रॉयल रंबल (Royal Rumble) पीपीवी अब काफी ज्यादा करीब है। WWE ने अपने इस बड़े इवेंट के लिए पूरी तैयारी कर ली है। हर साल WWE अपने इस इवेंट का आयोजन करता है और सालों से फैंस को ये इवेंट पसंद आता रहा है। Royal Rumble का आयोजन पहली बार 1988 में देखने को मिला था और इसके बाद फैंस को ये काफी पसंद आया।Royal Rumble मैचों का काफी ज्यादा महत्व होता है। इस मैच के विजेता को WrestleMania में चैंपियनशिप मैच मिलता है। कई सारे सुपरस्टार्स को इस मैच की वजह से टॉप स्टार बनने में मदद मिली है। इस तरह के मैच में कई सारे बड़े और शॉकिंग रिटर्न भी देखने को मिले हैं। Royal Rumble मैचों को बड़ी वापसी के लिए ही जाना जाता है।Royal Rumble 2016 Photos. pic.twitter.com/qDf53jsUOu— Ani 💞 (@Ani_Reigns_) January 21, 2021ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने 2 या उससे कम एलिमिनेशन करने के बावजूद Royal Rumble मैच में जीत दर्ज कीRoyal Rumble मैचों में कुछ ऐसी सरप्राइज एंट्री भी रही हैं जिन्होंने सबको चौंका दिया था। इसलिए हम 5 सुपरस्टार्स की चौंकाने वाली एंट्री के बारे में बात करने वाले हैं।5- WWE दिग्गज डीजल: Royal Rumble 2011Royal Rumble 2011 Diesel #32My favorite entrance. pic.twitter.com/T0gdxFIXaS— Ri→ (@rnmkb21) January 7, 2017केविन नैश को WWE में कई लोग डीजल के नाम से भी जानते थे। दरअसल, इस सुपरस्टार ने WWE में काफी नाम कमाया था। खैर, केविन नैश ने 2003 में WWE से जाने के बाद कई प्रमोशन में काम किया था। इसके बाद सालों तक वो WWE में नजर नहीं आए थे। 2011 के Royal Rumble मैच में उनकी एंट्री हुई।ये भी पढ़ें;- 5 WWE सुपरस्टार्स जो सबसे ज्यादा बार Royal Rumble मैच में आखिरी सुपरस्टार के रूप में एलिमिनेट हुएकेविन नैश अंतिम बार 1996 में डीजल के गिमिक में नजर आए थे। लगभग 15 सालों बाद वो अपने गिमिक को लेकर आए थे और ये काफी शॉकिंग था। मैच में वो ज्यादा समय तक नहीं टिक पाए थे। इसके बावजूद उनकी एंट्री ने ही सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद को कुछ समय तक WWE में लड़ते हुए भी नजर आए थे।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।