5 WWE सुपरस्टार्स जो साल 2020 में रिंग में वापसी कर सकते हैं

रोंडा राउज़ी और सीएम पंक
रोंडा राउज़ी और सीएम पंक

साल 2019 में WWE के बहुत से सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिली। रोमन रेंस ने लयूकीमिया को हराकर साल के शुरुआत में अपनी वापसी की। गोल्डबर्ग ने भी WWE सुपर शोडाउन में द अंडरटेकर के खिलाफ मुकाबला लड़के अपनी वापसी की। हाल ही में जॉन मॉरिसन ने भी WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है।

साल 2020 में भी बहुत से सुपरस्टार्स की वापसी देखने को मिल सकती है जिनसे कंपनी को फायदा हो सकता है। यह 5 सुपरस्टार्स हैं जो साल 2020 में वापसी कर सकते हैं:

ये भी पढ़ें: जॉन मॉरिसन के WWE में 8 साल बाद वापसी करने की 3 सबसे बड़ी वजह

#5 रोंडा राउज़ी

रोंडा राउज़ी
रोंडा राउज़ी

जनवरी 2018 से लेकर रेसलमेनिया 35 तक रोंडा राउज़ी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि उनमें प्रो रेसलिंग को पूरे विश्व में बढ़ाने की काबिलियत है। बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर के साथ दुश्मनी के चलते इन तीनों सुपरस्टार्स ने रेसलमेनिया में मेन इवेंट का हिस्सा बनकर इतिहास रच दिया था।

ये भी पढ़ें: पूर्व चैंपियन ने WWE से खुद को रिलीज़ करने की मांग की, उनके दुश्मन ने कहा- भाग जाओ, रिटायर हो जाओ या कंपनी छोड़ दो

रेसलमेनिया में हुई हार के बाद वह WWE में दिखाई नहीं दी। राउज़ी हाल ही में हुए टोटल डिवाज के नए सीजन का भी हिस्सा थी। ट्रिपल एच ने भी इंटरव्यू देते समय कहा था कि राउज़ी जल्द ही WWE में अपनी वापसी कर सकती हैं। राउज़ी को अभी भी WWE में बहुत कुछ हासिल करना है, वापसी के बाद वह बैकी लिंच के खिलाफ पुरानी दुश्मनी को फिर से शुरू कर सकती हैं। कंपनी WWE और UFC की फोर हॉर्सविमेन के बीच मुकाबला करवाना चाहती है। रोंडा की वापसी के बाद यह भी देखने को मिल सकता है। बहुत से WWE फैंस को पूर्व रॉ विमेंस चैंपियन की वापसी का इंतज़ार है।

#4 गोल्डबर्ग

youtube-cover

गोल्डबर्ग ने जून में सुपर शोडाउन के एक मुकाबले में वापसी की थी। उनका मुकाबला अंडरटेकर के खिलाफ था जिसे साल का सबसे बेकार मुकाबला कहा जा सकता है। उसके बाद गोल्डबर्ग ने समरस्लैम में डॉल्फ जिगलर के खिलाफ मुकाबला किया जिसमें वह आसानी से जीत गए थे।

हाल ही में गोल्डबर्ग का NXT सुपरस्टार मैट रिडल के साथ आमना-सामना हो गया था जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है।

#3 द अंडरटेकर

द अंडरटेकर ने एक्सट्रीम रूल्स में रोमन रेंस के साथ टीम बनाकर शेन मैकमैहन और ड्रयू मैकइंटायर की टीम को हराया था। सुपर शोडाउन में गोल्डबर्ग के खिलाफ हुए मुकाबले के बाद बहुत से फैंस यह बात कर रहे थे कि अंडरटेकर को रिटायर हो जाना चाहिए।

हाल ही में अंडरटेकर को स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के ब्रोकन स्कल पॉडकास्ट में देखा गया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह अपने करियर का अंत खुद लिखेंगे। रेसलमेनिया 35 में उन्होंने एक भी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन रेसलमेनिया 36 में उन्हें ज़रूर देखा जा सकता है।

#2 केन वैलासकेज़

साल 2019 का सबसे चौंकाने वाला पल तब हुआ जब केन वैलासकेज़ ने WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर के खिलाफ अपना डेब्यू किया। लेकिन उस मुकाबले में वह बुरी तरह से हार गए थे। WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद यह देखना होगा की कंपनी उन्हें किस प्रकार इस्तेमाल करती है।

अगले साल वापसी करके वह बीस्ट को फिर से चैलेंज कर सकते हैं या वह रॉयल रंबल में भी हिस्सा ले सकते हैं।

#1 सीएम पंक

सीएम पंक
सीएम पंक

साल 2014 में कंपनी छोड़ने के बाद हाल ही में सीएम पंक ने WWE बैकस्टेज पर एक एनालिस्ट के रूप में वापसी की है। हालांकि उन्होंने यह कहा है कि वह WWE के लिए काम नहीं करते वह फॉक्स स्पोर्ट्स के लिए काम करते हैं। लेकिन उन्होंने रिंग में वापसी करने से मना भी नहीं किया है।

उनकी वापसी करने के बाद उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के खिलाफ भी हो सकता है। पंक की रिंग में वापसी का इंतज़ार बहुत से फैंस कर रहे हैं। उन्हें रॉयल रंबल में भी देखा जा सकता है।