5 WWE सुपरस्टार्स जो एक साल से भी अधिक समय तक अजेय रहे

ब्रॉक लैसनर और एलिस्टर ब्लैक
ब्रॉक लैसनर और एलिस्टर ब्लैक

WWE में अक्सर कड़ी मेहनत का फल बड़े पुश के रूप में मिलता है और उनका ये पुश कई महीनों तक चलता है। साथ ही कुछ ऐसे भी सुपरस्टार्स होते हैं जिनका पुश कई सालों तक चलता ही रहता है। जब भी किसी सुपरस्टार को पुश मिलता है तो उन्हें अधिकतर मैचों में जीत मिलती है।

क्या आपने कभी गौर किया है कि ऐसे भी काफी संख्या में सुपरस्टार्स रहे हैं जो पुश मिलने के कारण एक साल से भी अधिक समय तक कोई मैच नहीं हारे थे। तो आइये इस आर्टिकल में हम उन 5 WWE रेसलर्स के बारे में जानते हैं जो सिंगल्स मैचों में एक साल से भी अधिक समय तक अनडिफेटेड रहे थे।

ये भी पढ़ें: 5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें अजीब कारणों की वजह से चैंपियनशिप गंवानी पड़ी

ब्रॉक लैसनर की WWE में विनिंग स्ट्रीक (2016-2018)

ब्रॉक लैसनर
ब्रॉक लैसनर

सर्वाइवर सीरीज 2016 में गोल्डबर्ग ने चंद मिनटों के अंदर ब्रॉक लैसनर को हरा दिया था। इस हार के बाद उन्होंने जीत की ऐसी लय पकड़ी कि उन्हें अगले करीब 2 सालों तक सिंगल्स मैचों में हार नहीं मिली थी।

इस विनिंग स्ट्रीक की शुरुआत मेक्सिको में हुए WWE शो में रुसेव के खिलाफ जीत से हुई और ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल पीपीवी में रोमन रेंस के खिलाफ आई जीत तक जारी रही। इस दौरान द बीस्ट ने लगातार 19 मैचों में जीत दर्ज की थी और समरस्लैम 2018 में रोमन ने उनकी इस विनिंग स्ट्रीक को समाप्त किया था।

एलिस्टर ब्लैक (2019-2020)

एलिस्टर ब्लैक
एलिस्टर ब्लैक

जनवरी 2019 में NXT टेकओवर: फीनिक्स में टॉमैसो सिएम्पा ने एलिस्टर ब्लैक को हराकर अपना WWE NXT टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया था। उसके बाद कुछ NXT मैचों में जीत के बाद उनका मेन रोस्टर डेब्यू हुआ और रेसलमेनिया 35 के बाद उनके सिंगल्स पुश की शुरुआत हुई।

उनकी विनिंग स्ट्रीक की शुरुआत एक्सट्रीम रूल्स 2019 में सिजेरो के खिलाफ जीत से हुई और 2 मार्च 2020 के रॉ एपिसोड में आखिरकार एजे स्टाइल्स ने उनकी स्ट्रीक को अंतिम रूप दिया था। इस शानदार सफर के दौरान उन्होंने कुल 29 मैचों में जीत दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: WWE से निकाले जाने के बाद अपना नाम बदल चुके हैं ये 5 सुपरस्टार्स

असुका (2015-2018)

असुका
असुका

असुका ने साल 2015 में WWE को ज्वाइन किया था और शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसने कभी उनके 914 दिनों तक चले अनडिफेटेड रिकॉर्ड के बारे में ना सुना हो। 2016 में असुका, बेली को हराकर पहली बार NXT विमेंस चैंपियन बनीं और इसके बाद जिसने भी उन्हें चुनौती दी उसे हार ही झेलनी पड़ रही थी।

वो रिकॉर्ड 510 दिनों तक NXT विमेंस चैंपियन रहीं। मेन रोस्टर में आने के बाद भी उनका ये शानदार सफर जारी रहा लेकिन आखिरकार रेसलमेनिया 34 के स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप मैच में शार्लेट ने उनकी इस विनिंग स्ट्रीक को अंतिम रूप दिया था।

द अंडरटेकर (2014-2015)

ब्रॉक लैसनर vs द अंडरटेकर
ब्रॉक लैसनर vs द अंडरटेकर

WWE रेसलमेनिया 30 में जब ब्रॉक लैसनर ने अंडरटेकर की रेसलमेनिया स्ट्रीक का अंत किया तो प्रो रेसलिंग फैंस अपनी आँखों पर विश्वास नहीं कर पा रहे थे। किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि विंस मैकमैहन कभी द डेड मैन की आइकॉनिक स्ट्रीक को तोड़ने का भी मन बना सकते हैं।

उसके बाद वो एक साल से भी अधिक समय तक अजेय रहे और आखिरकार हैल इन ए सैल 2015 में एक बार फिर लैसनर के हाथों उन्हें हार मिली और इस विनिंग स्ट्रीक का भी अंत देखने को मिला।

गोल्डबर्ग (2000-2004)

गोल्डबर्ग
गोल्डबर्ग

साल 2001 में जब WCW का पतन हुआ तो गोल्डबर्ग उन चुनिंदा सुपरस्टार्स में से एक थे जो WWE में नहीं आए थे। WWE के बजाय उन्होंने ऑल जापान प्रो रेसलिंग (AJPW) को ज्वाइन किया और करीब एक साल तक वहाँ काम करने के बाद 2003 में WWE में कदम रखा था।

उनकी इस विनिंग स्ट्रीक की शुरुआत सितंबर 2000 के एक WCW मैच में लेक्स लूगर के खिलाफ आई जीत के साथ हुई। उनका जीत का सिलसिला करीब 4 साल तक चलता रहा था और खास बात ये रही कि इन 4 साल के दौरान उन्होंने 4 अलग-अलग प्रो रेसलिंग ब्रांड्स में काम किया था।

WCW से लेकर AJPW और Wrestle-1 से लेकर WWE तक इस 4 साल के सफर में उन्हें कोई रेसलर हराने में सफल नहीं हुआ था। अक्सर ऐसा भी कहा जाता है कि गोल्डबर्ग की ये स्ट्रीक 2017 फास्टलेन तक जारी रही थी लेकिन 2004 के बाद 12 साल तक उन्होंने कोई मैच नहीं लड़ा था, इसलिए उनके अनडिफेटेड रिकॉर्ड को 4 साल का ही माना जाता है।