5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें विंस मैकमैहन ने जॉन सीना जैसा पुश दिया

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

बैकी लिंच ने WWE रेसलमेनिया 35 को मेन इवेंट किया था

Ad
बैकी लिंच
बैकी लिंच

WWE समरस्लैम 2018 के बाद बैकी लिंच के करियर ने एक नया मोड लिया। साथ ही हील टर्न ने भी उन्हें सफलता दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी, जिसके बाद उन्हें "द मैन" की संज्ञा दी जाने लगी थी। जैसे-जैसे महीने बीते उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ती जा रही थी।

Ad

कुछ ही महीने बाद रेसलमेनिया 35 में उन्होंने रोंडा राउजी और शार्लेट के साथ मिलकर किसी रेसलमेनिया को मेन इवेंट किया। वो एक साल से भी अधिक समय तक चैंपियन बनी रहीं लेकिन 2020 में प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने अपना टाइटल छोड़ दिया था।

ये भी पढ़ें: 3 पूर्व चैंपियन जिन्होंने अपनी मर्जी से WWE को अलविदा बोला

रोमन रेंस

रोमन रेंस
रोमन रेंस

द शील्ड के अलग होने के बाद रोमन रेंस को कंपनी का सबसे बड़ा बेबीफेस सुपरस्टार बनाने की कोशिश होने लगी थी और इस बीच सैथ रॉलिंस के हील टर्न ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी।

बड़े पुश का ही नतीजा रहा कि रोमन ने लगातार 4 रेसलमेनिया शोज़ को हेडलाइन किया था और वो रेसलमेनिया में अंडरटेकर को हराने वाले केवल दूसरे सुपरस्टार भी बने। रोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक हैं और अक्सर उन्हें मौजूदा दौर का जॉन सीना भी कहा जाता है।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications