5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने लाइव टीवी पर अपने परिवार के सदस्य को थप्पड़ लगाया

WWE सुपरस्टार्स
WWE सुपरस्टार्स

WWE में हमेशा ही स्टोरीलाइन पर काफी ज्यादा ध्यान दिया जाता है। अगर कोई भी स्टोरीलाइन अच्छी होती है तो मुकाबले अपने-आप शानदार बन जाते हैं। साथ ही सुपरस्टार्स को भी इससे बड़ा फायदा होता है। WWE हमेशा ही हर एक स्टोरीलाइन को अनोखा और पहले से अलग बनाने की कोशिश करता है।

WWE में कई मौके आए हैं जब WWE सुपरस्टार्स असल में अपने परिवार के खिलाफ स्टोरीलाइन में नजर आए हैं। ऐसा अमूमन कम होता है लेकिन परिवार की निजी स्टोरीलाइन को लाने से फैंस का उत्साह बढ़ जाता है। साथ ही इससे WWE को काफी बड़ा फायदा होता है। WWE में परिवार के सदस्यों को कई मौकों पर एक-दूसरे के खिलाफ उतारा जा चुका है।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने साथी रेसलर्स के साथ काम करने से इनकार कर दिया

इससे WWE को फायदा हुआ है। साथ ही स्टोरीलाइन से सुपरस्टार्स को आपस में भी फायदा हुआ है। WWE में कई मौके आए हैं जब स्टोरीलाइन के दौरान रेसलर्स ने अपने परिवार के सदस्य पर थप्पड़ लगा दिया। इसलिए हम 5 मौकों के बारे में बात करेंगे जब WWE सुपरस्टार्स ने लाइव टेलीविजन पर अपने परिवार के सदस्य पर थप्पड़ लगाकर सबको चौका दिया।

5- जब बैला ट्विन्स WWE में आमने-सामने आयी

youtube-cover

2014 के दौरान दो जुड़वाँ बहनें एक-दूसरे की बड़ी दुश्मन बन गयी थीं। दरअसल, समरस्लैम में निकी बैला ने अपनी बहन ब्री बैला को धोखा दे दिया था। इसके बाद दोनों सुपरस्टार्स के बीच स्टोरीलाइन भी चली थी। दुश्मनी काफी ज्यादा रोचक थी क्योंकि पहली बार दोनों सुपरस्टार्स के बीच अनबन हुई थी।

हैल इन ए सैल 2014 में दोनों बहनों के बीच सिंगल्स मैच हुआ। इस दौरान निकी ने ब्री को हरा दिया था। खैर, दोनों के बीच चली लंबी स्टोरीलाइन के दौरान एक समय आया था जब निकी ने अपनी बहन पर गुस्से में आकर थप्पड़ लगा दिया। इसी स्टोरीलाइन के दौरान बाद में ब्री ने भी निकी पर चाटा लगाकर अपना बदला ले लिया था। खैर, बाद में दोनों ही सुपरस्टार्स वापस साथ आ गयीं।

ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगी

4- जब स्टैफनी मैकमैहन ने शेन मैकमैहन पर थप्पड़ लगाया

youtube-cover

2016 के दौरान शेन मैकमैहन ने वापसी की थी और इस दौरान वो द अंडरटेकर और मैकमैहन परिवार के खिलाफ स्टोरीलाइन थे। दोनों की रेसलमेनिया के बाद भी स्टोरीलाइन चलती रही।

इस दौरान Raw के एपिसोड में भाई-बहन के बीच काफी ज्यादा बहस हो गयी। इसपर स्टैफनी मैकमैहन ने शेन को चाटा लगा दिया। फैंस इस चीज़ को देखकर काफी ज्यादा सरप्राइज रह गए थे क्योंकि किसी ने इस चीज़ की उम्मीद नहीं की थी।

3- जब अलाया मिस्टीरियो ने अपने भाई डॉमिनिक पर चाटा लगाया

youtube-cover

मिस्टीरियो परिवार की सैथ रॉलिंस के साथ काफी बड़ी दुश्मनी रही है। कुछ समय पहले ही Raw के एक एपिसोड में डॉमिनिक ने एक सिंगल्स मैच में मर्फी का सामना किया था। यहां अलाया की इंटरफेरेंस हुई थी।

इस वजह से डॉमिनिक को मैच हारना पड़ा। साथ ही डॉमिनिक ने मर्फी पर हमला करने की कोशिश की लेकिन उनकी बहन अलाया ने उन्हें रोका। डॉमिनिक इससे खुश नहीं थे और उन्होंने अलाया को 19 साल की बच्ची कह दिया। इसपर वो गुस्सा हो गयी और अपने भाई डॉमिनिक को थप्पड़ लगा दिया।

2- जब शार्लेट फ्लेयर ने अपने पिता रिक फ्लेयर को थप्पड़ लगा दिया

youtube-cover

2016 के दौरान शार्लेट फ्लेयर को उनके पिता रिक फ्लेयर मैनेज करते थे। वो हमेशा ही अपनी बेटी के साथ आते थे। इस वजह से शार्लेट फ्लेयर ने कई सारे बड़े मुकाबले भी जीते। 2016 के अंत में उनके बीच अनबन शुरू हुई।

इस दौरान Raw के एक एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर ने अपने पिता को बुलाया और उनसे माफी मांगी। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को गले लगाया लेकिन अगले ही पल शार्लेट ने नेचर बॉय पर थप्पड़ लगा दिया। इस चीज़ ने हर किसी को सरप्राइज किया था।

1- जब शेन मैकमैहन ने लाइव टीवी पर अपने पिता को थप्पड़ लगाया

Enter caption

एटीट्यूड एरा के समय कई मौकों पर मैकमैहन परिवार के बीच आपस में काफी बड़ी दुश्मनी देखने को मिली। एक समय आया था जब विंस मैकमैहन और उनके बेटे शेन मैकमैहन के बीच दुश्मनी देखने को मिली थी।

शेन मैकमैहन ने एक एपिसोड में अपने पिता और स्टैफनी मैकमैहन को रिंग में बुलाया था। इस दौरान विंस ने कुछ ऐसी बातें बोली जो शेन को बिल्कुल पसंद नहीं आयी। उन्होंने वहां अचानक से अपने पिता को थप्पड़ लगा दिया। इस चीज़ ने हर एक WWE फैन को काफी ज्यादा सरप्राइज कर दिया था।

ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है

Quick Links