Rumble मैचों का काफी ज्यादा महत्व होता है। इस मैच के विजेता को WrestleMania में चैंपियनशिप मैच मिलता है। कई सारे सुपरस्टार्स को इस मैच की वजह से टॉप स्टार बनने में मदद मिली है। इस तरह के मैच में कई सारे बड़े और शॉकिंग रिटर्न भी देखने को मिले हैं। Royal Rumble मैचों को बड़ी वापसी के लिए ही जाना जाता है।

Ad

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे कम एलिमिनेशन करने के बावजूद Royal Rumble मैच में जीत दर्ज की

Royal Rumble मैचों में कुछ ऐसी सरप्राइज एंट्री भी रही हैं जिन्होंने सबको चौंका दिया था। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली एंट्री के बारे में बात करने वाले हैं।

5- WWE दिग्गज डीजल: Royal Rumble 2011

Ad

केविन नैश को WWE में कई लोग डीजल के नाम से भी जानते थे। दरअसल, इस सुपरस्टार ने WWE में काफी नाम कमाया था। खैर, केविन नैश ने 2003 में WWE से जाने के बाद कई प्रमोशन में काम किया था। इसके बाद सालों तक वो WWE में नजर नहीं आए थे। 2011 के Royal Rumble मैच में उनकी एंट्री हुई।

ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे ज्यादा बार Royal Rumble मैच में आखिरी सुपरस्टार के रूप में एलिमिनेट हुए

केविन नैश अंतिम बार 1996 में डीजल के गिमिक में नजर आए थे। लगभग 15 सालों बाद वो अपने गिमिक को लेकर आए थे और ये काफी शॉकिंग था। मैच में वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए थे। इसके बावजूद उनकी एंट्री ने ही सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद को कुछ समय तक WWE में लड़ते हुए भी नजर आए थे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

4- ऐज: Royal Rumble 2020

youtube-cover
Ad

ऐज ने पिछले साल Royal Rumble 2020 में चौंकाने वाली वापसी की थी। किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी लेकिन उन्होंने ऐतिहासिक वापसी की। उन्होंने 21वें स्थान पर एंट्री की थी और मैच में उनका प्रदर्शन जबरदस्त था। लगभग 9 सालों पहले रिटायरमेंट के बाद ऐज की इतनी बड़ी वापसी देखने को मिली थी।

इसके चलते ये सबके लिए एक खास पल था। मैच में वो जीत के काफी करीब थे और उन्होंने अंतिम 4 में जगह बना ली थी। खैर, रोमन रेंस द्वारा वो एलिमिनेट हो गए। ऐज की इस वापसी ने सबको पूरी तरह हिलाकर रख दिया था और बाद में वो WrestleMania 36 पीपीवी का भी हिस्सा बने थे।

3- ट्रिपल एच: Royal Rumble 2016

youtube-cover
Ad

Royal Rumble 2016 में रोमन रेंस अपने WWE टाइटल को डिफेंड कर रहे थे। उन्होंने शुरुआत में एंट्री की थी और लगातार मैच में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे थे। मैच में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था और इस दौरान वो 5 एलिमिनेशन करने में सफल हो गए थे। साथ ही उन्होंने लगभग एक घंटा मैच में बिताया था।

जीत के करीब आने के बावजूद 30वें स्थान पर ट्रिपल एच के एंट्री की। उनकी एंट्री ने रोमन रेंस को काफी ज्यादा सरप्राइज कर दिया था। मैच में एंट्री के बाद उन्होंने 4 एलिमिनेशन करते हुए जीत दर्ज की थी और नए चैंपियन बने थे। उनकी सरप्राइज एंट्री और जीत ने हर एक फैन को चौंका दिया था।

2- जॉन सीना: Royal Rumble 2008

youtube-cover
Ad

जॉन सीना ने Royal Rumble 2008 में अपनी धमाकेदार वापसी की थी। इसके पहले सीना चोटिल थे और WWE के एक्शन से दूर थे। किसी को उम्मीद नहीं थी कि वो Royal Rumble में वापसी कर सकते हैं। उन्होंने 30वें स्थान पर एंट्री की थी और उनकी एंट्री को देखकर ट्रिपल एच समेत सारे फैंस सरप्राइज हो गए थे।

उन्होंने न सिर्फ सरप्राइज एंट्री की बल्कि मैच में 4 एलिमिनेशन किये। अंत में उन्होंने ट्रिपल एच को बाहर करते हुए जीत दर्ज की थी। फैंस के लिए सीना की अचानक से वापसी और जीत दोनों सरप्राइज थी। सालों तक इस पल को याद किया जाता है और आगे भी फैंस इसे याद करेंगे।

1- एजे स्टाइल्स: Royal Rumble 2016

youtube-cover
Ad

Royal Rumble काफी ज्यादा खास था। इस मैच के शुरुआती समय में ही सबको एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था। दरअसल, मैच में रोमन रेंस का दबदबा था और अगली एंट्री के रूप में एक नया थीम सांग बजा। हर कोई चौंक गया और फिर पता चला कि मिस्टर TNA और इंडिपेंडेंट रेसलिंग के सबसे स्टार एजे स्टाइल्स ने WWE में कदम रखा है।

उनकी एंट्री के बाद फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला था। रिंग में खड़े रोमन रेंस भी काफी ज्यादा चौंक गए थे। स्टाइल्स ने मैच में 2 एलिमिनेशन किये थे और वो 28 मिनट तक यहां टिके रहे थे। इस सरप्राइज एंट्री के बाद स्टाइल्स WWE का हिस्सा बन गए। साथ ही अभी भी वो RAW ब्रांड में शामिल है।

ये भी पढ़ें:- 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने कभी भी Royal Rumble मैच नहीं जीता

Quick Links

Edited by Ujjaval Palanpure
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications